Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»क्राइम»दो दशक साल, 9 हत्याएं : क्या दिल्ली पूर्वोत्तर के लोगों को कभी अपना मानेगी?
    क्राइम

    दो दशक साल, 9 हत्याएं : क्या दिल्ली पूर्वोत्तर के लोगों को कभी अपना मानेगी?

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkSeptember 10, 2026No Comments4 Mins Read3
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    देश की राजधानी को सपनों का शहर कहा जाता है, लेकिन पूर्वोत्तर से अपनी उम्मीदें और भविष्य तलाशने दिल्ली आने वाले नागरिकों के लिए यह शहर बार-बार एक भयानक असुरक्षा का गवाह बना है. कभी पार्किंग या शोर पर मामूली कहासुनी, कभी बंद कमरों में संदिग्ध मौतें, तो कभी सीधे तौर पर नस्ली फब्तियां और बेरहम हिंसा.

    7 सितंबर 2026 को मणिपुर के 55 वर्षीय संगीतकार और शिक्षक चोंगथाम विक्रम सिंह की हत्या ने एक बार फिर राष्ट्रीय राजधानी के अंतःकरण को झकझोर दिया है. यह कोई पहली घटना नहीं है. बीते दो दशकों में ऐसे कई नाम सामने आए हैं, जिन्होंने दिल्ली की अंतरात्मा पर कभी न मिटने वाले सवालिया निशान छोड़े हैं.

    दो दशकों का खूनी आईना : वो नाम जो भुलाए नहीं जा सकते

    2006: लूसी काशुंग – मिजोरम

    16 दिसंबर 2006 को लूसी काशुंग को संदिग्ध हालत में अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. बाद में अदालत में चली कार्रवाई में आरोपी के खिलाफ हत्या समेत गंभीर धाराओं में मामला सामने आया.

    2007: केजेविली – नगालैंड

    9 सितंबर 2007 को 24 वर्षीय केजेविली की गांधी विहार में एक पार्टी के दौरान हुई मामूली बहस के बाद चाकू मारकर हत्या कर दी गई.

    2009: गैपुइलियू गैंगमेई – मणिपुर

    17 अप्रैल 2009 को महिपालपुर में मणिपुर की नगा समुदाय की एक नाबालिग लड़की का शव पानी की टंकी से बरामद हुआ. इस घटना में यौन हिंसा और हत्या का खौफनाक पहलू सामने आया.

    2009: लैंगाइलु पामेई – मणिपुर

    15 मई 2009 को दिल्ली के रिज इलाके में 25 वर्षीय नर्स लैंगाइलु पामेई का गला कटा शव मिला. इस घटना ने राजधानी में अकेले काम करने वाली पूर्वोत्तर की महिलाओं की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े किए.

    2009: रामचंफी हॉंगरे – मणिपुर

    24 अक्टूबर 2009 को मुनिरका के किराये के कमरे में 19 वर्षीय रामचंफी हॉंगरे की गला दबाकर हत्या कर दी गई. जांच की सुई आईआईटी दिल्ली के एक शोधार्थी तक पहुंची. इस मामले ने पढ़े-लिखे तबके की मानसिकता पर भी गंभीर सवाल खड़े किए.

    2013: रेंगाम्फी आउंगशी – मणिपुर

    29 मई 2013 को चिराग दिल्ली के एक कमरे में 21 वर्षीय रेंगाम्फी आउंगशी का शव मिला. पुलिस ने शुरुआती तौर पर इसे आत्महत्या माना, लेकिन परिवार और पूर्वोत्तर के संगठनों ने इसे सुनियोजित हत्या बताते हुए लंबे समय तक संघर्ष किया.

    2014: नीडो तानिया – अरुणाचल प्रदेश

    30 जनवरी 2014 को लाजपत नगर में 19 वर्षीय छात्र नीडो तानिया के बालों और पहनावे को लेकर फब्तियां कसी गईं. विरोध करने पर उसकी बेरहमी से पिटाई की गई और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.

    देशव्यापी जनाक्रोश के बाद केंद्र सरकार को एम.पी. बेजबरुआ समिति गठित करनी पड़ी. समिति ने नस्ली हिंसा से निपटने के लिए कड़े कानूनों और पुलिस सुधारों समेत कई सिफारिशें कीं. लेकिन इन सिफारिशों के जमीनी क्रियान्वयन को लेकर सवाल आज भी बने हुए हैं.

    2014: अखा सालौनी – मणिपुर

    21 जुलाई 2014 को कोटला मुबारकपुर में 29 वर्षीय अखा सालौनी को पीट-पीटकर मार डाला गया. पुलिस ने इसे रोड-रेज बताया, जबकि प्रत्यक्षदर्शियों और पूर्वोत्तर के संगठनों ने इसे नस्लवादी नफरत का नतीजा बताया.

    2026: चोंगथाम विक्रम सिंह – मणिपुर

    7 सितंबर 2026 को दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के किलोकरी में घर के बाहर तेज शोर पर आपत्ति जताने के बाद 55 वर्षीय संगीत शिक्षक चोंगथाम विक्रम सिंह पर जानलेवा हमला हुआ. ब्लंट-फोर्स इंजरी से उनकी मौत हो गई. मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी हुई है और पुलिस नस्ली कोण से भी जांच कर रही है.

    सवाल सिर्फ कानून-व्यवस्था का नहीं, मानसिकता का है

    इन घटनाओं को केवल अलग-अलग आपराधिक आंकड़े मानकर खारिज नहीं किया जा सकता. भले ही हर मामले की परिस्थितियां और कानूनी नतीजे अलग रहे हों, लेकिन इन घटनाओं के बीच एक समान दर्द दिखाई देता है – पूर्वोत्तर के नागरिकों को अपने ही देश की राजधानी में ‘बाहरी’ समझे जाने का दर्द.

    नीडो तानिया की मौत के बाद गठित बेजबरुआ समिति की सिफारिशों के करीब 12 साल बाद भी जब एक सम्मानित संगीतकार को घर के बाहर शोर का विरोध करने पर पीट-पीटकर मार दिया जाता है, तो यह सवाल उठना स्वाभाविक है कि पुलिस हेल्पलाइन और औपचारिक विशेष सेल से आगे उस सामाजिक पूर्वाग्रह पर कितना काम हुआ, जो कई बार हिंसा का रूप ले लेता है.

    विक्रम सिंह की पत्नी ने प्रतिशोध नहीं, बल्कि पारदर्शी जांच और न्याय की मांग की है.

    साल 2006 की लूसी से लेकर 2026 के विक्रम सिंह तक – तारीखें बदलीं, हुकूमतें बदलीं, लेकिन सवाल वही बना रहा. क्या पूर्वोत्तर के नागरिकों को अपनी ही राजधानी में बेखौफ जीने का हक कभी पूरी तरह मिल पाएगा?

    Also Read : नॉर्थईस्ट के परिवारों के मन में एक ही सवाल है, क्या वे दिल्ली में सुरक्षित हैं? : राहुल गांधी

    दिल्ली
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleप्रिंस खान तक कारोबारियों की जानकारी कैसे पहुंची? जांच में कनेक्शन का खुलासा, सह-आरोपी के बयान में राणा राहुल का नाम
    Next Article आतंक का अंत: 25 लाख के इनामी रामप्रसाद मार्डी और पत्नी समेत तीन नक्सलियों ने बांकुड़ा में किया सरेंडर

    Related Posts

    JPSC / JSSC

    होटल का कारोबार बंद हुआ जो उमेश शामिल हुआ जेपीएससी घोटाले में, तो सुमन सौरभ नहीं हुआ पास तो पैसों की बदौलत बनना चाहा अफसर

    September 15, 2026
    JPSC / JSSC

    ​जेपीएससी-सीजीएल धांधली: सीआईडी की बड़ी कार्रवाई, शिवांगन कोचिंग के संचालक संजीत कुमार समेत 2 गिरफ्तार

    September 14, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    क्या अब पिंडदान भी होगा ऑनलाइन? बिहार सरकार के इस पहल की पूरी जानकारी

    September 14, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    भाई, ये तो बहुत CRINGE है, Gen-Z से बात करनी है, तो पहले उसकी भाषा को समझिए

    September 14, 2026
    क्राइम

    रांची में पुलिस का देर रात बड़ा एक्शन, अरगोड़ा से अगवा युवक 120 मिनट में बरामद, न’ग्न कर वीडियो बनाने का आरोप

    September 14, 2026
    क्राइम

    पत्नी की हत्या के आरोप में जेल में बंद रंथु ने की आत्मह’त्या की कोशिश, गंभीर हालत में RIMS में भर्ती

    September 14, 2026
    Latest Posts

    होटल का कारोबार बंद हुआ जो उमेश शामिल हुआ जेपीएससी घोटाले में, तो सुमन सौरभ नहीं हुआ पास तो पैसों की बदौलत बनना चाहा अफसर

    September 15, 2026

    ​जेपीएससी-सीजीएल धांधली: सीआईडी की बड़ी कार्रवाई, शिवांगन कोचिंग के संचालक संजीत कुमार समेत 2 गिरफ्तार

    September 14, 2026

    क्या अब पिंडदान भी होगा ऑनलाइन? बिहार सरकार के इस पहल की पूरी जानकारी

    September 14, 2026

    सरकारी भाषा को आसान बनाना होगा, लोगों को कठिन हिन्दी से दिक्कत हो रही है : प्रवीण टोप्पो

    September 14, 2026

    भाई, ये तो बहुत CRINGE है, Gen-Z से बात करनी है, तो पहले उसकी भाषा को समझिए

    September 14, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.