Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»ओडिशा भारत के औद्योगिक विकास की अगली ताकत- करण अडानी
    जोहार ब्रेकिंग

    ओडिशा भारत के औद्योगिक विकास की अगली ताकत- करण अडानी

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyJuly 2, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    मुस्कान चौधरी 

    अडानी ग्रुप ने ओडिशा में बड़ा निवेश करने का ऐलान किया है. गुरुवार को अडानी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक ज़ोन (APSEZ) के मैनेजिंग डायरेक्टर करण अडानी ने कहा कि कंपनी अबू धाबी की इंटरनेशनल होल्डिंग कंपनी (IHC) के साथ मिलकर राज्य में एक बड़ा एल्युमीनियम प्लांट लगाएगी. इस परियोजना में 11.5 बिलियन डॉलर, यानी करीब 1.08 लाख करोड़ रुपये का निवेश प्रस्तावित है.

    करण अडानी ने कहा कि अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी ओडिशा को सिर्फ खनिजों के भंडार के रूप में नहीं देखते. उनके मुताबिक, यह राज्य भारत के औद्योगिक विकास की अगली बड़ी ताकत बन सकता है। उन्होंने कहा कि ओडिशा में सिर्फ संसाधन ही नहीं, बल्कि आगे बढ़ने की क्षमता और देश की नई औद्योगिक तस्वीर बदलने का दम भी है. यह परियोजना उसी दिशा में एक अहम कदम है.

    खनिज संपदा से भरपूर है ओडिशा

    करण अडानी ने कहा कि ओडिशा देश के सबसे समृद्ध खनिज राज्यों में से एक है. यहां भारत का सबसे बड़ा बॉक्साइट भंडार है। इसके अलावा देश के 50 फीसदी से ज्यादा लौह अयस्क का भंडार भी यहीं है. कोयले के बड़े भंडार की वजह से बिजली और उद्योगों को भी मजबूती मिलती है. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी के नेतृत्व में राज्य सरकार उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए लगातार काम कर रही है. मजबूत नीतियों की वजह से ओडिशा अब सिर्फ कच्चा माल देने वाला राज्य नहीं, बल्कि वैल्यू-एडेड मैन्युफैक्चरिंग हब बन रहा है.

    रोजगार और स्थानीय कारोबार को मिलेगा बढ़ावा

    करण अडानी ने कहा कि इस परियोजना का मकसद सिर्फ एक प्लांट बनाना नहीं है. इससे स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे. छोटे कारोबारियों और उद्यमियों को भी फायदा मिलेगा. साथ ही राज्य की अर्थव्यवस्था को नई गति मिलेगी. करण अडानी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्ष 2047 तक विकसित भारत का लक्ष्य रखा है. इसे हासिल करने के लिए ओडिशा का विकास भी उतना ही जरूरी है. उन्होंने कहा कि जब राज्य अपने खनिजों का बेहतर इस्तेमाल करेगा, विश्वस्तरीय उद्योग लगाएगा और युवाओं को रोजगार देगा, तभी विकसित भारत का सपना पूरा होगा.

    Also Read : ट्रांसफर एट मिडनाइट का असरः धनबाद एसपी ने 700 दागियों को खिलाई सुधार की कसम 

    Also Read : झारखंड: 11 उत्पादों को मिला GI टैग, क्या और किसको होगा फायदा ?

    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleट्रांसफर एट मिडनाइट का असरः धनबाद एसएसपी ने 700 दागियों को खिलाई सुधार की कसम
    Next Article हजारीबाग : बरही में 14 लाख रुपये का 697 किलो डोडा बरामद, दो तस्कर नामजद

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    जमशेदपुर ह’त्याकांड : क्या बार संचालक के बचाव में उतरी बीजेपी? क्या बोल रहे हैं आदित्य साहू

    July 2, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    ट्रांसफर एट मिडनाइट का असरः धनबाद एसएसपी ने 700 दागियों को खिलाई सुधार की कसम

    July 2, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    मोदी मंत्रिमंडल में शामिल होने की खबरों के बीच नीतीश को क्या याद दिला रहे हैं शिवानंद तिवारी?

    July 2, 2026
    Latest Posts

    रिम्स समेत कई मेडिकल कॉलेजों में बढ़ेंगी सीटें, केंद्र को भेजा जाएगा प्रस्ताव

    July 2, 2026

    शर्मनाक : हाई स्कूल के लिए बना था शौचालय, फिर भी मांगी घूस

    July 2, 2026

    जमशेदपुर ह’त्याकांड : क्या बार संचालक के बचाव में उतरी बीजेपी? क्या बोल रहे हैं आदित्य साहू

    July 2, 2026

    हजारीबाग : बरही में 14 लाख रुपये का 697 किलो डोडा बरामद, दो तस्कर नामजद

    July 2, 2026

    ओडिशा भारत के औद्योगिक विकास की अगली ताकत- करण अडानी

    July 2, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.