Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»भाषा समझ नहीं आया तो युवक के गले पर कर दिया चाकू से वार, गया जेल
    जोहार ब्रेकिंग

    भाषा समझ नहीं आया तो युवक के गले पर कर दिया चाकू से वार, गया जेल

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkMay 18, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    युवक
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Chaibasa : चाईबासा के किरीबुरू थाना क्षेत्र स्थित मिलन चौक में एक युवक पर चाकू से जानलेवा हमला करने के मामले में पुलिस ने आरोपी कालू करूआ को गिरफ्तार कर लिया है। घटना के बाद से आरोपी फरार चल रहा था। पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर उसे दबोच लिया और सोमवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। जानकारी के अनुसार, 16 मई की देर शाम मिलन चौक निवासी 32 वर्षीय चंद्रमोहन गोप मजदूरी कर अपने घर लौटे थे। घर पहुंचने के बाद वह पास की एक दुकान पर सामान लेने गए थे। इसी दौरान वहां मौजूद करूआ बस्ती निवासी कालू करूआ उनसे तमिल भाषा में कुछ बोलने लगा। चंद्रमोहन को भाषा समझ में नहीं आई, इसलिए उन्होंने सामान्य तरीके से जवाब दिया। बताया जा रहा है कि इसी बात पर आरोपी भड़क गया।

    अचानक चाकू निकालकर किया हमला

    प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बात बढ़ने के बाद कालू करूआ ने अचानक चाकू निकाल लिया और चंद्रमोहन गोप के गले पर हमला कर दिया। हमला इतना तेज था कि चंद्रमोहन गंभीर रूप से घायल होकर वहीं जमीन पर गिर पड़े। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोग मौके पर जुट गए। स्थानीय लोगों ने तुरंत घायल युवक को इलाज के लिए सेल अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी स्थिति पर नजर रखी। चिकित्सकों के अनुसार अब घायल युवक की हालत खतरे से बाहर है।

    पुलिस ने चलाया विशेष अभियान

    घटना की सूचना मिलते ही किरीबुरू थाना पुलिस सक्रिय हो गई। थाना प्रभारी रोहित कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की गई। आखिरकार पुलिस ने आरोपी कालू करूआ को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी से पूछताछ के बाद उसे सोमवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। मामले की आगे की जांच जारी है।

    Also Read : तेज रफ्तार स्विफ्ट डिजायर ने युवक को मारी टक्कर, गंभीर हालत में धनबाद रेफर

    Unable to understand the language youth attacks man's throat with a knife; lands in jail. गया जेल भाषा नहीं समझ आया तो युवक के गले पर कर दिया चाकू से वार
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleतेज रफ्तार स्विफ्ट डिजायर ने युवक को मारी टक्कर, गंभीर हालत में धनबाद रेफर
    Next Article कंटेनर के अंदर फंदे से लटका मिला चालक का शव, जांच में जुटी पुलिस

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    JOHAR LIVE BREAKING : आरएसएस कार्यालय के हमलावर पूछताछ के लिए रिमांड पर, यह जानना चाहती है एनआइए

    July 2, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    हेमंत कैबिनेट में विकास को रफ्तार, जानिए 27 बड़े फैसले

    July 2, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    कांवड़ यात्रा शुरू होने के पहले जानिए सुरक्षा को लेकर बहुत बड़ी अपडेट..

    July 2, 2026
    Latest Posts

    JOHAR LIVE BREAKING : आरएसएस कार्यालय के हमलावर पूछताछ के लिए रिमांड पर, यह जानना चाहती है एनआइए

    July 2, 2026

    हेमंत कैबिनेट में विकास को रफ्तार, जानिए 27 बड़े फैसले

    July 2, 2026

    कांवड़ यात्रा शुरू होने के पहले जानिए सुरक्षा को लेकर बहुत बड़ी अपडेट..

    July 2, 2026

    रिम्स समेत तीन मेडिकल कॉलेजों में बढ़ेंगी सीटें, केंद्र को भेजा जाएगा प्रस्ताव

    July 2, 2026

    शर्मनाक : हाई स्कूल के लिए बना था शौचालय, फिर भी मांगी घूस

    July 2, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.