Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»बच्चा बेचने के आरोप से बेदाग हुआ मिशनरी ऑफ चैरिटी, समाज ने किया फैसले का स्वागत
    जोहार ब्रेकिंग

    बच्चा बेचने के आरोप से बेदाग हुआ मिशनरी ऑफ चैरिटी, समाज ने किया फैसले का स्वागत

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkJuly 9, 2026No Comments3 Mins Read8
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    मिशनरी
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची सिविल कोर्ट ने बीते 7 जुलाई को मिशनरी ऑफ चैरिटी को बच्चा बेचने के मामले से आरोप मुक्त कर दिया है. ईसाई समाज ने इस फैसले का स्वागत किया है. पूर्व TAC के सदस्य रतन तिर्की ने इस फैसले पर कहा कि मिशनरीज ऑफ चैरिटी का नाम तब सामने आया जब तथाकथित कुछ फासीवादी ताकतों ने बच्चे चोरी का आरोप लगाया था. उन्होंने कहा कि इस संस्था की शुरूआत मदर टेरेसा ने किया था, जिसे अब संत मदर टेरेसा कहा जाता है. जिन्हें हर धर्म जाति बीमार व असहाय, कुष्ट रोग से पीड़ित लोगों की सेवा के लिए जाना जाता है. जेल रोड स्थित निर्मल हृदय (मिशनरिज ऑफ चैरिटी) पर कुछ तथाकथित फासीवादी ताकतों ने बच्चे चोरी का आरोप लगाया था, जो पूरी तरह से निराधार था, जिसे कोर्ट ने खारिज कर दिया और जिन लोगों ने आरोप लगाया था उनके पास कोई सबूत नहीं था.

    उन्होने कहा कि यह संस्था वैसे बच्चों को अपनाती है, जिसे समाज अपनाने से इनकार करता है, यह संस्था वैसे बच्चों के जीवन को बचाने का काम करती थी और उन्हें पालकर बड़ा करने का काम करती है. फासीवादी ताकतों ने समाज के लिए भलाई का काम करने वाले मिशनरीज ऑफ चैरिटी को बदनाम करने की कोशिश की. लेकिन कोर्ट के फैसले ने साबित कर दिया कि फासीवादी ताकतों की योजना कभी सफल नहीं होगी.

    वहीं मेयर के लिए चुनाव लड़ चुके प्रवीण कच्छप ने इस फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि यह फैसला सच्चाई के हक में है. रघुबर दास सरकार के समय मिशनरी संस्थाएं फासीवादी ताकतों के लिए आंखों की किरकिरी बन गई थी. उसी समय निर्मल हृदय मिशनरी ऑफ चैरिटी पर बच्चा चोरी का प्लानटेड आरोप लगाया गया था, जिसे कोर्ट ने 8 साल बाद खारिज कर दिया. जो की अच्छा फैसला है. अविवाहित माताओं के द्वारा दिए गए बच्चों को मिशनरिज ऑफ चैरिटी लालन पालन करती है.

    प्रवीण कच्छप ने आगे कहा कि निर्मल हृदय में सभी चाहे वह हिंदू, मुस्लिम, सिख और अन्य समाजों का इस संस्था से जुड़ाव है. सभी संस्था में स्वेच्छा से जाते हैं और जो भी मदद पहुंचानी हो, सभी करते हैं. अदालत के इस फैसले ने तथाकथित फासीवादी ताकतों के द्वारा मिशनरिज संस्थाओं को बदनाम करने की योजना को सफल नहीं होने दिया.

    क्या था पूरा मामला

    निर्मल हृदय मिशनरिज ऑफ चैरिटी से एक नवजात को डेढ़ लाख में बेचने का मामला 3 जुलाई 2018 को सामने आया था. यूपी की दंपति को बच्चा बेचने का आरोप निर्मल हृदय की सिस्टर कौनसिलिया बखला और सिस्टर अनिमा इंदवार पर लगा था. जिसे 7 जुलाई को रांची की सिविल कोर्ट ने फैसला देते हुए सिस्टर कौनसिलिया बखला और सिस्टर अनिमा इंदवार को आरोप से मुक्त कर दिया.

    Also Read : जामताड़ा सदर अस्पताल में एक ही रात में तीन मौ’तें, स्वास्थ्य मंत्री के अपने क्षेत्र में स्वास्थ्य व्यवस्था वेंटिलेटर पर!

    Missionaries of Charity cleared of child-selling charges; society welcomes the verdict. बच्चा बेचने के आरोप से बेदाग हुआ मिशनरी ऑफ चैरिटी समाज ने किया फैसले का स्वागत
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleजामताड़ा सदर अस्पताल में एक ही रात में तीन मौ’तें, स्वास्थ्य मंत्री के अपने क्षेत्र में स्वास्थ्य व्यवस्था वेंटिलेटर पर!
    Next Article झारखंड : नकली नोट मामला में पहली बार किसी को मिली है सजा, जानिये कौन है वो

    Related Posts

    JPSC / JSSC

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिवः एल ख्यांगते और अजीता भट्टाचार्य ने बेच दिया झारखंड से बाहर के लोगों को सीडीपीओ का सीट

    August 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    केरल: ईसाई पादरी के घर में हिंदू विधान से हुआ महिला का अंतिम संस्कार

    August 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जयराम महतो को 5 दिन में गिरफ्तार कीजिए नहीं तो सभी पुलिसकर्मी आंदोलन पर जाएगी – झारखंड पुलिस एसोसिएशन

    August 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    ‘पागल हैं, चुनाव हारते हैं और विदेश भाग जाते हैं’- हिमंत बिस्वा सरमा का राहुल गांधी पर तीखा वार

    August 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    हाथी कॉरिडोर: 6 साल, 555 मौतें और 17 कॉरिडोर… सुप्रीम कोर्ट के आदेश से सुलझेगी उलझन?

    August 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : MMDR बिल पर रघुवर दास ने सरकार को घेरा, कहा- ओडिशा 7,000 करोड़ कमा रहा, झारखंड क्यों पीछे?

    August 26, 2026
    Latest Posts

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिवः एल ख्यांगते और अजीता भट्टाचार्य ने बेच दिया झारखंड से बाहर के लोगों को सीडीपीओ का सीट

    August 26, 2026

    केरल: ईसाई पादरी के घर में हिंदू विधान से हुआ महिला का अंतिम संस्कार

    August 26, 2026

    सोना हुआ महंगा, फिर भी कैसे बना 7 लाख करोड़ का ज्वेलरी बाजार?

    August 26, 2026

    जयराम महतो को 5 दिन में गिरफ्तार कीजिए नहीं तो सभी पुलिसकर्मी आंदोलन पर जाएगी – झारखंड पुलिस एसोसिएशन

    August 26, 2026

    ‘पागल हैं, चुनाव हारते हैं और विदेश भाग जाते हैं’- हिमंत बिस्वा सरमा का राहुल गांधी पर तीखा वार

    August 26, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.