Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»झारखंड : विधानसभा में मजबूती से उठाएंगे छात्रों की आवाज – बाबूलाल मरांडी
    झारखंड

    झारखंड : विधानसभा में मजबूती से उठाएंगे छात्रों की आवाज – बाबूलाल मरांडी

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyAugust 11, 2026No Comments2 Mins Read3
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    बाबूलाल मरंडी
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : JPSC और JSSC भर्ती परीक्षाओं में कथित धांधली के खिलाफ आंदोलन कर रहे छात्रों पर पुलिस लाठीचार्ज के विरोध में भारतीय जनता पार्टी ने आज झारखंड बंद का आह्वान किया है. राजधानी रांची में बंद का असर दिखाई देने लगा है. पुराने विधानसभा परिसर के आसपास भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों की भीड़ जुटने लगी है. पार्टी की ओर से यहां बड़े प्रदर्शन की तैयारी की जा रही है. सुरक्षा व्यवस्था के बीच भाजपा कार्यकर्ता राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं और प्रदर्शन की तैयारी में जुटे हैं.

    नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने छात्रों पर हुई पुलिस कार्रवाई को लेकर राज्य सरकार और जिला प्रशासन पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने कहा कि भाजपा छात्रों की न्यायसंगत मांगों के साथ मजबूती से खड़ी है. छात्रों के आंदोलन और उन पर हुई पुलिस कार्रवाई के मुद्दे को विधानसभा के भीतर और बाहर पूरी मजबूती से उठाया जाएगा.

    प्रशासन की कार्रवाई पर बाबूलाल ने उठाए सवाल

    बाबूलाल मरांडी ने पुलिस प्रशासन और रांची के डीसी की कार्रवाई पर सवाल खड़े किए. उन्होंने आरोप लगाया कि छात्रों के शांतिपूर्ण आंदोलन को जिस तरह से पुलिस कार्रवाई का सामना करना पड़ा, वह उचित नहीं है. उन्होंने कहा कि भाजपा इस पूरे मामले को विधानसभा में उठाकर सरकार से जवाब मांगेगी.

    नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि भर्ती परीक्षाओं में पारदर्शिता और कथित धांधली की जांच को लेकर छात्र लंबे समय से आंदोलन कर रहे हैं. ऐसे में उनकी बात सुनने के बजाय उनके खिलाफ बल प्रयोग करना सरकार के रवैये पर सवाल खड़ा करता है.

    पार्टी का कहना है कि छात्रों की मांगों पर सरकार को गंभीरता से विचार करना चाहिए और भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं की निष्पक्ष जांच करानी चाहिए. वहीं, इस पूरे मामले को लेकर विधानसभा में भी सरकार और विपक्ष के बीच टकराव बढ़ने के आसार हैं.

    Also Read : जोहार लाइव एक्सक्लूसिव पार्ट-3: JPSC अध्यक्ष के साथ सदस्य अजीता भट्टाचार्य, जमाल अहमद, अनीमा हांसदा और पतंजलि कोचिंग ने पैसे लेकर पास कराए कैंडीडेट, प्रति कैंडीडेट 60-70 लाख वसूले

    Babulal marandi babulal marandi news BJP Jharkhand Bandh exam scam Hemant Soren government Jharkhand Assembly Jharkhand bandh Jharkhand BJP Jharkhand news Jharkhand Politics JPSC JPSC JSSC Protest JPSC JSSC Scam JSSC Latest news police lathicharge ranchi news Recruitment Exam Controversy student movement Student Protest student protest Jharkhand
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleजोहार लाइव एक्सक्लूसिव पार्ट-3: JPSC अध्यक्ष के साथ सदस्य अजीता भट्टाचार्य, जमाल अहमद, अनीमा हांसदा और पतंजलि कोचिंग ने पैसे लेकर पास कराए कैंडीडेट, प्रति कैंडीडेट 60-70 लाख वसूले
    Next Article झारखंड : JPSC-JSSC मुद्दे पर BJP का बंद, सड़क पर उतरे कार्यकर्ता

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    Opinion : जंतर-मंतर के आंदोलन में नेहा बोरा का तेवर नई राजनीतिक संभावना का संकेत : शिवानंद तिवारी

    September 27, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जमशेदपुर गोलीकांड: बाबूलाल मरांडी का हेमंत सोरेन सरकार पर हमला, कानून-व्यवस्था और पुलिस नियुक्तियों पर उठाए गंभीर सवाल

    September 27, 2026
    आदिवासी

    ओडिशा : जल-जंगल-जमीन पर वेदांता की कुदृष्टि, 13 साल बाद फिर खुली नियमगिरि को उजाड़ने की साजिश

    September 27, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    छत्तीसगढ़: ग्रामसभा को ठेंगा दिखाकर खनन कराने की तैयारी में साय सरकार

    September 27, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सुप्रीम कोर्ट में भी भ्रष्ट जजों की कमी नहीं : दुष्यंत दवे

    September 27, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : अलकतरा घोटाले के आरोपी BJP विधायक सत्येंद्र तिवारी का घटिया बयान, CM की मां पर बोले- ‘मर गई है, रो रहे हैं, विलाप कर रहे हैं’

    September 27, 2026
    Latest Posts

    Opinion : जंतर-मंतर के आंदोलन में नेहा बोरा का तेवर नई राजनीतिक संभावना का संकेत : शिवानंद तिवारी

    September 27, 2026

    जमशेदपुर गोलीकांड: बाबूलाल मरांडी का हेमंत सोरेन सरकार पर हमला, कानून-व्यवस्था और पुलिस नियुक्तियों पर उठाए गंभीर सवाल

    September 27, 2026

    ओडिशा : जल-जंगल-जमीन पर वेदांता की कुदृष्टि, 13 साल बाद फिर खुली नियमगिरि को उजाड़ने की साजिश

    September 27, 2026

    छत्तीसगढ़: ग्रामसभा को ठेंगा दिखाकर खनन कराने की तैयारी में साय सरकार

    September 27, 2026

    सुप्रीम कोर्ट में भी भ्रष्ट जजों की कमी नहीं : दुष्यंत दवे

    September 27, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.