19 फरवरी का राशिफल : जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे

आचार्य प्रणव मिश्रा आचार्यकुलम, अरगोड़ा राँची 9031249105, 8210075897

मेष :- आय का मार्ग मिलेगा पर खर्च अधिक होगा। कार्य क्षेत्र में किये गए प्रयासों में सफलता प्राप्त होगी। अपनी योग्यता में वृद्धि करें,कार्य के प्रति उत्साह बना रहेगा।लेकिन कुछ उलझनों के कारण चिंतिंत रहेगें।

वृषभ :- समय अनुकूल है। आय होगा आपको मेहनत का फल अवश्य मिलेगा, दिन सामान्य रहेगा। अपने जीवन को सुखमय बनाने का प्रयास करेंगे।आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।

मिथुन :- खर्च में अधिकता होगा। विदेश से लाभ का समाचार मिलेगा। कर्म का लाभ मिलेगा। पर शरीर में आलस्य की प्रधानता बनी रहेगी। शिक्षा के क्षेत्र में पूर्णतः मन नहीं लग पाएगा। स्वास्थ्य में भी उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकते है।

कर्क : भाग्य और धर्म बढ़ेगा। परिवार में आपका या किसी और का स्वास्थ्य खराब होने की संभावना है। क्रोध पर नियंत्रण रखे अन्यथा किसी से विवाद उत्पन्न हो सकते है। कोई बड़ा कार्य या आय का योग है।

सिंह :- धर्म मे खर्च होगा। साथ ही पिता से मनमुटाव होगा। परिवार का सुख भी उत्तम स्तर का प्राप्त होगा। स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। गलत संगति की ओर मन आकर्षित हो सकता है।

कन्या :- भाग्य का साथ मिलेगा।ससुराल का सुख मिलेगा। पढ़ाई-लिखाई में मन लगेगा।वाहन का प्रयोग करते समय सावधानी बरतें।आज मिथ्या आरोप लग सकते है। धन से संबंधित दिक्कते आ सकती है।

तुला :- बोलने से पहले सोच ले। शत्रु से बचे।अपनी इच्छा अनुसार कार्य करेंगे। घर में किसी बात को लेकर तनाव बना रहेगा। गुस्से पर काबू नहीं रहेगा।क्रोध से बचें।

वृश्चिक :- जीवनसाथी के सहायता से लाभदायक फलों की प्राप्ति होगी। पढ़ाई लिखाई में पूरी तरह से मन नहीं लग पाएगा। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। मंदिर में दीपक का दान करें।

धनु :- शत्रु नतमस्तक होंगे। मेहनत और समझदारी से जीवन को सुखमय बनेगा। बड़ों का आदर करने में आगे रहेंगे। परिवार का सुख मिलेगा। गृहस्थ सुख में मधुरता बनी रहेगी।

मकर :- पारिवारिक सुख मिलेगा। मन में नया उत्साह और जोश देखने को मिलेगा। कामकाज ठीक-ठाक रहेगा। शिक्षा में सुधार होगा। प्रर्म में धोखा मिल सकता है। सावधान रहें।

कुंभ :- कुछ मानसिक उलझन वाला समय है। मांगलिक कार्य का आयोजन हो सकता है। वाणी का प्रभाव दूसरों पर अच्छा बना रहेगा। मन में एक नया उत्साह और जोश दिखाई देगा।

मीन :- कोई अच्छा कार्य होगा व परीक्षा-प्रतियोगिता में सफलता प्राप्त करेंगे। परिवार में किसी का स्वास्थ्य खराब हो सकता है। धन खर्च होगा। यात्रा करते समय सावधानी बरतें।