Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»क्राइम»झारखंड: विधानसभा मार्च में झड़प पर पुलिस का एक्शन, दावा- समझाने के बावजूद प्रदर्शनकारियों ने तोड़े बैरिकेड
    क्राइम

    झारखंड: विधानसभा मार्च में झड़प पर पुलिस का एक्शन, दावा- समझाने के बावजूद प्रदर्शनकारियों ने तोड़े बैरिकेड

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkAugust 13, 2026No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    JPSC-JSSC समेत विभिन्न परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के खिलाफ 10 अगस्त को हुए विधानसभा घेराव मामले में पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है. विधानसभा थाना में अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या के प्रयास समेत गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया गया है. पुलिस अब वीडियो फुटेज के आधार पर आरोपियों को चिह्नित कर रही है.

    कई पुलिसकर्मी हुए घायल

    राजस्व उप निरीक्षक मो. नेशात अहमद के आवेदन पर दर्ज प्राथमिकी में बैरिकेड तोड़ने, पुलिसकर्मियों से धक्का-मुक्की, ईंट-पत्थर और पानी की बोतलों से हमला करने तथा सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के आरोप लगाए गए हैं. पुलिस के अनुसार हमले में कई जवान घायल हुए, जिनमें आरक्षी फाल्गुनी यादव के सिर में गंभीर चोट आई.

    पुलिस का दावा है कि प्रदर्शनकारियों को बार-बार समझाया गया, लेकिन कुछ लोग बैरिकेड तोड़कर नए विधानसभा की ओर बढ़ते रहे. स्थिति बिगड़ने पर वाटर कैनन और नियंत्रित मात्रा में अश्रु गैस का इस्तेमाल किया गया. भीड़ के विधानसभा गेट नंबर-1 तक पहुंचने और पुलिस टेंट उखाड़ने के
    प्रयास का भी प्राथमिकी में उल्लेख है.

    हत्या के प्रयास समेत 12 धाराओं में केस

    विधानसभा थाना कांड संख्या 61/26 में BNS की धारा 109, 115(2), 117(2), 121, 132, 189, 190, 191(2), 221, 223, 285 और 352 लगाई गई हैं. मामले की जांच SI आनंद पंडित कर रहे हैं.

    भाजपा ने कार्रवाई पर उठाए सवाल

    वहीं, भाजपा प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने कार्रवाई को लेकर सरकार पर निशाना साधा है. उन्होंने आरोप लगाया कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर पुलिस ने बर्बर कार्रवाई की और अब उन्हीं पर हत्या के प्रयास का मुकदमा किया जा रहा है. हालांकि, प्राथमिकी में किसी छात्र का नाम आरोपी के तौर पर दर्ज नहीं है. पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही घटना में शामिल लोगों की भूमिका स्पष्ट होगी.

    Also Read: झारखंड: 15 अगस्त की तैयारी पूरी, सिमडेगा में 11 प्लाटून करेंगी शक्ति प्रदर्शन

    झारखंड: विधानसभा मार्च
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleरांची में 7 साल की बच्ची से दुष्कर्म और हत्या के दोषी को फांसी, POCSO कोर्ट ने कहा. अपराध की गंभीरता मौत की सजा की हकदार
    Next Article खान व खनिज बिल पर भड़के हेमंत सोरेन, बोले- खनिज हमारा तो फैसला दिल्ली क्यों करेगी?

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    खान व खनिज बिल पर भड़के हेमंत सोरेन, बोले- खनिज हमारा तो फैसला दिल्ली क्यों करेगी?

    August 13, 2026
    क्राइम

    रांची में 7 साल की बच्ची से दुष्कर्म और हत्या के दोषी को फांसी, POCSO कोर्ट ने कहा. अपराध की गंभीरता मौत की सजा की हकदार

    August 13, 2026
    झारखंड

    झारखंड: 15 अगस्त की तैयारी पूरी, सिमडेगा में 11 प्लाटून करेंगी शक्ति प्रदर्शन

    August 13, 2026
    क्राइम

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिव पार्ट-5: जेपीएससी-14 में थी 100 करोड़ वसूली की योजना, 11 छात्रों से एडवांस में लिए गए थे 1.10 करोड़

    August 13, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    खनिज व खान विधेयक: खनिज पर सेस नहीं लगा सकेगा झारखंड, 14.6 हजार करोड़ पर संकट

    August 13, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC प्रकरण: 20 अगस्त के मुख्यमंत्री आवास घेराव को छात्र संगठनों ने अफवाह बताया

    August 13, 2026
    Latest Posts

    खान व खनिज बिल पर भड़के हेमंत सोरेन, बोले- खनिज हमारा तो फैसला दिल्ली क्यों करेगी?

    August 13, 2026

    झारखंड: विधानसभा मार्च में झड़प पर पुलिस का एक्शन, दावा- समझाने के बावजूद प्रदर्शनकारियों ने तोड़े बैरिकेड

    August 13, 2026

    रांची में 7 साल की बच्ची से दुष्कर्म और हत्या के दोषी को फांसी, POCSO कोर्ट ने कहा. अपराध की गंभीरता मौत की सजा की हकदार

    August 13, 2026

    झारखंड: 15 अगस्त की तैयारी पूरी, सिमडेगा में 11 प्लाटून करेंगी शक्ति प्रदर्शन

    August 13, 2026

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिव पार्ट-5: जेपीएससी-14 में थी 100 करोड़ वसूली की योजना, 11 छात्रों से एडवांस में लिए गए थे 1.10 करोड़

    August 13, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.