Ramgarh : झारखंड के रामगढ़ जिले से एक दर्दनाक खबर सामने आई है। पतरातू थाना क्षेत्र के तालाटांड भूइंया टोली निवासी 35 वर्षीय कमल किशोर महतो का शव मंगलवार सुबह गांव के पास स्थित पहाड़ी पर फंदे से लटका मिला। घटना की खबर फैलते ही पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। कमल किशोर महतो रक्षा मंत्रालय के अधीन आने वाले डिफेंस रिसर्च एंड डेवलपमेंट ऑर्गनाइजेशन यानी DRDO में इंजीनियर के पद पर कार्यरत थे और उनकी पोस्टिंग बेंगलुरु में थी। अचानक हुई इस घटना से परिवार पूरी तरह टूट गया है।


