Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»Uncategorized»रांची में पेट्रोल पंपों पर लंबी कतार, टंकी फुल कराने की मची होड़
    Uncategorized

    रांची में पेट्रोल पंपों पर लंबी कतार, टंकी फुल कराने की मची होड़

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyMay 15, 2026Updated:May 15, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    पेट्रोल
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : रांची में शुक्रवार सुबह से पेट्रोल पंपों पर अचानक भारी भीड़ उमड़ पड़ी। जमीन को लेकर चिंता की खबरें फैलीं, लोग अपनी गाड़ियां लेकर पंपों की ओर दौड़ पड़े। कई जगह बाइक, कार, ऑटो और छोटे वर्कआउट खींचने की लंबी कतारें लग गईं। लोगों की कोशिश बस एक ही थी, किसी तरह टंकी फुल हो जाए। देशभर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में करीब 3 मिनट दिल्ली में पेट्रोल 97.77 रुपये और डीजल 90.67 रुपये प्रति लीटर पहुंच गया है। यह बढ़े वैश्विक कच्चे तेल की कीमतों और पश्चिम एशिया के तनाव से जुड़ी बताई जा रही है।

    कडरु पेट्रोल पंप

    अफवाह या आशंका, लेकिन असर सीधा पंपों पर

    शहर में यह चर्चा तेज रही कि आगे सप्लाई और प्रभावित हो सकती है या कीमतें और बढ़ सकती हैं। इसी आशंका ने लोगों को पंपों तक पहुंचा दिया। कुछ लोग रोज जितना ईंधन भरवाते हैं, उससे कहीं ज्यादा भरवाते दिखे। कई जगह लोगों ने डिब्बों और कंटेनरों में भी ईंधन लेने की कोशिश की। हालांकि, तेल की वास्तविक उपलब्धता को लेकर अलग-अलग दावे सामने आते रहे, लेकिन माहौल ऐसा बन गया कि लोगों ने इंतजार करने के बजाय तुरंत ईंधन भरवाना बेहतर समझा।

    D.P.S. के पास स्तिथ पेट्रोल पंप

    वाहन चालकों की बढ़ी चिंता, जेब पर भी सीधा असर

    ईंधन महंगा होने का असर सिर्फ निजी वाहन मालिकों तक सीमित नहीं रहेगा। ऑटो चालक, टैक्सी ऑपरेटर, छोटे ट्रांसपोर्टर और रोजमर्रा के कामकाजी लोग भी इसकी मार महसूस करेंगे। क्योंकि ईंधन महंगा होता है तो उसका असर धीरे-धीरे किराया, माल ढुलाई और रोजमर्रा की चीजों की कीमतों तक पहुंचता है। एक वाहन चालक का कहना था कि पहले ही खर्च संभालना मुश्किल है, अब पेट्रोल-डीजल और महंगा हो गया तो घर का बजट बिगड़ना तय है। पिछले कुछ दिनों में झारखंड के कई इलाकों में ईंधन को लेकर अफरा-तफरी जैसी स्थिति देखने को मिली थी। कुछ जगह सप्लाई बाधित होने और पैनिक बाइंग की वजह से लंबी कतारें लगी थीं। ऐसी स्थिति में सबसे बड़ी चुनौती यह होती है कि अफवाह और वास्तविक स्थिति के बीच फर्क साफ किया जाए। अगर लोग घबराकर जरूरत से ज्यादा ईंधन खरीदने लगें, तो सामान्य सप्लाई भी दबाव में आ जाती है। ऐसे में तेल कंपनियों और प्रशासन के लिए हालात सामान्य रखना अहम हो जाता है।

    Also Read : रांची यूनिवर्सिटी के कॉलेजों पर साइबर अटैक,2 वेबसाइट पर दिखने लगे गेम
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleरांची यूनिवर्सिटी के कॉलेजों पर साइबर अटैक,2 वेबसाइट पर दिखने लगे गेम
    Next Article तमाड़ में पारिवारिक विवाद बना ह’त्या की वजह, आरोपी साला हिरासत में

    Related Posts

    Uncategorized

    घर में सो रही थी मां-बेटी, चोर उड़ा ले गए 4 लाख के गहने और मोबाइल

    June 4, 2026
    Uncategorized

    झारखंड में मौसम का यू-टर्न : झमाझम बारिश से मिली राहत, कई जिलों में आंधी-वज्रपात का अलर्ट

    May 30, 2026
    Uncategorized

    LPG गैस के नाम पर APK फाइल भेजता था साइबर अपराधी, जामताड़ा पुलिस ने तीन को दबोचा

    May 15, 2026
    Latest Posts

    जिस ‘चाइल्ड ट्रैफिकिंग’ केस ने देश को हिला दिया, उस दाग से मिशनरी ऑफ चैरिटी कैसे हुआ बरी 

    July 7, 2026

    अनुबंध खत्म, फिर भी रोजमार्टा को करोड़ों का भुगतान, मरांडी ने पूछा सरकार मेहरबान क्यों?

    July 6, 2026

    शूटिंग रेंज की बदहाली पर भड़के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, अधिकारियों को लगाई फटकार

    July 6, 2026

    भाजपा ने JPSC को क्यों कहा झारखंड परीक्षा संकट आयोग?

    July 6, 2026

    झारखंड RERA को मिला नया नेतृत्व, अध्यक्ष बने अजय कुमार सिंह

    July 6, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.