रांची. JPSC गड़बड़ी मामले में गिरफ्तार पूर्व चेयरमैन एल. ख्यागते को सोमवार को सदर अस्पताल में मेडिकल जांच के बाद जेल भेज दिया गया.
CID ने परीक्षा में कथित अनियमितताओं की जांच के दौरान उन्हें गिरफ्तार किया था. गिरफ्तारी के बाद जेल भेजने की प्रक्रिया के तहत उन्हें सदर अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उनकी मेडिकल जांच की. मेडिकल जांच पूरी होने के बाद एल. ख्यागते को जेल भेज दिया गया.
इससे पहले CID उनसे मामले को लेकर कई दौर की पूछताछ कर चुकी थी. जांच एजेंसी ने परीक्षा प्रक्रिया, OMR से जुड़ी कथित गड़बड़ियों, परीक्षा संचालन और आयोग के स्तर पर लिए गए फैसलों को लेकर उनसे पूछताछ की थी.
JPSC परीक्षा में कथित गड़बड़ी की जांच के दौरान CID ने एल. ख्यागते के आवास और JPSC कार्यालय में भी कार्रवाई की थी. जांच एजेंसी ने परीक्षा से जुड़े दस्तावेजों और अन्य साक्ष्यों की पड़ताल की थी.
एल. ख्यागते के जेल जाने के बाद अब CID की जांच आगे बढ़ेगी. जांच एजेंसी उनकी भूमिका के साथ-साथ परीक्षा में कथित अनियमितताओं से जुड़े अन्य लोगों और उपलब्ध साक्ष्यों की भी पड़ताल कर रही है.
Also Read : JPSC प्रकरण : जेल भेजने से पूर्व JPSC के पूर्व चेयरमैन एल. ख्यागते की सदर अस्पताल में मेडिकल जांच




