Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»क्राइम»जोहार लाइव एक्सक्लूसिव पार्ट-6: जेएसएससी में टीडीपीएल को रिश्वत देकर मिला था काम, अभय तिवारी और रामवीर सिंह ने स्वीकारा
    क्राइम

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिव पार्ट-6: जेएसएससी में टीडीपीएल को रिश्वत देकर मिला था काम, अभय तिवारी और रामवीर सिंह ने स्वीकारा

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkAugust 14, 2026No Comments5 Mins Read1
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    आनंद दत्त/किसलय शानू

    पिछले पांच किश्तों में हमने बताया कि कैसे जेपीएससी में परत-दर-परत घोटाले को अंजाम दिया गया. इसमें थोड़ा हिस्सा जेएसएससी के बारे में भी बताया था. आज हम बताएंगे कि जेएसएससी में भी कैसे अभय तिवारी और रामवीर सिंह घुसे और वहां भी भ्रष्टाचार का नंगा नाच किया. ये बात दोनों ने खुद सीआईडी के समक्ष स्वीकारा है.

    बकौल अभय तिवारी, ‘’साल 2023 में मैंने जेएसआर एजेंसी नामक कंपनी में प्रोजेक्ट कॉर्डिनेटर के रूप में ज्वाइन किया. इस कंपनी को इंपैनल करा कर अनुबंध आधारित स्वास्थ्य विभाग में भर्तीयां कराई. इस काम में मुझे कमिशन के तौर पर 9 लाख रुपए मिले. इसके बाद दिल्ली के रहनेवाले शैंटी उर्फ लालू प्रसाद (अब मृत हैं) जो कि मेरा दोस्त था, वो टीडीपीएल का करीबी था.’’

    ये भी पढ़ें:

    पार्ट – 1 :जोहार लाइव एक्सक्लूसिवः 2 करोड़ रुपए और टोटल बिलिंग में 20 प्रतिशत कमिशन पर एल ख्यांगते ने किया था डील, जेपीएससी घोटाले का पूरा काला चिट्ठा पार्ट-1

    पार्ट -2 : जोहार लाइव एक्सक्लूसिव पार्ट-2: जेएसएससी-सीजीएल का पेपर हुआ था लीक, बोकारो में रटवाया गया था उत्तर, 1.80 करोड़ में हुई थी डील

    ‘’उसने मुझसे अप्रोच किया और कहा कि टीडीपीएल को टेंडर दिलवाने में मदद करना है. चूंकि मैं झारखंड का लोकल था और यहां के कई सारे अधिकारियों के साथ मेरे अच्छे संबंध थे, इसिलिए उसने मुझसे जेएसएससी में टेंडर दिलवाने को कहा. उसने वादा किया कि जो भी बिलिंग होगा, उसमें मुझे 10 प्रतिशत कमिशन के रूप में मिलेगा.’’

    वो आगे कहता है, ‘’जेएसएससी के असिस्टेंट सेक्सन ऑफिसर (एएसओ) प्रेम कुमार से मेरे अच्छे संबंध थे. इसका लाभ उठाकर मैंने टीडीपीएल कंपनी को जेएसएससी के द्वारा भर्ती प्रक्रिया को कंडंक्ट कराने के लिए निकाली गई टेंडर में इंपैनल कराने में सहयोग किया. इस एवज में टीडीपीएल कंपनी ने मुझे 5 लाख रुपए और एएसओ प्रेम कुमार को भी 5 लाख रुपए दिए. प्रेम कुमार को यह पैसा मैंने जेएसएससी भवन के मैदान में जाकर दिया था.’’

    ये भी पढ़ें:

    पार्ट – 3 : जोहार लाइव एक्सक्लूसिव पार्ट-3: JPSC अध्यक्ष के साथ सदस्य अजीता भट्टाचार्य, जमाल अहमद, अनीमा हांसदा और पतंजलि कोचिंग ने पैसे लेकर पास कराए कैंडीडेट, प्रति कैंडीडेट 60-70 लाख वसूले

    पार्ट – 4 : जोहार लाइव एक्सक्लूसिव पार्ट-4: एसीएफ, एफआरओ में 100, 14वीं जेपीएससी में 100 से अधिक, जेपीएससी बैकलॉग में 50 से 100 अभ्यर्थी पैसा देकर हुए हैं पास, अभय तिवारी ने आईएएस मनीष रंजन का भी लिया नाम

    पार्ट – 5 : जोहार लाइव एक्सक्लूसिव पार्ट-5: जेपीएससी-14 में थी 100 करोड़ वसूली की योजना, 11 छात्रों से एडवांस में लिए गए थे 1.10 करोड़

    अभय तिवारी के मुताबिक, टीडीपीएल कंपनी को जेएसएससी में सबसे पहले जेएसएससी-सीजीएल एग्जाम के बायोमेट्रिक्स का काम मिला. लेकिन रेट कम होने के कारण कंपनी ने काम करने से मना कर दिया. जिसके कारण जेएसएससी ने टीडीपीएल को डी-इंपैनल कर दिया. वो कहता है, ‘’इसके बाद मेरा संपर्क वेबल एजेंसी से हुआ.’’ वेबल एजेंसी ने भी कैसे छात्रों को बोकारो में प्रश्न-उत्तर रटाकर घपला किया था, वो हम आपको पहले ही बता चुके हैं.

    रामवीर सिंह ने भी किया स्वीकार

    सीआईडी के समक्ष स्वीकारोक्ति में रामवीर सिंह बताता है, ‘’साल 2013 में जेएसएससी में इंपैनलमेंट का टेंडर निकला था. इसे दिलाने में अभय तिवारी ने मेरी मदद की थी. चूंकि जेएसएससी-सीजीएल प्रतियोगिता परीक्षा के एनक्लिलरी सर्विसेज के काम को करने में काफी घाटा हुआ था, साथ ही मुझे परीक्षा संचालन की जिम्मेदारी भी नहीं दी गई. ऐसे में मैंने आगे काम करने से मना कर दिया. इसी वजह से जेएसससी ने मुझे डी-इंपैनल कर दिया.’’

    बता दें, परीक्षाओं के संदर्भ में एनक्लिलरी सर्विसेज का मतलब होता है परीक्षा केंद्र पर उम्मीदवारों की पहचान की जांच (बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन), सुरक्षा चेकिंग और सीसीटीवी निगरानी. प्रश्नपत्रों को सुरक्षित रूप से केंद्र तक पहुंचाना और उत्तर पुस्तिकाओं को वापस कलेक्ट करना. ऑनलाइन या कंप्यूटर आधारित परीक्षाओं (CBT) के दौरान सर्वर, कंप्यूटर और इंटरनेट की देखरेख करने वाली तकनीकी टीम मुहैया कराना. संक्षेप में कहें तो, यदि आपने किसी परीक्षा के फॉर्म या नियमों में यह शब्द देखा है, तो इसका मतलब परीक्षा को निष्पक्ष और सुगम बनाने के लिए दी जाने वाली अतिरिक्त मदद या प्रशासनिक व्यवस्था से है.

    जेपीएससी-14, जेपीएससी-11-13 और जेएसएससी सीजीएल में कथित अनियमितताओं की जांच जारी है. सीआईडी लगातार जांच और छापेमारी कर रही है. इन सब के बीच छात्रों का आंदोलन भी हर दिन मजबूत होता जा रहा है. छात्र इस बात पर अड़े हैं कि सीजीएल की परीक्षाओं को रद्द करना होगा साथ ही पूरे मामले की जांच सीबीआई को सौंपनी होगी. फिलहाल छात्रों और सरकार के बीच सीधा संवाद भी बंद हैं. छात्रों ने साफ कहा है कि वो न तो सीएम का इस्तीफा मांग रहे हैं न ही सीएम आवास का घेराव करने जा रहे हैं. इन सब के बीच देशभर में यही जिज्ञासा है कि छात्रों का यह आंदोलन कब तक चलेगा और इसका अंतिम परिणाम क्या होगा.

    जेपीएससी-जेएसएससी के खुलासों से संबंधित छह किश्तों की यह सीरीज का आखिरी अध्याय था. अब आगे हम आपको एक-एक आरोपी के पूरे कबूलनामें को बताएंगे.

    Also Read: जोहार लाइव की खबर पर रक्षा राज्यमंत्री ने लिया संज्ञान, कहा सीजीएल परीक्षा की निष्पक्ष जांच हो

    Johar Live Exclusive जेएसएससी जोहार लाइव एक्सक्लूसिव जोहार लाइव एक्सपोज
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleझारखंड के खनिज सेस पर केंद्र की रोक का विरोध, हेमंत ने राष्ट्रपति से हस्तक्षेप की अपील की

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड के खनिज सेस पर केंद्र की रोक का विरोध, हेमंत ने राष्ट्रपति से हस्तक्षेप की अपील की

    August 13, 2026
    क्राइम

    JPSC गड़बड़ी: 7 आरोपियों पर CID का शिकंजा, कई जिलों में छापेमारी

    August 13, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC आंदोलन: 10 दिन की भूख हड़ताल के बाद आज अनशन तोड़ेंगे महेंद्र प्रसाद मंडल

    August 13, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    योजनाओं का कागजी खेल नहीं चलेगा, खेतों में दिखे असर : शिल्पी नेहा तिर्की

    August 13, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    खान व खनिज बिल पर भड़के हेमंत सोरेन, बोले- खनिज हमारा तो फैसला दिल्ली क्यों करेगी?

    August 13, 2026
    क्राइम

    झारखंड: विधानसभा मार्च में झड़प पर पुलिस का एक्शन, दावा- समझाने के बावजूद प्रदर्शनकारियों ने तोड़े बैरिकेड

    August 13, 2026
    Latest Posts

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिव पार्ट-6: जेएसएससी में टीडीपीएल को रिश्वत देकर मिला था काम, अभय तिवारी और रामवीर सिंह ने स्वीकारा

    August 14, 2026

    झारखंड के खनिज सेस पर केंद्र की रोक का विरोध, हेमंत ने राष्ट्रपति से हस्तक्षेप की अपील की

    August 13, 2026

    JPSC गड़बड़ी: 7 आरोपियों पर CID का शिकंजा, कई जिलों में छापेमारी

    August 13, 2026

    JPSC आंदोलन: 10 दिन की भूख हड़ताल के बाद आज अनशन तोड़ेंगे महेंद्र प्रसाद मंडल

    August 13, 2026

    योजनाओं का कागजी खेल नहीं चलेगा, खेतों में दिखे असर : शिल्पी नेहा तिर्की

    August 13, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.