Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»देश»ओटीपी जैसे जरूरी एसएमएस हासिल करने में आ रही अड़चन! टेलीकॉम कंपनियाें ने किया बड़ा बदलाव
    देश

    ओटीपी जैसे जरूरी एसएमएस हासिल करने में आ रही अड़चन! टेलीकॉम कंपनियाें ने किया बड़ा बदलाव

    Team JoharBy Team JoharMarch 9, 2021No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Desk

    नई दिल्ली: भारत में लाखों लोगों को सोमवार को मोबाइल मैसेजिंग सर्विसेस में दिक्कत आई थी। बैंक और अन्य जगहों पर पेमेंट करने के लिए ओटीपी के साथ जरूरी एसएमएस हासिल करने में भी अड़चन आ रही है। दरअसल, अनचाहे कॉल को लेकर सरकार की सख्ती के बाद अब टेलीकॉम कंपनियाें ने इसके बारे में नया नियम लागू कर दिया है। इसकी वजह से लाखों ग्राहकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है और यह समस्या अगले कुछ दिनों तक रह सकती है। एसएमएस सेवा में आई दिक्कत की वजह से कुछ कंज्यूमर्स को आधार ओटीपी, कोविन प्लेटफॉर्म के द्वारा कोविड वैक्स‍िनेशन जैसे जरूरी कार्यों के लिए होने वाले एसएमएस हासिल करने में भी अड़चन आ सकती है।

    एक रिपोर्ट के मुताबिक, दूरसंचार नियामक ट्राई ने उपभोक्ताओं को अवांछित कॉल और फर्जी मैसेज की परेशानी से बचाने के लिए टेलीकॉम कंपनियों से ग्राहकों के रजिस्ट्रेशन और मानकीकरण के लिए नए नियम लागू करने को कहा है। रिलायंस जियो, एयरटेल और वोडाफोन आइडिया ने रविवार रात से ही इसे लागू कर दिया है। जिसकी वजह से सोमवार को कंपनी की सेवाएं, प्रमोशनल मैटर और आधार वेरिफिकेशन के साथ ही कोविड-19 ड्राइव में भी समस्या महसूस की गई। हालांकि टेलीकॉम कंपनियों का कहना है कि इस समस्या का जल्द ही समाधान कर लिया जाएगा।

    ट्राई ने एक नया नियम जारी किया है, जिससे कि लोगों को भ्रमित करने वाले और फर्जी मैसेज भेजने पर रोक लगाया जा सके। अब इस तरह की कंपनियों का रजिस्ट्रेशन किया जा रहा है और उनका स्टैंडर्डाइजेशन किया जा रहा है। ब्लॉकचेन तकनीक पर शुरू की जा रही नए स्टैंडर्ड के हिसाब से टेलीकॉम कंपनियों को उन्हें लागू करना होगा। बता दें, ट्राई का यह नियम साल 2019 से ही पेंडिंग पड़ा है।

    गौरतलब है कि पिछले कुछ समय में लोगों के पास बड़ी संख्या में अवांछित मैसेज आ रहे हैं। इसके साथ ही भ्रमित करने वाले कॉल और धोखाधड़ी कर बैंक से पैसे निकालने की घटनाएं भी तेजी से बढ़ रही हैं। इन्हीं सब चीजों पर कंट्रोल करने के लिए भारत के टेलीकॉम नियामक ट्राई ने यह नए नियम जारी किए हैं।

    Latest news National news Onlien news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleनाबालिग लड़की से हैवानियत, आठ दिन तक बंधक बनाकर 9 लोगों ने किया रेप, अब तक 4 आरोपी गिरफ्तार
    Next Article कोलकाता : ईस्टर्न रेलवे के कार्यालय में आग लगने से 9 लोगों की मौत, पूर्वी भारत में टिकट बुकिंग सेवा प्रभावित

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    संसद में आदिवासी: केन-बेतवा से होंगे 648 आदिवासी परिवार विस्थापित, केंद्र ने कहा- पुनर्वास और मुआवजा राज्यों की जिम्मेदारी

    August 8, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC-JSSC विवाद: छात्रों की लड़ाई में उतरे जयराम महतो, 9 अगस्त को करेंगे निर्जला अनशन

    August 7, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    SC/ST Reservation: सुप्रीम कोर्ट में केंद्र का हलफनामा, SC/ST आरक्षण में क्रीमी लेयर लागू नहीं हो सकती

    August 7, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    खर्च का हवाला देकर रिटायरमेंट उम्र बढ़ाने से इनकार नहीं कर सकते राज्य: सुप्रीम कोर्ट

    August 6, 2026
    क्राइम

    आसाराम को सुप्रीम कोर्ट से नहीं मिली बेल, कहा- फिलहाल जमानत की जरूरत नहीं

    August 6, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC छात्र आंदोलन: सरकार से वार्ता के लिए छात्र प्रतिनिधिमंडल तैयार, JPSC-JSSC Reform Manch ने जारी की सूची

    August 6, 2026
    Latest Posts

    संसद में आदिवासी: केन-बेतवा से होंगे 648 आदिवासी परिवार विस्थापित, केंद्र ने कहा- पुनर्वास और मुआवजा राज्यों की जिम्मेदारी

    August 8, 2026

    झारखंड: हजारीबाग में अपराधी-पुलिस के बीच मुठभेड़, पैर में लगी गोली व हथियार-बम बरामद

    August 8, 2026

    झारखंड: डालमिया, हिंडाल्को जैसी दिग्गजों को मिले चतरा के 8 कोल ब्लॉक, लेकिन 1 टन कोयला भी नहीं निकला

    August 8, 2026

    झारखंड: जलवायु परिवर्तन सबसे बड़ी चुनौती, हर नागरिक लगाए एक पौधा – हेमन्त सोरेन

    August 7, 2026

    झारखंड: सरकार-छात्र वार्ता का पहला दौर समाप्त, बोले छात्र- बातचीत जारी रहेगी

    August 7, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.