Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    7 Jul, 2025 ♦ 4:26 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»बिहार : पेट्रोल, डीजल की बढ़ती कीमतों के विरोध में तेजस्वी साइकिल चलाकर विधानसभा पहुंचे
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार : पेट्रोल, डीजल की बढ़ती कीमतों के विरोध में तेजस्वी साइकिल चलाकर विधानसभा पहुंचे

    Team JoharBy Team JoharFebruary 26, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Desk

    पटना। बिहार विधानसभा बजट सत्र में शुक्रवार को विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने महंगाई को लेकर सरकार को घेरा। इस क्रम में तेजस्वी यादव साइकिल चलाकर विधानसभा पहुंचे। पेट्रोल, डीजल की बढ़ती कीमतों का विरोध करने के लिए उन्होंने साइकिल की सवारी की। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी अपने आवास से साइकिल से विधानसभा पहुंचे। उन्होंने कहा कि पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस की कीमतों में लगातार वृद्धि हो रही है, जिससे आम लोग परेशान है। उन्होंने कहा कि महंगाई के कारण गरीबों का हाल बेहाल है, लेकिन डबल इंजन की सरकार चुप्पी साधे हुए है।

    इससे पहले बजट सत्र के दौरान ही तेजस्वी यादव ट्रैक्टर चलाकर पहुंचे थे।

    इधर, तेजस्वी ने अपने अधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट करते हुए कहा, “तेल की बढ़ती कीमतों के विरोध में आज साइकिल चलाकर विधानसभा पहुंचा। निर्धनों को चूसने वाली धनवानों की प्रियतम सरकार ने पेट्रोल, डीजल, गैस की कीमतों में बढ़ोतरी कर आम आदमी को मरने पर मजबूर कर दिया है। डबल इंजन सरकार गरीबों को लूट कर खुलकर पूंजीपतियों के लिए बैटिंग कर रही है।”

    उल्लेखनीय है कि बजट सत्र के दौरान विपक्ष सरकार को घेरने का कोई भी मौका हाथ से नहीं जाने दे रही है। रोज किसी न किसी नए मुद्दे को सामने लाकर विपक्ष के नेता सरकार पर निशाना साध रहे हैं।

    Bihar news Latest news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleसाहिबगंज: भाजपा नेता को गिरफ्तार करने पहुंची पुलिस टीम पर हमला, एसडीपीओ गंभीर रूप से घायल
    Next Article कांके रोड में दंपती की चाकू गोद कर हत्या, एफएसएल की टीम जुटी जांच में

    Related Posts

    बिहार

    धीरज सिंह कठिनाइयों को हराकर बने CA, बने गांव के लिए प्रेरणा

    July 7, 2025
    बिहार

    यूट्यूबर मनीष कश्यप ने थामा जन सुराज का दामन, प्रशांत किशोर ने दिलाई सदस्यता

    July 7, 2025
    ट्रेंडिंग

    बेकाबू होकर खाई में गिरी स्कूल बस, फिर…

    July 7, 2025
    Latest Posts

    धीरज सिंह कठिनाइयों को हराकर बने CA, बने गांव के लिए प्रेरणा

    July 7, 2025

    हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल और विधायक रोशन लाल पुलिस हिरासत में

    July 7, 2025

    लाइनमैन उमेश महतो की मौ’त पर ऊर्जा विकास श्रमिक संघ ने जताया आक्रोश

    July 7, 2025

    यूट्यूबर मनीष कश्यप ने थामा जन सुराज का दामन, प्रशांत किशोर ने दिलाई सदस्यता

    July 7, 2025

    डूरंड कप 2025 का हुआ आयोजन, राज्यपाल पहुचें XLRI

    July 7, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.