Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    18 May, 2026 ♦ 11:20 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»आधी रात सड़कों पर उतरे एसएसपी राकेश रंजन, कई थानों का किया औचक निरीक्षण
    जोहार ब्रेकिंग

    आधी रात सड़कों पर उतरे एसएसपी राकेश रंजन, कई थानों का किया औचक निरीक्षण

    Rudra ThakurBy Rudra ThakurMay 18, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : राजधानी रांची में कानून-व्यवस्था को और मजबूत बनाने के लिए बीती देर रात एसएसपी राकेश रंजन खुद सड़कों पर उतर आए। उन्होंने शहर के कई प्रमुख थानों का औचक निरीक्षण कर पुलिस अधिकारियों और जवानों की मुस्तैदी का जायजा लिया। इस दौरान उनके साथ सिटी एसपी पारस राणा भी मौजूद रहे।

    आधी रात हुए इस निरीक्षण से पुलिस महकमे में हलचल मच गई। एसएसपी ने विभिन्न थानों में पहुंचकर वहां की सुरक्षा व्यवस्था, ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों की उपस्थिति, रिकॉर्ड संधारण और रात्रि गश्ती व्यवस्था की जांच की। उन्होंने थानेदारों और पुलिस पदाधिकारियों से क्षेत्र में अपराध नियंत्रण को लेकर जानकारी भी ली।

    निरीक्षण के दौरान एसएसपी ने थानों में लंबित मामलों की स्थिति की समीक्षा करते हुए पुलिस अधिकारियों को मामलों के त्वरित निष्पादन का निर्देश दिया। साथ ही रात में गश्ती दल को और सक्रिय रहने तथा संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी नजर रखने को कहा।

    एसएसपी ने पुलिसकर्मियों को निर्देश देते हुए कहा कि राजधानी में अपराध नियंत्रण और आम लोगों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि रात्रि गश्ती में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

    बताया जा रहा है कि निरीक्षण के दौरान कई स्थानों पर वाहनों की जांच और देर रात घूम रहे संदिग्ध लोगों से पूछताछ भी की गई। पुलिस अधिकारियों को संवेदनशील इलाकों में विशेष सतर्कता बरतने का निर्देश दिया गया है।

    Also Read : पाकुड़ में 13 वर्षीय नाबालिग से दरिंदगी, पांच गिरफ्तार, दो नाबालिग निरुद्ध

    SSP Rakesh Ranjan took to the streets at midnight and conducted surprise inspections of several police stations. आधी रात सड़कों पर उतरे एसएसपी राकेश रंजन कई थानों का किया औचक निरीक्षण
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleकिसानों को समय पर खाद-बीज उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिक जिम्मेदारी : कृषि मंत्री
    Next Article इस साल समय से पहले पहुंचेगा मानसून, झारखंड में 12 से 18 जून के बीच एंट्री के संकेत

    Related Posts

    चाईबासा

    कोऑपरेटिव बैंक में खातों से रकम निकासी का मामला गरमाया, कोर्ट के आदेश पर दो एफआईआर दर्ज

    May 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    95% से कम रिजल्ट पर कार्रवाई : जैक ने हजारीबाग के 59 हाई स्कूलों के प्राचार्य और शिक्षकों का वेतन रोका

    May 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    इस साल समय से पहले पहुंचेगा मानसून, झारखंड में 12 से 18 जून के बीच एंट्री के संकेत

    May 18, 2026
    Latest Posts

    कोऑपरेटिव बैंक में खातों से रकम निकासी का मामला गरमाया, कोर्ट के आदेश पर दो एफआईआर दर्ज

    May 18, 2026

    95% से कम रिजल्ट पर कार्रवाई : जैक ने हजारीबाग के 59 हाई स्कूलों के प्राचार्य और शिक्षकों का वेतन रोका

    May 18, 2026

    इस साल समय से पहले पहुंचेगा मानसून, झारखंड में 12 से 18 जून के बीच एंट्री के संकेत

    May 18, 2026

    आधी रात सड़कों पर उतरे एसएसपी राकेश रंजन, कई थानों का किया औचक निरीक्षण

    May 18, 2026

    किसानों को समय पर खाद-बीज उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिक जिम्मेदारी : कृषि मंत्री

    May 17, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.