Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»हटाया गया जामताड़ा स्टेशन का 100 साल पुराना फुट ओवरब्रिज
    जोहार ब्रेकिंग

    हटाया गया जामताड़ा स्टेशन का 100 साल पुराना फुट ओवरब्रिज

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkMay 17, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    ओवरब्रिज
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Jamtara (Rajiv Jha) : जामताड़ा रेलवे स्टेशन परिसर में स्थित करीब सौ वर्ष से भी अधिक पुराने फुट ओवरब्रिज को रविवार को रेलवे प्रशासन ने पूरी तरह हटाकर जमींदोज कर दिया। लंबे समय से जर्जर घोषित इस पुल से पहले ही लोगों की आवाजाही बंद कर दी गई थी। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने विशेष तकनीकी व्यवस्था के बीच इस कार्रवाई को अंजाम दिया। यह फुट ओवरब्रिज कभी जामताड़ा शहर की “लाइफ लाइन” माना जाता था। वर्षों तक इस पुल के जरिए हजारों लोग रोजाना स्टेशन के एक हिस्से से दूसरे हिस्से तक आसानी से पहुंचते थे। जामताड़ा महाविद्यालय, थाना, न्यायालय और थाना रोड इलाके के लोगों के लिए यह बाजार तक जाने का सबसे छोटा और सुविधाजनक रास्ता था। शहर की कई पीढ़ियों की यादें इस पुल से जुड़ी हुई थीं।

    रेलवे सूत्रों के अनुसार, आसनसोल रेल मंडल के अंतर्गत आने वाले जामताड़ा स्टेशन के इस पुराने और जर्जर पुल को सिग्नल डीआरआई ब्रिज विभाग की निगरानी में हटाया गया। पूरे अभियान के दौरान सुरक्षा मानकों का विशेष ध्यान रखा गया। पुल हटाने के लिए दो भारी डीजल क्रेन की मदद ली गई। रेलवे अधिकारियों के अनुसार, महज दस मिनट के भीतर पूरे लोहे के ढांचे को सुरक्षित तरीके से जमीन पर उतार लिया गया। वहीं हाई टेंशन बिजली तारों को हटाने के लिए चार टावर वैगन का इस्तेमाल किया गया।

    कार्रवाई शुरू करने से पहले रेलवे प्रशासन ने पूरे स्टेशन परिसर को खाली करा लिया था ताकि किसी प्रकार की दुर्घटना न हो। पूरी प्रक्रिया तकनीकी निगरानी और सुरक्षा व्यवस्था के बीच संपन्न हुई। इस दौरान स्टेशन प्रबंधक एस.के. पासवान, आरपीएफ के जवान, रेलवे कर्मी और संबंधित विभाग के अधिकारी मौके पर मौजूद रहे। रेलवे प्रशासन की ओर से लगातार निगरानी रखी गई ताकि काम सुरक्षित तरीके से पूरा हो सके।

    पुराने फुट ओवरब्रिज के हटने के साथ ही शहरवासियों के बीच भावुक माहौल भी देखने को मिला। कई लोगों ने कहा कि यह पुल केवल एक रास्ता नहीं था, बल्कि जामताड़ा शहर के इतिहास और पुरानी यादों का हिस्सा था। अब आधुनिक विकास की रफ्तार में यह ऐतिहासिक पुल बीते समय की याद बनकर रह गया है।

    Also Read : “जेल सुपरिटेंडेंट ने महिला कैदी को कर दिया गर्भवती”, बाबूलाल मरांडी का गंभीर आरोप, सीएम को लिखी खुली चिट्ठी

    100-Year-Old Foot Overbridge at Jamtara Station Removed हटाया गया जामताड़ा स्टेशन का 100 साल पुराना फुट ओवरब्रिज
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleघर में चोरी कर बेचने निकले मोबाइल, पुलिस ने दो चोरों को दबोचा
    Next Article गांधी मैदान में दिखेगा खो-खो का रोमांच, 29 से 31 मई तक होगी राज्य स्तरीय जूनियर बालिका प्रतियोगिता

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    देर रात रांची पुलिस का बड़ा एक्शन : शहरी और ग्रामीण इलाकों में एक साथ चला एंटी क्राइम चेकिंग अभियान

    July 1, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    हिमांशु सिंह ह’त्याकांड पर सियासी संग्राम, झामुमो ने भाजपा से पूछा- नीरज सिंह पर चुप्पी क्यों?

    July 1, 2026
    क्राइम

    हिमांशु सिंह ह’त्याकांड पर बवाल, भाजपा का जमशेदपुर बंद का ऐलान

    July 1, 2026
    Latest Posts

    देर रात रांची पुलिस का बड़ा एक्शन : शहरी और ग्रामीण इलाकों में एक साथ चला एंटी क्राइम चेकिंग अभियान

    July 1, 2026

    हिमांशु सिंह ह’त्याकांड पर सियासी संग्राम, झामुमो ने भाजपा से पूछा- नीरज सिंह पर चुप्पी क्यों?

    July 1, 2026

    हिमांशु सिंह ह’त्याकांड पर बवाल, भाजपा का जमशेदपुर बंद का ऐलान

    July 1, 2026

    बिना किसी विरोध के कैसे तय हुआ रातु गढ़ के विरासत का वारिस, कोर्ट ने किसे सौंपी चाबी?

    July 1, 2026

    ज़ूडियो-वेस्टसाइड के आर्किटेक्ट नोएल टाटा, अब वोल्टास को कहेंगे अलविदा

    July 1, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.