प्रतियोगी परीक्षा फर्जीवाड़े मामले में CID की बड़ी कार्रवाई. TDPL के मार्केटिंग मैनेजर अभय तिवारी की पत्नी और सगे भाई गिरफ्तार. दोनों पर JPSC और JSSC-CGL में अवैध तरीके से सफलता हासिल करने का आरोप है. अभय तिवारी पहले ही जेल जा चुका है.
सीआईडी की जांच में सामने आये तथ्यों के आधार पर दोनों के खिलाफ कार्रवाई की गई है. जांच एजेंसी यह पता लगाने में जुटी है कि जेपीएससी और जेएसएससी-सीजीएल में कथित फर्जीवाड़े के जरीए सफलता हासिल करने में उनकी क्या भूमिका रही और परीक्षा में अवैध तरीके से लाभ पहुंचाने वाले पूरे नेटवर्क से उनका किस तरह जुड़ाव था.
अभय तिवारी से पूछताछ और जांच के दौरान सामने आए तथ्यों के बाद CID का शिकंजा अब उसके करीबी परिजनों तक भी पहुंच गया है. माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में इस मामले में और भी गिरफ्तारियां हो सकती हैं.
CID प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित धांधली से जुड़े दस्तावेजों, लेन-देन और अभ्यर्थियों को अवैध तरीके से लाभ पहुंचाने वाले नेटवर्क की भी जांच कर रही है. मामले में अब तक सामने आए आरोपों के आधार पर जांच का दायरा लगातार बढ़ रहा है.
Also Read : JPSC-JSSC घोटाला: अभय तिवारी के भाई-भाभी से CID पूछताछ, JSSC सचिव भी जांच के घेरे में


