Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    25 Oct, 2025 ♦ 10:24 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»कारोबार»आम आदमी को बड़ी राहत, सरकार नहीं वसूलेगी कोई भी नया टैक्स, जानिए कारण
    कारोबार

    आम आदमी को बड़ी राहत, सरकार नहीं वसूलेगी कोई भी नया टैक्स, जानिए कारण

    Team JoharBy Team JoharFebruary 19, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Desk

    नई दिल्ली। पिछले वर्ष कोरोना वायरस महामारी के चलते देश की आर्थिक स्थिति बिगड़ी। 16 जनवरी को देश में कोरोना वायरस के खिलाफ दुनिया के सबसे बड़े टीकाकरण अभियान की शुरुआत हुई। ऐसे में सरकार का खर्च भी काफी प्रभावित हुआ और यह अनुमान लगाया जा रहा था कि महामारी से निपटने में हुए अतिरिक्त खर्च की भरपाई के लिए मोदी सरकार कोविड सेस लगाने की संभावना पर विचार कर रही है। 

    लेकिन अब केंद्र सरकार की ओर से आम आदमी को बड़ी राहत मिली है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सरकार ने कहा है आम आदमी पर कोई भी नया कर नहीं लगाया जाएगा। यानी अमीरों पर जो कोविड सेस लगाने की मांग उठी थी, वह नहीं लगाया जाएगा। एक फरवरी 2021 को पेश हुआ बजट में भी वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने ऐसी कोई घोषणा नहीं की।

    दरअसल, सरकार चाहती है कि संकट के इस समय में लोगों को पैसों की दिक्कत न हो। कोविड सेस लगाने से लोगों के हाथों में आने वाला पैसा कुछ कम हो जाएगा और ऐसे में लोग खर्चे कम कर देंगे। इसलिए सरकार ने नया कर न वसूलने का फैसला लिया। मौजूदा स्थितियों से उबरने के लिए यह जरूरी है कि अधिक मांग पैदा हो, ताकि लोग तेजी से पैसे खर्च करें और अर्थव्यवस्था में करंसी सर्कुलेट हो। 

    लॉकडाउन के दौरान टैक्स अधिकारियों ने सुझाव दिया था कि टैक्स डेफिसिट की भरपाई के लिए सरकार आय पर सेस या सरचार्ज लगा सकती है। मालूम हो कि सरकार ने नुकसान की भरपाई के लिए पेट्रोल और डीजल पर एक्साइज ड्यूटी बढ़ाई थी। इसके साथ ही राज्यों ने भी शराब पर एक्साइज ड्यूटी बढ़ा दी थी। आर्थिक गतिविधि को पटरी पर लाने के लिए सरकार का एक वर्ग और टैक्स कंसल्टेंट वैक्सीन के नाम पर टैक्स लगाने के पक्ष में थे। रिपोर्ट्स के अनुसार, एक जानीमानी फर्म के एक कंसल्टेंट ने कहा था कि आय पर एक से दो फीसदी सेस से कोई असर नहीं पड़ेगा। पहले भी सरकार हेल्थ सेस लगा चुकी है। 

    Latest news National news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Article19 फरवरी का राशिफल : जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे
    Next Article पेट्रोल-डीजल की कीमतों से चुनाव वाले राज्यों में बीजेपी की दिक्कतें बढ़ीं

    Related Posts

    देश

    PM मोदी ने शेयर किया शारदा सिन्हा का छठ गीत, दी शुभकामनाएं

    October 25, 2025
    देश

    CBSE ने घोषित की 21वीं CTET परीक्षा की तारीख

    October 25, 2025
    ट्रेंडिंग

    जियो प्लेटफॉर्म की इक्विटी वैल्यू 148 अरब डॉलर होगी – ICICI सिक्योरिटीज

    October 24, 2025
    Latest Posts

    राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारी तेज, सभी जिलों के लिए निर्देश जारी

    October 25, 2025

    सैन्यकर्मी अब पारस अस्पताल में भी करा सकेंगे इलाज, हुआ एमओयू

    October 25, 2025

    रांची में छठ महापर्व को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर

    October 25, 2025

    निर्लज्ज बनकर घाटशिला उपचुनाव में वोट मांग रहा इंडी गठगबंधन: बाबूलाल मरांडी

    October 25, 2025

    गुमला के पारसा गांव में तीन महीने से बिजली आपूर्ति ठप, ग्रामीण परेशान

    October 25, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.