Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»नेपाल बाढ़ : विदेशी मदद से इनकार की बात गलत, PM बालेंद्र शाह बोले- जरूरत के हिसाब से लिया विदेशी सहयोग
    जोहार ब्रेकिंग

    नेपाल बाढ़ : विदेशी मदद से इनकार की बात गलत, PM बालेंद्र शाह बोले- जरूरत के हिसाब से लिया विदेशी सहयोग

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharySeptember 2, 2026Updated:September 2, 2026No Comments3 Mins Read2
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Nepal PM Balen Shah
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    नेपाल में 26 अगस्त को आई भीषण बाढ़ ने भारी तबाही मचाई है. बाढ़ के बाद राहत और बचाव अभियान जारी है, लेकिन अब सामने आया मौत का आंकड़ा बेहद डराने वाला है. प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह ने प्रतिनिधि सभा में बताया कि अब तक 1114 शव बरामद किए जा चुके हैं, जबकि इनमें से सिर्फ 95 शव उनके परिवारों को सौंपे जा सके हैं. शाह ने सदन में बाढ़ के बाद सरकार की ओर से चलाए गए राहत और बचाव अभियान की पूरी जानकारी भी दी.

    सुबह 8:30 बजे आई आपदा, तुरंत अलर्ट हुईं टीमें

    प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह ने बताया कि 26 अगस्त 2026 की सुबह करीब 8:30 बजे इस भयानक आपदा की जानकारी मिली. इसके तुरंत बाद संबंधित टीमों को अलर्ट कर दिया गया. सुबह करीब 9:15 बजे आपात बैठक बुलाई गई और प्रभावित इलाकों में राहत एवं बचाव की तैयारी शुरू कर दी गई.

    शाह के मुताबिक, हेलीकॉप्टरों को भी स्टैंडबाय पर रखा गया था. सुबह करीब 10:30 बजे तक इमरजेंसी रेस्क्यू टीमें अभियान के लिए तैयार थीं. सरकार की पहली प्राथमिकता बाढ़ में फंसे लोगों की जान बचाना थी.

    Nepal PM Balen Shah, in the Parliament, thanks India & China for rushing aid after the massive flooding pic.twitter.com/CyAhjoAUQy

    — Sidhant Sibal (@sidhant) September 2, 2026

    सेना के हेलीकॉप्टरों से शुरू हुआ रेस्क्यू ऑपरेशन

    प्रधानमंत्री ने बताया कि सेना के हेलीकॉप्टरों को प्रभावित क्षेत्रों में बचाव अभियान चलाने का आदेश दिया गया था. हालांकि, कई इलाकों में पहुंचना आसान नहीं था. राहत टीमों को प्रभावित क्षेत्रों तक पहुंचने और वहां फंसे लोगों को निकालने के लिए काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा.

    दोपहर करीब 1 बजे स्थानीय सांसदों और विधायकों से संपर्क स्थापित हो सका. इसके बाद प्रभावित क्षेत्रों की स्थिति की जानकारी लेकर राहत और बचाव अभियान को आगे बढ़ाया गया.

    महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों को प्राथमिकता

    बालेंद्र शाह ने कहा कि रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों को प्राथमिकता दी गई. बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में फंसे विदेशी नागरिकों की तलाश और उन्हें सुरक्षित निकालने के लिए एक विशेष टीम भी बनाई गई. सरकार की ओर से रसुवा और नुवाकोट के लिए एक-एक करोड़ रुपये की सहायता राशि देने की जानकारी भी प्रधानमंत्री ने सदन में दी.

    राहत कोष में मदद की अपील

    प्रधानमंत्री ने बताया कि घटना के बाद शाम करीब 7 बजे लोगों से प्रधानमंत्री राहत कोष में योगदान करने की अपील की गई. उन्होंने कहा कि इस मुश्किल समय में देश को एकजुट होकर प्रभावित लोगों की मदद करनी होगी.

    भीषण बाढ़ के बाद नेपाल सरकार के सभी मंत्रियों ने भी अपनी एक महीने की सैलरी राहत कार्यों के लिए देने का फैसला किया है. प्रधानमंत्री शाह ने कहा कि सरकार का मुख्य फोकस प्रभावित लोगों को सुरक्षित निकालने, राहत पहुंचाने और बरामद शवों को उनके परिवारों तक पहुंचाने पर है.

    Also Read : बिहार में 700 सेंटर पर JEE-NEET की तैयारी, 2030 तक 1 करोड़ रोजगार का लक्ष्य: सम्राट चौधरी

    Balendra Shah China Nepal Flood Rescue Foreign Aid India Nepal International Assistance Nepal Disaster Nepal Flood Nepal Flood 2026 Nepal News Nepal PM rescue operation
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleजेपीएससी-जेएसएससीः कोर्ट स्टे में फंसे 1932 कर्मचारी, सिर्फ हाजिरी बना रहे, न काम न सैलरी; कार्मिक सचिव 14 दिन से छुट्टी पर
    Next Article जोहार लाइव एक्सक्लूसिव : जिस एजेंसी को जेपीएससी एग्जाम का काम ही नहीं मिला, उसने कंडक्ट करा दिए 10 एग्जाम

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर उठे सवाल, विनोद पांडेय बोले- ‘वन-मैन शो’ बना आयोग

    September 23, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    TMC बागी सांसदों की अयोग्यता पर सुप्रीम कोर्ट सख्त : स्पीकर के पास 3 महीने से लंबित मामले को बताया ‘रेड फ्लैग’

    September 23, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    मुख्य चुनाव आयुक्त नियुक्ति मामला : सुप्रीम कोर्ट में जजों की अलग-अलग राय, अब संविधान पीठ करेगी अंतिम फैसला

    September 23, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : कौन हैं गजेंद्र सिंह पटेल, जिन्हें भाजपा ने बनाया प्रभारी?

    September 23, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    MMDR कानून पर आर-पार : 26 सितंबर को राजभवन में कांग्रेस का धरना, इरफान बोले- झारखंड के हक की हर कीमत पर होगी रक्षा

    September 23, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    मेघालय: गठबंधन की ही पार्टी को तोड़ दिया और बन गई दूसरी सबसे बड़ी पार्टी

    September 23, 2026
    Latest Posts

    चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर उठे सवाल, विनोद पांडेय बोले- ‘वन-मैन शो’ बना आयोग

    September 23, 2026

    TMC बागी सांसदों की अयोग्यता पर सुप्रीम कोर्ट सख्त : स्पीकर के पास 3 महीने से लंबित मामले को बताया ‘रेड फ्लैग’

    September 23, 2026

    मुख्य चुनाव आयुक्त नियुक्ति मामला : सुप्रीम कोर्ट में जजों की अलग-अलग राय, अब संविधान पीठ करेगी अंतिम फैसला

    September 23, 2026

    झारखंड : कौन हैं गजेंद्र सिंह पटेल, जिन्हें भाजपा ने बनाया प्रभारी?

    September 23, 2026

    MMDR कानून पर आर-पार : 26 सितंबर को राजभवन में कांग्रेस का धरना, इरफान बोले- झारखंड के हक की हर कीमत पर होगी रक्षा

    September 23, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.