Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»झारखंड JPSC: अभय तिवारी पर CID की रिपोर्ट में बड़ा सवाल, बेहतर पद के इंटरव्यू से बार-बार क्यों रहे गायब?
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड JPSC: अभय तिवारी पर CID की रिपोर्ट में बड़ा सवाल, बेहतर पद के इंटरव्यू से बार-बार क्यों रहे गायब?

    सीआइडी की आरंभिक रिपोर्ट में कई परीक्षाओं में सफलता और बेहतर पद के लिए इंटरव्यू में चयन के बावजूद शामिल नहीं होने पर उठे सवाल, पूछताछ में अभय तिवारी के जवाब को बताया गया गोल-मोल.
    Joharlive NetworkBy Joharlive NetworkJuly 30, 2026No Comments2 Mins Read1
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    किसलय शानू: रांची

    जेपीएसएससी (JPSC) परीक्षा घोटाले को लेकर सीआइडी द्वारा तैयार आरंभिक रिपोर्ट में इस बात का खुलासा हुआ है कि अभय तिवारी हमेशा पहले से बेहतर पद के लिए परीक्षा देता था. उसका चयन इंटरव्यू के लिए भी हो जाता था, लेकिन इंटरव्यू में वह शामिल नहीं होता था. सीआइडी ने अपनी जांच रिपोर्ट में इसे संदिग्ध बताया है.

    शिकायत पत्र में उल्लेखित तथ्यों के आधार पर सीआइडी ने लिखा है कि अभय तिवारी वर्तमान में प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी के पद पर पोड़ैयाहाट, गोड्डा में कार्यरत था. उसके द्वारा कई परीक्षाओं में शामिल होकर सफलता प्राप्त की गई. लेकिन अपने वर्तमान पद से बेहतर पद के लिए इंटरव्यू में चयनित होने के बाद भी वह आगे की परीक्षा में शामिल नहीं हुआ. इसलिए यह मामला बेहद संदिग्ध है.

    इस बिंदु पर गहराई से जानकारी एकत्र करने के लिए सीआइडी की टीम ने अभय तिवारी से पूछताछ की है. हालांकि, इस संबंध में अभय तिवारी ने गोल-मोल जवाब दिया है. अभय तिवारी ने पूछताछ में क्या बताया है, इसका सीआइडी के अधिकारियों ने अभी आधिकारिक रूप से खुलासा नहीं किया है.

    शिकायत के आधार पर अभय तिवारी द्वारा दी गई परीक्षाओं और उनके परिणामों को लेकर भी सीआइडी द्वारा रिपोर्ट तैयार की गई है.

    अभय तिवारी के बारे में मुख्यमंत्री को शिकायत में क्या बताया गया था?

    अभय तिवारी के बारे में शिकायत में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को यह बताया गया था कि अभय तिवारी को परीक्षाओं में अनुचित लाभ पहुंचाकर पास कराया जाता था. इस बात की शिकायत मिलने के बाद विवाद होने पर वह मुख्य परीक्षा में अनुपस्थित हो गया था.

    शिकायतकर्ता द्वारा खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी भर्ती परीक्षा, झारखंड सहायक वन संरक्षक नियुक्ति परीक्षा, झारखंड वन क्षेत्र पदाधिकारी नियुक्ति परीक्षा और झारखंड संयुक्त असैनिक प्रतियोगिता परीक्षा 2026 में भी गड़बड़ी की आशंका जाहिर की गई है. इन सभी बिंदुओं पर सीआइडी की जांच जारी है.

    सीआइडी की जांच रिपोर्ट के अनुसार अभय तिवारी द्वारा दी गई परीक्षाएं

    परीक्षा का नामसंस्था का नामपरिणामकोटिअंतिम परिणाम
    पीजीटीटीसीइजेएसएससीपासईडब्ल्यूएसअंतिम रूप से चयनित
    सीजीएलजेएसएससीपास, रैंक-2ईडब्ल्यूएसअंतिम रूप से चयनित, गोड्डा में पदस्थापित
    एसीएफजेपीएससीपीटी पासईडब्ल्यूएसमुख्य परीक्षा में अनुपस्थित
    एफआरओजेपीएससीपीटी पासईडब्ल्यूएसमुख्य परीक्षा में अनुपस्थित
    एफएसओजेपीएससीमेंस में पासईडब्ल्यूएसइंटरव्यू में अनुपस्थित

    Also Read : झारखंड: जेपीएससी परीक्षा अनियमितता मामला, चार आरोपियों की रिमांड दो दिन और बढ़ी

    खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी झारखंड JPSC झारखंड वन क्षेत्र पदाधिकारी नियुक्ति परीक्षा झारखंड संयुक्त असैनिक प्रतियोगिता परीक्षा 2026 झारखंड सहायक वन संरक्षक नियुक्ति परीक्षा
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleगार्ड ऑफ ऑनर के बीच हमला, एक झुकाव और बच गई राजीव गांधी की जान
    Next Article झारखंडः दस साल बाद नक्सल केस से बरी, कोर्ट ने कहा; संदेह कितना भी मजबूत क्यों न हो, सबूत का स्थान नहीं ले सकता

    Related Posts

    क्राइम

    झारखंडः दस साल बाद नक्सल केस से बरी, कोर्ट ने कहा; संदेह कितना भी मजबूत क्यों न हो, सबूत का स्थान नहीं ले सकता

    July 30, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    गार्ड ऑफ ऑनर के बीच हमला, एक झुकाव और बच गई राजीव गांधी की जान

    July 30, 2026
    क्राइम

    झारखंड: श्रावणी मेले के दौरान आतंकी गतिविधियों को लेकर हाई अलर्ट, 311 संदिग्ध रहेंगे निगरानी में

    July 30, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : हेमंत सोरेन के बड़े निर्देश, 24 घंटे बिजली, 200 यूनिट मुफ्त और रांची में तीन स्मार्ट ग्रिड

    July 29, 2026
    क्राइम

    झारखंड: जेपीएससी परीक्षा अनियमितता मामला, चार आरोपियों की रिमांड दो दिन और बढ़ी

    July 29, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    E20 का गणित: एथनॉल से नुकसान किसे… जनता, सरकार या दोनों?

    July 29, 2026
    Latest Posts

    झारखंडः दस साल बाद नक्सल केस से बरी, कोर्ट ने कहा; संदेह कितना भी मजबूत क्यों न हो, सबूत का स्थान नहीं ले सकता

    July 30, 2026

    झारखंड JPSC: अभय तिवारी पर CID की रिपोर्ट में बड़ा सवाल, बेहतर पद के इंटरव्यू से बार-बार क्यों रहे गायब?

    July 30, 2026

    गार्ड ऑफ ऑनर के बीच हमला, एक झुकाव और बच गई राजीव गांधी की जान

    July 30, 2026

    झारखंड: श्रावणी मेले के दौरान आतंकी गतिविधियों को लेकर हाई अलर्ट, 311 संदिग्ध रहेंगे निगरानी में

    July 30, 2026

    झारखंड : हेमंत सोरेन के बड़े निर्देश, 24 घंटे बिजली, 200 यूनिट मुफ्त और रांची में तीन स्मार्ट ग्रिड

    July 29, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.