Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»कोलकाता : ईस्टर्न रेलवे के कार्यालय में आग लगने से 9 लोगों की मौत, पूर्वी भारत में टिकट बुकिंग सेवा प्रभावित
    जोहार ब्रेकिंग

    कोलकाता : ईस्टर्न रेलवे के कार्यालय में आग लगने से 9 लोगों की मौत, पूर्वी भारत में टिकट बुकिंग सेवा प्रभावित

    Team JoharBy Team JoharMarch 9, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Desk

    कोलकाता : पश्चिम बंगाल के कोलकाता में स्ट्रैंड रोड पर स्थित पूर्वी रेलवे के कार्यालय की 13 वीं मंजिल पर आग लगने से कम से कम नौ लोगों की मौत हो गई और दो अन्य लोग लापता बताए गए है। पुलिस ने बताया कि सोमवार शाम को करीब 6.10 बजे हुगली नदी के किनारे स्थित कोइलघटा इमारत में आग लगी। पूर्वी रेलवे के कर्मचारी ने बताया कि 13वीं मंजिल पर लेखा कार्यालय है। हालांकि अब आग पर काबू पा लिया गया है।

    मुख्यमंत्री ममता बनर्जी रात 10.15 बजे घटनास्थल पर पहुंचीं। बनर्जी ने बचाव अभियान की निरीक्षण किया। इस दुर्घटना में नौ लोगों की मौत हुई जबकि दो अन्य लापता है। उन्होंने बताया कि अब आग नियंत्रण में है। उन्होंने दुर्घटना में मारे लोगों के परिजनों को 10-10 लाख रूपये और परिवार के एक सदस्य को नौकरी देने की घोषणा की। राज्य के अग्नि मंत्री सुजीत बोस ने कहा, कोलकाता के स्ट्रैंड रोड पर स्थित पूर्वी रेलवे के कार्यालय की इमारत में लगी भीषण आग में चार दमकल कर्मचारी, दो रेलवे अधिकारी, एक एएसआई समेत नौ लोगों की मौत हो गई है। उन्होंने बताया कि दुर्घटना में उन लोगों की मौत हुई जो कि लिफ्ट का उपयोग कर रहे थे।

    राष्ट्रपति और पीेएम मोदी ने जताया शोक
    कोलकाता हादसे को लेकर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने ट्वीट कर दुख प्रकट किया है। राष्ट्रपति कोविंद ने ट्वीट किया कि कोलकाता की एक इमारत में जो आग लगी है, उसके लिए शब्द नहीं है। मृतकों के परिवार वालों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं है। घायलों के जल्द ठीक होने की कामना करते हैं। इधर प्रधानमंत्री मोदी ने हादसे को लेकर दुख जताया है और ट्वीट किया है कि कोलकाता की इमारत में लगी आग में मरने वालों की खबर सुनकर दुखी हूं। मृतकों के परिजनों के साथ मेरी संवेदनाएं हैं। पीएम मोदी ने आगे लिखा कि हादसे में घायल लोगों के जल्द ठीक होने की कामना करते हैं।

    बता दें कि इस इमारत में ईस्टर्न रेलवे का कार्यालय भी था, जिसकी वजह से पूर्वी भारत में टिकट बुकिंग की सेवा प्रभावित हुई है। आग के कारण पैसेंजर रिजर्वेशन सर्विस (पीआरएस) का सर्वर ठप हो गया है। सर्वर ठप होने की वजह से पूर्वी भारत में कंप्यूटराइज टिकट बुकिंग प्रभावित हुई है।

    Crime news National news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleओटीपी जैसे जरूरी एसएमएस हासिल करने में आ रही अड़चन! टेलीकॉम कंपनियाें ने किया बड़ा बदलाव
    Next Article राज्यपाल द्रौपदी ने ली कोरोना वैक्सीन, सदर अस्पताल में लगवाया टीका

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड में कॉर्निया ट्रांसप्लांट सेवाओं को बढ़ावा, तीन अस्पतालों को पांच साल का पंजीकरण

    June 23, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    दिशोम गुरु शिबू सोरेन को पद्म भूषण, आदिवासी अस्मिता और झारखंड आंदोलन को मिला राष्ट्रीय सम्मान

    June 23, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    पप्पू यादव का बड़ा दावा : झारखंड में सरकार गिराने के लिए छत्तीसगढ़ से आए 100 करोड़

    June 23, 2026
    Latest Posts

    झारखंड में कॉर्निया ट्रांसप्लांट सेवाओं को बढ़ावा, तीन अस्पतालों को पांच साल का पंजीकरण

    June 23, 2026

    दिशोम गुरु शिबू सोरेन को पद्म भूषण, आदिवासी अस्मिता और झारखंड आंदोलन को मिला राष्ट्रीय सम्मान

    June 23, 2026

    पप्पू यादव का बड़ा दावा : झारखंड में सरकार गिराने के लिए छत्तीसगढ़ से आए 100 करोड़

    June 23, 2026

    “6 बेटों को थाना लाओ…” : थाना प्रभारी पर प्रताड़ना का आरोप, एसपी से गुहार

    June 23, 2026

    पति खोने का दर्द, परिवार संभालने की जंग; झारखंड की विधवाओं की अनकही कहानी

    June 23, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.