Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»महाराष्ट्रः कैब चलाना है तो मराठी सीखना होगा, जानिये पूरा मामला
    जोहार ब्रेकिंग

    महाराष्ट्रः कैब चलाना है तो मराठी सीखना होगा, जानिये पूरा मामला

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkAugust 24, 2026Updated:August 24, 2026No Comments2 Mins Read1
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    महाराष्ट्र में इलेक्ट्रॉनिक मीटर वाली कैब चलाने वाले ड्राइवरों के लिए मराठी भाषा का सामान्य ज्ञान जरूरी कर दिया गया है. मराठी का जरूरी ज्ञान नहीं होने पर ड्राइवर के खिलाफ कार्रवाई हो सकती है और वह कैब नहीं चला सकेगा.

    मुंबई में एक मामला सामने आया है, जिसमें मुंबई पूर्व RTO ने दहिसर पूर्व के रहने वाले कैब चालक पंकज साव को इस संबंध में नोटिस जारी किया है.

    मामला उस समय सामने आया जब पंकज साव अपनी कैब लेकर RTO कार्यालय पहुंचे थे. RTO के मुताबिक, वाहन और दस्तावेजों की जांच के दौरान चालक के मराठी भाषा के ज्ञान की भी जांच की गई. इस दौरान अधिकारियों ने पाया कि उन्हें नियमों के मुताबिक मराठी का जरूरी सामान्य ज्ञान नहीं है. इसके बाद RTO की ओर से नोटिस जारी किया गया.

    नोटिस में महाराष्ट्र मोटर वाहन नियम, 1989 के प्रावधानों का हवाला दिया गया है. इसमें इलेक्ट्रॉनिक मीटर वाली मोटर कैब के अधिकृत चालक या परमिटधारक के लिए मराठी भाषा का कार्यज्ञान जरूरी बताया गया है.

    एक महीने में मराठी की परीक्षा

    RTO ने चालक को नोटिस मिलने के एक महीने के भीतर मराठी का जरूरी सामान्य ज्ञान हासिल करने और अधिकृत अधिकारी के सामने परीक्षा देने का निर्देश दिया है. यानी चालक को तय समय के भीतर यह साबित करना होगा कि उसे कैब चलाने के लिए जरूरी स्तर की मराठी आती है.

    नियम नहीं माना तो तीन महीने तक ऑथराइजेशन निलंबित

    RTO ने नोटिस में चेतावनी दी है कि तय एक महीने में मराठी का जरूरी ज्ञान हासिल नहीं करने पर चालक के लाइसेंस पर कैब चलाने का ऑथराइजेशन तीन महीने तक निलंबित किया जा सकता है. लगातार नियम का पालन नहीं करने पर ऑथराइजेशन रद्द भी किया जा सकता है.

    संबंधित कैब का रजिस्ट्रेशन नंबर MH47AW6362 है. RTO ने यह कार्रवाई महाराष्ट्र मोटर वाहन नियमों में मराठी भाषा के कार्यज्ञान से जुड़े प्रावधानों के तहत की है.

    Also Read : आरक्षण खैरात नहीं, अधिकार है, हटाने की मांग पर LJP सांसद अरुण भारती का हमला

    मराठी
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleACF और FRO नियुक्ति रद्द करने के आदेश पर रोक लगाने से हाईकोर्ट का इनकार
    Next Article झारखंड: हेमंत सोरेन के गांव से देवेंद्र महतो ने शुरू की भर्ती सुधार यात्रा, पहुँचेंगे 24 जिला

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    मजबूत लोकतंत्र वह, जहां जनता सरकार से सवाल पूछ सके: डीके शिवकुमार

    October 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    मंदिर की जमीन सरकार को दान नहीं की जा सकती : सुप्रीम कोर्ट

    October 17, 2026
    क्राइम

    बच्चों को ऑनलाइन सुरक्षा के नाम पर इंटरनेट से दूर नहीं रख सकते : सुप्रीम कोर्ट

    October 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: बोकारो में विस्थापितों के द्वारा नौकरी समेत कई मांगो को लेकर आठवें दिन भी आंदोलन जारी

    October 17, 2026
    बिहार

    बिहार : अनंत सिंह ने कराए नौ मर्डर?, जानिए क्या है 2004 का पूरा मामला

    October 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    पेशी से पहले लंदन रवाना हुए ध्रुव राठी, साकेत कोर्ट ने जारी किया जमानती वारंट

    October 17, 2026
    Latest Posts

    मजबूत लोकतंत्र वह, जहां जनता सरकार से सवाल पूछ सके: डीके शिवकुमार

    October 17, 2026

    मंदिर की जमीन सरकार को दान नहीं की जा सकती : सुप्रीम कोर्ट

    October 17, 2026

    बच्चों को ऑनलाइन सुरक्षा के नाम पर इंटरनेट से दूर नहीं रख सकते : सुप्रीम कोर्ट

    October 17, 2026

    झारखंड: बोकारो में विस्थापितों के द्वारा नौकरी समेत कई मांगो को लेकर आठवें दिन भी आंदोलन जारी

    October 17, 2026

    बिहार : अनंत सिंह ने कराए नौ मर्डर?, जानिए क्या है 2004 का पूरा मामला

    October 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.