किसलय शानू
झारखंड के 24 जिलों के एसपी और एटीएस अब 13 इंटरनेशल ड्रग्स माफिया की तलाश करेंगे. ये ड्रग्स माफिया भारत, इरान, नाइजीरिया, मोजांबिक, तनजानिया के रहने वाले हैं. इनके तलाश को लेकर पुलिस मुख्यालय स्पेशल बांच ने अलर्ट किया है. जिसके बाद रांची, धनबाद और जमशेदपुर के एसएसपी के अलावा 21 अन्य जिलों के एसपी कने इनके बारे जानकारी एकत्र शुरू कर दिया है. स्पेशल ब्रांच की रिपोर्ट के अनुसार 13 ड्रग्स माफिया में से पांच माफिया इरान के रहने वाले हैं. पांच आरोपी नाइजीरिया के रहने वाले हैं. जबकि दो आरोपी भारत के और एक ड्रग्स माफिया तंजानिया और एक मोजांबिक का रहने वाला है. रिपोर्ट में इनके बारे पूरी जानकारी भी सभी जिलों के एसपी को उपलब्ध करायी गयी है, ताकि ड्रग्स के इंटरनेशनल सिंडिकेट को तोड़ा जा सकें और इनके खिलाफ कार्रवाई की जा सकें.
झारखंड पुलिस ने क्यों शुरू की है 13 ड्रग्स माफिया की तलाश
पुलिस मुख्यालय स्पेशल ब्रांच की रिपोर्ट के अनुसार इंटरनेशल ड्रग्स तस्करी के केस में 13 फरार आरोपियों के बारे केंद्रीय गृह मंत्रालय और केंद्रीय खूफिया एजेंसी ने एक रिपोर्ट तैयार की है. इन ड्रग्स तस्करों का नाम एनसीबी जोनल यूनिट मुंबई के विभिन्न केसों में भी सामने आया है. इसलिए झारखंड पुलिस मुख्यालय स्पेशल ब्रांच को इन सभी आरोपियों के बारे एक रिपोर्ट भेजी गयी थी. जिसके आधार पर स्पेशल ब्रांच ने एक पूरी रिपोर्ट तैयार की है. रिपोर्ट के अनुसार इन आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद इंटरनेशल ड्रग्स तस्करी के पूरे रैकेट का खुलासा हो सकता है.
राजधानी रांची में आ चुका है इंटरनेशल ड्रग्स तस्करी का नेटवर्क
राजधानी रांची में भी इंटरनेशल ड्रग्स तस्करी का नेटवर्क सामने आ चुका है. क्योंकि 26 फरवरी 2026 को पंडरा ओपी की पुलिस ने दो आरोपियों को एलएसडी के साथ गिरफ्तार किया था. जिनसे पूछताछ के बाद यह खुलासा हुआ था कि आरोपी डार्कवेभ के जरिये नीदरलैंड से कूरियर के जरिये एलएसडी मंगवाया था.
इंटरनेशनल ड्रग्स माफिया का नाम – पता
- मसूद अनसेर जियारे – इरान
- हुसैन सफर अजहेली -इरान
- आमिर जावेद -इरान
- मोहम्मद देरेजा मोहजेन – इरान
- सैयद सहजाद हुसैनी – इरान
- नूर मुहम्मद शेख – भारत
Also Read : दिल्ली पर ‘प्रहार’, झारखंड पर ‘चुप्पी’… पेपर लीक पर कन्हैया कुमार का यह कैसा दोहरा कैरेक्टर?

