Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    15 May, 2026 ♦ 11:30 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»झारखंड में 17-18 मई को तेज आंधी के साथ होगी बारिश, अलर्ट जारी
    झारखंड

    झारखंड में 17-18 मई को तेज आंधी के साथ होगी बारिश, अलर्ट जारी

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyMay 15, 2026Updated:May 15, 2026No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    मौसम
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : झारखंड में मौसम इन दिनों अजीब करवट ले रहा है। दिन चढ़ते ही तेज धूप और गर्मी लोगों को परेशान कर रही है, तो वहीं दोपहर बाद कई इलाकों में आंधी और बारिश से मौसम अचानक बदल जा रहा है। हालत यह है कि रात में तापमान गिरने से थोड़ी राहत मिल रही है, लेकिन सुबह होते ही फिर गर्मी अपना असर दिखाती है। राज्य के लगभग सभी जिलों में अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच चुका है। सबसे ज्यादा गर्मी मेदिनीनगर में दर्ज की गई, जहां पारा 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। राजधानी रांची का अधिकतम तापमान 34.5 डिग्री सेल्सियस रहा। जमशेदपुर में 36 डिग्री, बोकारो में 36.5 डिग्री और चाईबासा में भी 36.5 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया। वहीं रांची का न्यूनतम तापमान 19.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

    15 और 16 मई को इन जिलों में येलो अलर्ट

    मौसम विभाग के मुताबिक 15 मई को राज्य के उत्तर-पश्चिमी और उससे सटे उत्तरी हिस्सों को छोड़कर बाकी इलाकों में मौसम बदला रह सकता है। कई जगहों पर आंशिक रूप से बादल छाए रहने, हल्की से मध्यम बारिश और गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। 16 मई को भी मौसम का यही मिजाज बने रहने के आसार हैं। हालांकि पलामू और गढ़वा को छोड़कर बाकी जिलों में बारिश और तेज हवा का असर देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग ने पलामू और गढ़वा को छोड़कर लगभग पूरे झारखंड के लिए 15 और 16 मई को येलो अलर्ट जारी किया है। लोगों से खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने की अपील की गई है।

    17 मई को इन जिलों में तेज आंधी का खतरा

    17 मई को झारखंड में मौसम और ज्यादा आक्रामक तेवर दिखा सकता है। मौसम विभाग के अनुसार राज्य के उत्तर-पूर्वी और उससे सटे मध्य भागों में तेज आंधी-तूफान के साथ मौसम बिगड़ने की आशंका है। धनबाद, कोडरमा, हजारीबाग, बोकारो, रामगढ़ और रांची में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। वहीं राज्य के दक्षिणी और उससे सटे मध्य हिस्सों में भी मौसम का असर देखने को मिलेगा। गुमला और खूंटी में गरज-चमक के साथ बारिश और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की संभावना जताई गई है।

    18 मई को भी नहीं मिलेगी राहत

    18 मई को भी झारखंड में मौसम का यही आक्रामक रुख बना रह सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक राज्य के उत्तर-पूर्वी, मध्य और उत्तर-पश्चिमी हिस्सों में तेज आंधी, गरज-चमक और खराब मौसम की स्थिति बनी रहने की संभावना है। कोडरमा, हजारीबाग, बोकारो, रामगढ़, रांची, धनबाद और चतरा में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। खासकर खुले मैदान, पेड़ों के नीचे और कमजोर या जर्जर ढांचों के पास खड़े होने से बचने को कहा गया है। मौसम के इस बदलाव मिजाज को देखते हुए लोगों को सावधानी गन्ने की जरूरत है। अगर तेज आंधी या बारिश शुरू हो जाए तो तुरंत सुरक्षित जगह पर चले जाएं। बिजली चमकने के दौरान खुले में मोबाइल इस्तेमाल करने या पेड़ के नीचे खड़े होने से बचें। किसानों को भी मौसम अपडेट पर नजर रखने की सलाह दी गई है, ताकि फसल को नुकसान से बचाया जा सके।

    Also Read : रांची में पेट्रोल-डीजल के लिए हाहाकार, पंपों पर लगी लंबी कतारें… देखें वीडियो
    Bokaro weather Breaking news Jharkhand Chatra weather Dhanbad weather Gumla weather harkhand Weather Hazaribagh Weather Heatwave Jharkhand IMD weather alert Jharkhand Rain Alert Khunti weather Koderma Weather Latest news Palamu temperature Ranchi rain alert Ranchi weather Thunderstorm Alert Today News Trending News Weather News Today weather update jharkhand झारखंड आंधी तूफान झारखंड बारिश अलर्ट झारखंड मौसम समाचार रांची मौसम
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleरांची में पेट्रोल-डीजल के लिए हाहाकार, पंपों पर लगी लंबी कतारें… देखें वीडियो
    Next Article 20 मई को रांची आएंगे केंद्रीय मंत्री राम मोहन नायडू, एयरपोर्ट को देंगे कई सौगात

    Related Posts

    गुमला

    रिमांड होम से दीवार फांदकर तीन बाल कैदी फरार, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

    May 15, 2026
    झारखंड

    मांडर टोल प्लाजा पर फिर झटका, एक महीने में दूसरी बार बढ़ा टैक्स

    May 15, 2026
    क्राइम

    तमाड़ में पारिवारिक विवाद बना ह’त्या की वजह, आरोपी साला हिरासत में

    May 15, 2026
    Latest Posts

    रिमांड होम से दीवार फांदकर तीन बाल कैदी फरार, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

    May 15, 2026

    मांडर टोल प्लाजा पर फिर झटका, एक महीने में दूसरी बार बढ़ा टैक्स

    May 15, 2026

    तमाड़ में पारिवारिक विवाद बना ह’त्या की वजह, आरोपी साला हिरासत में

    May 15, 2026

    रांची में पेट्रोल पंपों पर लंबी कतार, टंकी फुल कराने की मची होड़

    May 15, 2026

    रांची यूनिवर्सिटी के कॉलेजों पर साइबर अटैक,2 वेबसाइट पर दिखने लगे गेम

    May 15, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.