Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    5 Jul, 2025 ♦ 3:24 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»बहुआयामी सम्पर्क व्यवस्था से असम में पर्यटन और व्यापार बढेगा: मोदी
    जोहार ब्रेकिंग

    बहुआयामी सम्पर्क व्यवस्था से असम में पर्यटन और व्यापार बढेगा: मोदी

    Team JoharBy Team JoharFebruary 18, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Desk

    नयी दिल्ली/गुवाहाटी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरुवार को कहा कि असम को बहुआयामी सम्पर्क व्यवस्था से जोड़ा जा रहा है जिससे इस क्षेत्र में पर्यटन और व्यापार को बढावा मिलेगा तथा लोगों में समृद्धि आयेगी ।

    श्री मोदी ने गुवाहाटी के आसपास जल परिवहन सेवा की शुरुआत , धुबरी फूलबाड़ी पुल के शिलान्यास तथा माजुली पुल के भूमि पूजन के बाद आयोजित सभा को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से सम्बोधित करते हुए कहा कि ब्रह्मपुत्र नदी में सम्पर्क मार्ग का जितना काम होना चाहिये था वह नहीं हुआ। अब इस दिशा में तेजी से कार्य किया जा रहा है । केन्द्र और राज्य सरकार ने इस क्षेत्र में भौगोलिक और सांस्कृतिक दूरी को कम करने का प्रयास किया है ।

    उन्होंने कहा कि अब असम का विकास प्राथमिकता में भी है और इसके लिए दिन रात प्रयास भी हो रहे हैं। बीते पांच वर्षों में असम की मल्टी मॉडल कनेक्टिविटी को फिर से स्थापित करने के लिए एक के बाद एक कदम उठाए गए हैं। गुलामी के कालखंड में भी असम देश के सम्पन्न और अधिक राजस्व देने वाले राज्यों में से था। कनेक्टिविटी का नेटवर्क असम की समृद्धि का बड़ा कारण था। आजादी के बाद इस आधारभूत संरचना को आधुनिक बनाना जरूरी था लेकिन इन्हें अपने ही हाल पर छोड़ दिया गया।

    प्रधानमंत्री ने कहा कि असम वासियों की वर्षों पुरानी मांग आज पुल के भूमिपूजन के साथ ही पूरी होनी शुरू हो गई है। कालीबाड़ी घाट से जोरहाट को जोड़ने वाला आठ किलोमीटर का यह पुल मजूली के हजारों परिवारों की जीवन रेखा बनेगा। यह पुल लोगों के लिए सुविधा और संभावनाओं का सेतु बनने वाला है।

    श्री मोदी ने कहा कि ब्रह्मपुत्र और बराक सहित असम को अनेक नदियों की जो सौगात मिली है उसे समृद्ध करने के लिए आज महाबाहु ब्रह्मपुत्र कार्यक्रम शुरु किया गया है।

    यह कार्यक्रम ब्रह्मपुत्र के जल से इस पूरे क्षेत्र में वॉटर कनेक्टिविटी को सशक्त करेगा।

    Latest news Narendra modi National news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleटीएमसी के गुंडों ने बीजेपी के 130 कार्यकर्ताओं को मार गिराया, उनकी शदाहत बेकार नहीं जाएगी : अमित शाह
    Next Article गोमती रिवरफ्रंट घोटाले में सीबीआई ने दाखिल की चार्जशीट

    Related Posts

    देश

    बीजापुर-दंतेवाड़ा सीमा पर पुलिस और नक्सलियों के बीच जारी मुठभेड़ में एक नक्सली ढेर

    July 5, 2025
    देश

    PM नरेंद्र मोदी अर्जेंटीना पहुंचे, द्विपक्षीय सहयोग पर करेंगे बातचीत

    July 5, 2025
    खूंटी

    PLFI के तीन उग्रवादी गिरफ्तार, हथियार सहित अन्य सामान बरामद

    July 4, 2025
    Latest Posts

    यूकेजी के छात्र की प्रिंसिपल ने की बेरहमी से पिटाई

    July 5, 2025

    लालू प्रसाद यादव 13वीं बार बने RJD के राष्ट्रीय अध्यक्ष, 2028 तक संभालेंगे कमान

    July 5, 2025

    15 जुलाई से यूट्यूब पर कमाई करना होगा मुश्किल, जानिए नया नियम

    July 5, 2025

    ज्यादा पिस्ता खाना हो सकता है नुकसानदायक… जानें इसके साइड इफेक्ट्स

    July 5, 2025

    हाईकोर्ट असिस्टेंट पद के लिए परीक्षा 20 जुलाई को, इस दिन डाउनलोड करें अपना एडमिट कार्ड

    July 5, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.