Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»झारखंड»चित्तरंजन रेल इंजन कारखाना कर्मचारी संघ का विशाल धरना, हजारों कर्मचारियों ने उठाई आवाज
    झारखंड

    चित्तरंजन रेल इंजन कारखाना कर्मचारी संघ का विशाल धरना, हजारों कर्मचारियों ने उठाई आवाज

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyMay 29, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Jamtara (Rajiv Jha) : चित्तरंजन रेल इंजन कारखाना कर्मचारी संघ के आह्वान पर शुक्रवार को जनरल मैनेजर कार्यालय के बाहर आर.के. गेट के सामने विशाल धरना प्रदर्शन किया गया। संघ के अध्यक्ष दिनेश पाठक के नेतृत्व में आयोजित इस प्रदर्शन में बड़ी संख्या में रेल कर्मचारी और विभिन्न समूहों के लोग शामिल हुए। भारी बारिश के बावजूद कर्मचारियों का उत्साह कम नहीं दिखा। हजारों की संख्या में मौजूद कर्मचारियों ने “रेलवे बचाओ, सीएलडब्ल्यू बचाओ, रोजगार बचाओ” के नारे लगाए और अपनी मांगों को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का संचालन संघ के महामंत्री अनुज कुमार ने किया।

    कई पदाधिकारियों ने किया संबोधित

    धरना प्रदर्शन में संघ के पूर्व अध्यक्ष अमरेंद्र सिन्हा, कार्यकारिणी अध्यक्ष आशीष मुखर्जी समेत कई पदाधिकारियों ने कर्मचारियों की समस्याओं को उठाया। वक्ताओं ने कहा कि रेलवे में लगातार पदों की कटौती की जा रही है, जिससे कर्मचारियों पर काम का दबाव बढ़ रहा है। उन्होंने मांग की कि पूरे रेलवे में करीब 30 हजार पदों की कटौती तुरंत बंद की जाए। साथ ही ग्रुप डी कर्मचारियों की नियुक्ति जल्द की जाए और अप्रेंटिसशिप कर चुके युवाओं को नियुक्ति में प्राथमिकता मिले।

    कर्मचारियों ने रखीं कई अहम मांगें

    धरना के दौरान कर्मचारियों ने कई अन्य मांगें भी प्रशासन के सामने रखीं। इनमें वर्कशॉप में कार्यरत लैब कर्मचारियों को प्रोत्साहन भत्ता देने, रेलवे क्वार्टरों का नवीनीकरण कराने और चित्तरंजन में कानून व्यवस्था सुधारने की मांग शामिल रही। इसके अलावा बंगाल सरकार द्वारा लिए जा रहे प्रोफेशनल टैक्स को बंद करने, मैकेनिकल विभाग में ग्रेड-1 पदोन्नति जल्द करने और एसी इंस्टॉलेशन के लिए कर्मचारियों से लिए गए अतिरिक्त पैसे वापस करने की भी मांग उठाई गई।

    स्थानीय मुद्दों को लेकर भी प्रशासन को चेतावनी

    संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि कर्मचारियों की लंबे समय से लंबित समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन और तेज किया जाएगा। उन्होंने पीओएफ और पीओएच बंद करने, सीएमटी कैडर में प्रोत्साहन और फिटर ग्रेड-II से ग्रेड-I में पदोन्नति जैसे मुद्दों को भी प्रमुखता से उठाया। धरना प्रदर्शन के जरिए कर्मचारियों ने साफ संदेश दिया कि वे अपनी मांगों को लेकर अब आर-पार की लड़ाई लड़ने के लिए तैयार हैं।

    Also Read : झारखंड में वोटर लिस्ट अपडेट को लेकर तैयारी तेज, राजनीतिक दलों को दी गई अन-मैप्ड मतदाताओं की सूची

    Amarendra Sinha Anuj Kumar Apprentice Priority Ashish Mukherjee Chittaranjan Rail Engine Factory CLW Bachao CMT Cadre Dinesh Pathak Fitter Grade Promotion Group D Recruitment Jamtara law and order Mechanical Department Promotion Professional Tax protest demonstration Railway Employees Protest Railway Employees Union Railway Job Cut Railway News Railway Quarters Renovation Save Jobs Save Railway
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleझारखंड में वोटर लिस्ट अपडेट को लेकर तैयारी तेज, राजनीतिक दलों को दी गई अन-मैप्ड मतदाताओं की सूची
    Next Article शराब घोटाला मामले में नवीन केडिया को नहीं मिली राहत, इंग्लैंड जाने की अनुमति खारिज

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    माओवादी नेटवर्क पर NIA का शिकंजा, मगध ज़ोन को फिर सक्रिय करने की साजिश बेनकाब

    July 14, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    पूर्व मंत्री मन्नान मल्लिक नहीं रहे, झारखंड ने खोया अनुभवी नेता, कांग्रेस में शोक की लहर

    July 14, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    JOHAR LIVE BREAKING : झारखंड के 24 जिलों के एसपी और एटीएस अब करेंगे 13 इंटरनेशनल ड्रग्स माफिया की तलाश, स्पेशल ब्रांच की ओर से 13 ड्रग्स माफिया को लेकर किया गया है अलर्ट

    July 14, 2026
    Latest Posts

    माओवादी नेटवर्क पर NIA का शिकंजा, मगध ज़ोन को फिर सक्रिय करने की साजिश बेनकाब

    July 14, 2026

    मध्य प्रदेशः UCC लागू करने की तैयारी, आदिवासियों के लिए राहत भरी सिफारिश

    July 14, 2026

    14 जुलाई 2012: जब भारत में भेजा गया आखिरी टेलीग्राम, खत्म हुआ 163 साल पुराने संचार युग का सफर

    July 14, 2026

    पूर्व मंत्री मन्नान मल्लिक नहीं रहे, झारखंड ने खोया अनुभवी नेता, कांग्रेस में शोक की लहर

    July 14, 2026

    JOHAR LIVE BREAKING : झारखंड के 24 जिलों के एसपी और एटीएस अब करेंगे 13 इंटरनेशनल ड्रग्स माफिया की तलाश, स्पेशल ब्रांच की ओर से 13 ड्रग्स माफिया को लेकर किया गया है अलर्ट

    July 14, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.