Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»क्राइम»मुखिया पर फायरिंग कांड में तीन धराये, क्यों हुआ था हमला
    क्राइम

    मुखिया पर फायरिंग कांड में तीन धराये, क्यों हुआ था हमला

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkJune 20, 2026Updated:June 20, 2026No Comments2 Mins Read6
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    मुखिया
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Godda : गोड्डा जिले के पोड़ैयाहाट पंचायत के मुखिया अनुपम कुमार पर बीते 18 जून को हुए जानलेवा फायरिंग मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इस संबंध में अनुपम कुमार के लिखित आवेदन पर पोड़ैयाहाट थाना में कांड दर्ज किया गया था। घटना की गंभीरता को देखते हुए एसपी मुकेश कुमार के निर्देश पर डीएसपी (मुख्यालय) जेपीएन चौधरी के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया गया। एसआईटी ने छापेमारी कर मामले में शामिल शातिर अपराधी अंकित यादव, नयन यादव और अमरकांत गिरी उर्फ कारु को गिरफ्तार किया। आरोपियों ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है। उन्होंने बताया कि शैलेन्द्र भगत हत्याकांड में अनुपम कुमार द्वारा गवाही दिए जाने के कारण वे उनसे नाराज थे। इसी वजह से उन्होंने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर योजना बनाकर मुखिया पर फायरिंग की थी।

    हथियार, वाहन और मोबाइल बरामद

    आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने घटना में इस्तेमाल एक अवैध पिस्टल, एक देशी कट्टा, पांच जिंदा गोली, एक बोलेरो वाहन और दो मोबाइल फोन बरामद किए हैं। बरामद सभी सामानों को जब्त कर लिया गया है। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुलिस ने बताया कि मामले में शामिल अन्य फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार गिरफ्तार आरोपी अंकित यादव और नयन यादव के खिलाफ हत्या, हत्या के प्रयास, रंगदारी, आर्म्स एक्ट सहित कई गंभीर आपराधिक मामले पहले से दर्ज हैं। इस कार्रवाई में पोड़ैयाहाट थाना, गोड्डा पुलिस तथा तकनीकी शाखा की टीम शामिल रही।

    Also Read : चतरा में मुठभेड़, पांच गिरफ्तार, अपहृतों का क्या हुआ… जानिये

    Three arrested in connection with the shooting of the village head; why was the attack carried out? क्यों हुआ था हमला मुखिया पर फायरिंग कांड में तीन धराये
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleचतरा में मुठभेड़, पांच गिरफ्तार, अपहृतों का क्या हुआ… जानिये
    Next Article नशे के खिलाफ एक्शन मोड में सिमडेगा पुलिस, एसपी ने की समीक्षा बैठक

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: आंदोलनरत छात्रों से मिले बाबूलाल मरांडी, कहा- JPSC-JSSC मामलों की हो CBI जांच

    August 5, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: 12 साल से लापता युवती को सिमडेगा पुलिस ने खोजा, परिजनों से मिलाया

    August 5, 2026
    झारखंड

    झारखंड: इटकी के मेधावियों को मिला सम्मान, मंत्री ने कहा- पढ़ाई बीच में छोड़े नहीं

    August 5, 2026
    क्राइम

    झारखंड: शराब घोटाले की जांच में एसीबी का शिकंजा और कसा, JSBCL के आईटी मैनेजर समेत 5 को समन

    August 5, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    प्रदर्शन कर रहे छात्रों से बोले हेमंत सोरेन – सरकार के दरवाजे खुले हैं, हर सुझाव गंभीरता से सुना जाएगा

    August 5, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बायोमास में 2,813 मेगावाट की संभावित क्षमता, फिर भी झारखंड में नहीं बना बायो-एनर्जी क्लस्टर

    August 5, 2026
    Latest Posts

    झारखंड: आंदोलनरत छात्रों से मिले बाबूलाल मरांडी, कहा- JPSC-JSSC मामलों की हो CBI जांच

    August 5, 2026

    झारखंड: 12 साल से लापता युवती को सिमडेगा पुलिस ने खोजा, परिजनों से मिलाया

    August 5, 2026

    झारखंड: इटकी के मेधावियों को मिला सम्मान, मंत्री ने कहा- पढ़ाई बीच में छोड़े नहीं

    August 5, 2026

    झारखंड: शराब घोटाले की जांच में एसीबी का शिकंजा और कसा, JSBCL के आईटी मैनेजर समेत 5 को समन

    August 5, 2026

    प्रदर्शन कर रहे छात्रों से बोले हेमंत सोरेन – सरकार के दरवाजे खुले हैं, हर सुझाव गंभीरता से सुना जाएगा

    August 5, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.