Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»झारखंड : विधानसभा के बाहर तिवारी महतो का विरोध प्रदर्शन, धरने पर लेटे विधायक
    झारखंड

    झारखंड : विधानसभा के बाहर तिवारी महतो का विरोध प्रदर्शन, धरने पर लेटे विधायक

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyAugust 11, 2026No Comments2 Mins Read3
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Tiwari Mahto
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : विधानसभा घेराव के दौरान छात्रों पर हुई पुलिस कार्रवाई का विरोध अब विधानसभा परिसर तक पहुंच गया है. छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में मांडू विधायक तिवारी महतो ने मंगलवार को विधानसभा परिसर के बाहर सड़क पर लेटकर प्रदर्शन किया. उन्होंने सरकार के खिलाफ अपना आक्रोश जताते हुए छात्रों पर हुई पुलिस कार्रवाई की कड़ी निंदा की.

    तिवारी महतो ने कहा कि अपनी मांगों को लेकर लोकतांत्रिक तरीके से प्रदर्शन कर रहे छात्रों के साथ जिस तरह से पुलिस ने कार्रवाई की, वह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है. उन्होंने कहा कि अपनी बात रखने के लिए आंदोलन कर रहे युवाओं पर बल प्रयोग करना किसी भी स्थिति में उचित नहीं है.

    छात्रों की आवाज दबाना कायरता

    मांडू विधायक ने सरकार पर छात्रों की आवाज दबाने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि सरकार को आंदोलन कर रहे युवाओं की समस्याएं सुननी चाहिए और उनके साथ बातचीत के जरिए समाधान निकालना चाहिए. इसके बजाय पुलिस बल का इस्तेमाल कर आंदोलन को दबाने की कोशिश की जा रही है.

    तिवारी महतो ने कहा कि छात्र अपने भविष्य और भर्ती परीक्षाओं में पारदर्शिता की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे हैं. ऐसे में उनके साथ सख्ती से पेश आने के बजाय सरकार को उनकी मांगों पर गंभीरता से विचार करना चाहिए. उन्होंने छात्रों पर हुई कार्रवाई को लोकतांत्रिक अधिकारों के खिलाफ बताया.

    विधायक ने छात्रों पर लाठीचार्ज की घटना को लेकर सरकार से जवाब मांगा. उन्होंने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की और कहा कि कार्रवाई के लिए जिम्मेदार लोगों की जवाबदेही तय होनी चाहिए.

    Also Read : जोहार लाइव की JPSC एक्सपोज़ रिपोर्ट शेयर कर केंद्रीय मंत्री संजय सेठ बोले – 60-70 लाख में हुआ बच्चों के सपनों का सौदा

    Assembly Gherao Exam Transparency Hemant Soren government Jharkhand Assembly Jharkhand Assembly Protest Jharkhand news Jharkhand Politics Jharkhand Student Protest JPSC controversy JPSC JSSC Protest JSSC controversy Mandu MLA police action police lathicharge ranchi news Recruitment Exams student movement Student Protest student rights. Tiwari Mahto
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleजोहार लाइव की JPSC एक्सपोज़ रिपोर्ट का असर, केंद्रीय मंत्री संजय सेठ बोले – 60-70 लाख में हुआ बच्चों के सपनों का सौदा
    Next Article जोहार लाइव एक्सक्लूसिव पार्ट-3: JPSC अध्यक्ष के साथ सदस्य अजीता भट्टाचार्य, जमाल अहमद, अनीमा हांसदा और पतंजलि कोचिंग ने पैसे लेकर पास कराए कैंडीडेट, प्रति कैंडीडेट 60-70 लाख वसूले

    Related Posts

    झारखंड

    हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: लाइसेंस नहीं दिखाना मुआवजा घटाने का आधार नहीं, सड़क हादसे में पीड़ित को अब 3.12 लाख रुपये मिलेंगे

    August 11, 2026
    क्राइम

    झारखंड: दस लाख के इनामी जोनल कमांडर सालुका कायम समेत 4 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण

    August 11, 2026
    झारखंड

    JPSC आंदोलन: भाजपा पर भटकाने की सियासत का आरोप, महासभा ने हेमंत से पूछा- 10 दिन बाद क्यों हुई बात?

    August 11, 2026
    झारखंड

    झारखंड : JPSC-JSSC मुद्दे पर BJP का बंद, सड़क पर उतरे कार्यकर्ता

    August 11, 2026
    झारखंड

    झारखंड : विधानसभा में मजबूती से उठाएंगे छात्रों की आवाज – बाबूलाल मरांडी

    August 11, 2026
    क्राइम

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिव पार्ट-3: JPSC अध्यक्ष के साथ सदस्य अजीता भट्टाचार्य, जमाल अहमद, अनीमा हांसदा और पतंजलि कोचिंग ने पैसे लेकर पास कराए कैंडीडेट, प्रति कैंडीडेट 60-70 लाख वसूले

    August 11, 2026
    Latest Posts

    हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: लाइसेंस नहीं दिखाना मुआवजा घटाने का आधार नहीं, सड़क हादसे में पीड़ित को अब 3.12 लाख रुपये मिलेंगे

    August 11, 2026

    झारखंड: दस लाख के इनामी जोनल कमांडर सालुका कायम समेत 4 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण

    August 11, 2026

    JPSC आंदोलन: भाजपा पर भटकाने की सियासत का आरोप, महासभा ने हेमंत से पूछा- 10 दिन बाद क्यों हुई बात?

    August 11, 2026

    झारखंड : JPSC-JSSC मुद्दे पर BJP का बंद, सड़क पर उतरे कार्यकर्ता

    August 11, 2026

    झारखंड : विधानसभा में मजबूती से उठाएंगे छात्रों की आवाज – बाबूलाल मरांडी

    August 11, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.