JPSC परीक्षा में हुई कथित गड़बड़ियों के मामले में सीआईडी की जांच अब और तेज हो गई है. गुरुवार को सीआईडी की टीम झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) के पूर्व चेयरमैन एल. ख्यांगते के घर पहुंची.
सूत्रों के मुताबिक, सीआईडी की जांच इस बात पर केंद्रित है कि एल. ख्यांगते के विदेश दौरों का खर्च आखिर किसने उठाया था. साथ ही, यह भी पता लगाया जा रहा है कि क्या इन यात्राओं के लिए परीक्षा आयोजित कराने वाली एजेंसी की ओर से किसी तरह की फंडिंग की गई थी और इसका परीक्षा प्रक्रिया या एजेंसी को मिले काम से कोई संबंध था या नहीं.
इस मामले में जेपीएससी की परीक्षा उप नियंत्रक श्वेता गुप्ता को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है. अब सीआईडी दस्तावेजों, पैसों के लेन-देन और पूरे मामले में जुड़े अधिकारियों की भूमिका की जांच कर रही है.
पूर्व चेयरमैन के घर पहुंचकर की गई पूछताछ और जांच को मामले में एक अहम कदम माना जा रहा है. माना जा रहा है कि जांच आगे बढ़ने के साथ इस मामले में कुछ और बड़े खुलासे हो सकते हैं.
Also Read : जेपीएससी परीक्षा मामले में बड़ी कार्रवाई. एफआईआर दर्ज, पांच गिरफ्तार

