Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»चाईबासा के जंगल में मिली थी युवक की ला’श, 24 घंटे में पुलिस ने हत्यारोपी को दबोचा
    जोहार ब्रेकिंग

    चाईबासा के जंगल में मिली थी युवक की ला’श, 24 घंटे में पुलिस ने हत्यारोपी को दबोचा

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkJune 17, 2026No Comments2 Mins Read1
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    युवक
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Chaibasa : चाईबासा के जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र के काटेपाड़ा जंगल स्थित सुखदेवलंगर नाला से बरामद युवक के शव मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के भीतर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार आरोपी ने पूछताछ के दौरान अपना गुनाह कबूल कर लिया है। 15 जून को काटेपाड़ा के ग्रामीण मुंडा द्वारा पुलिस को सूचना दी गई कि सुखदेवलंगर नाला के पास जंगल में एक अज्ञात व्यक्ति का शव पड़ा हुआ है, जिससे तेज दुर्गंध आ रही है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए चाईबासा सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने आसपास के इलाकों में शव की पहचान कराई। देर शाम मृतक की पहचान मुकेश बारजो के तौर पर की गयी। करीब 20 साल का मुकेश बारजो जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र के छोटामदुलडीहा निवासी पीतम बारजो का बेटा था।

    परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

    मृतक के परिजनों ने पुलिस को बताया कि कुछ दिन पूर्व गांव के ही रहने वाले फंटुस लागुरी के साथ मुकेश बारजो का आपसी विवाद हुआ था। विवाद के दौरान फंटुस लागुरी ने मुकेश को जान से मारने की धमकी भी दी थी। इसी आधार पर मृतक की पत्नी बुधनी गोप बारजो (19 वर्ष) ने जगन्नाथपुर थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई।

    प्राथमिकी दर्ज, विशेष टीम का गठन

    शिकायत के आधार पर जगन्नाथपुर थाना मामला दर्ज किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए अमित रेणु के निर्देश पर जगन्नाथपुर एसडीपीओ रफाएल मुर्मू के नेतृत्व में विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया। पुलिस ने तकनीकी शाखा की सहायता से कार्रवाई करते हुए आरोपी फंटुस लागुरी (35 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना गदुनाह कबूल कर लिया है।

    छापेमारी दल में शामिल अधिकारी

    इस कार्रवाई में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी रफाएल मुर्मू, इंस्पेक्टर बासुदेव मुंडा, थानेदार टिंकु कुमार दास, एसआई विश्वनाथ टेम्ब्रम, एएसआई मनमथो प्रधान, तकनीकी शाखा के एएसआई अभय कुमार तथा जगन्नाथपुर थाना के सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।

    Also Read : पुर्तगाल में हरपाल सिंह की गाड़ियों पर फा’यरिंग, राहुल आरके मीणा ने ली जिम्मेदारी

    24 घंटे में पुलिस ने हत्यारोपी को दबोचा Youth's body found in Chaibasa forest; police nabbed the accused within 24 hours. चाईबासा के जंगल में मिली थी युवक की लाश
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleझारखंड हाईकोर्ट ने बहाल की दो शिक्षिकाओं की नियुक्ति, डीएसई का आदेश रद्द
    Next Article घर के पास हत्या कर श’व को जंगल में फेंका, एक्सीडेंट दिखाने की थी कोशिश, तीन गिरफ्तार

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड विधानसभा: 11 साल पहले पूछा था सवाल, आज तक ढूंढा जा रहा जवाब

    August 2, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    ISRO Recruitment : 746 पदों पर निकली बंपर भर्ती; देखें पूरी वैकेंसी लिस्ट

    August 1, 2026
    खेल-सिनेमा

    हॉकी का भगवाकरण: अपने ही बयान से पलटे दिलीप तिर्की, केसरिया जर्सी पर मांगी सफाई

    August 1, 2026
    झारखंड

    झारखंड : अब ड्राइविंग सीखकर आत्मनिर्भर बनेंगे जितपुर के युवा, 15 को दी जाएगी LMV ड्राइविंग ट्रेनिंग

    August 1, 2026
    क्राइम

    झारखंड: रांची में ट्रैफिक पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एक महीने में 1.20 लाख चालान, 7.80 करोड़ रुपये का जुर्माना

    August 1, 2026
    झारखंड

    झारखंड : श्रावणी मेला में हेलीकॉप्टर सेवा की शुरुआत 4 अगस्त से, जानें देवघर-बासुकीनाथ का किराया

    August 1, 2026
    Latest Posts

    झारखंड विधानसभा: 11 साल पहले पूछा था सवाल, आज तक ढूंढा जा रहा जवाब

    August 2, 2026

    शमी ने फिटनेस पर उठाए सवाल, अगरकर बोले- बात करनी होगी तो सीधे करूंगा

    August 1, 2026

    ISRO Recruitment : 746 पदों पर निकली बंपर भर्ती; देखें पूरी वैकेंसी लिस्ट

    August 1, 2026

    बीजेपी के लिए गाली खानेवाले प्रवक्ता का मोहभंग, कहा- मैं मोदी से निराश हूं

    August 1, 2026

    E20 पेट्रोल पर केजरीवाल का हल्ला बोल, 4 अगस्त को PM आवास तक करेंगे मार्च

    August 1, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.