मुस्कान चौधरी
झारखंड में पहली बार धनबाद पुलिस ने अपराध पर लगाम लगाने के लिए अलग तरह की पहल की है। गुरुवार को धनबाद पुलिस लाइन में जिले के करीब 700 दागियों को बुलाकर उनकी परेड कराई गई। इस दौरान सभी का नाम, पता और फोटो का सत्यापन किया गया। साथ ही उन्हें अच्छा नागरिक बनने और अपराध से दूर रहने की शपथ भी दिलाई गई।

