Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»रांची में पेट्रोल-डीजल के लिए हाहाकार, पंपों पर लगी लंबी कतारें… देखें वीडियो
    जोहार ब्रेकिंग

    रांची में पेट्रोल-डीजल के लिए हाहाकार, पंपों पर लगी लंबी कतारें… देखें वीडियो

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkMay 15, 2026No Comments6 Mins Read2
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : राजधानी रांची में गुरुवार को पेट्रोल और डीजल भरवाने के लिए लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। शहर के कई पेट्रोल पंपों पर सुबह से ही लंबी कतारें लग गईं। हालात ऐसे रहे कि कई पंपों पर तेल खत्म होने तक भीड़ जुटी रही, जबकि कुछ पंपों ने स्टॉक की कमी बताकर तेल देना बंद कर दिया। सबसे ज्यादा दिक्कत तब हुई जब कई पेट्रोल पंप संचालकों ने एक वाहन को सीमित मात्रा में ही तेल देने का नियम लागू कर दिया। कई जगह दो हजार रुपये से अधिक पेट्रोल और तीन हजार रुपये से अधिक डीजल देने से साफ इनकार कर दिया गया।

    प्रमुख इलाकों में सबसे ज्यादा भीड़

    गुरुवार सुबह से ही शहर के कई इलाकों में पेट्रोल पंप बंद नजर आए। वहीं जिन पंपों पर तेल उपलब्ध था, वहां भी लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। राजेंद्र चौक, सिरमटोली, जेल मोड़, बिरसा चौक और करमटोली जैसे व्यस्त इलाकों में पेट्रोल पंपों के बाहर लंबी कतारें देखी गईं। लोगों का कहना था कि आम दिनों में जिन पेट्रोल पंपों पर कम भीड़ रहती थी, वहां भी गुरुवार को अचानक भारी भीड़ लग गई।

    https://www.joharlive.com/wp-content/uploads/2026/05/VID-20260515-WA0009.mp4

    राजेंद्र चौक के तिवारी पंप पर तीन बजे लगा ताला

    राजेंद्र चौक स्थित तिवारी पेट्रोल पंप पर दिनभर भीड़ लगी रही। दोपहर करीब तीन बजे तेल खत्म होने के बाद पंप को बंद कर दिया गया और ताला जड़ दिया गया। इसके बाद वहां मौजूद वाहन चालक निराश होकर दूसरे पंपों की ओर दौड़ते नजर आए।

    सिरमटोली में 200 रुपये से ज्यादा पेट्रोल नहीं

    सिरमटोली इलाके के एक पेट्रोल पंप पर सख्ती दिखाई गई। वहां वाहन चालकों को 200 रुपये से ज्यादा का पेट्रोल नहीं दिया जा रहा था। पंप संचालक ने बताया कि स्टॉक सीमित है, इसलिए सभी को तेल मिल सके, इसके लिए लिमिट लगानी पड़ी।

    जेल मोड़-करमटोली के बीच एक पंप बंद, दूसरे पर दोपहर में पहुंचा तेल

    जेल मोड़ चौक से करमटोली चौक के बीच दो पेट्रोल पंपों में से एक एचपी पंप सुबह से बंद पड़ा था। वहीं पास स्थित इंडियन ऑयल पंप पर दोपहर करीब दो बजे तेल पहुंचा, जिसके बाद वहां लंबी कतारें लग गईं।

    https://www.joharlive.com/wp-content/uploads/2026/05/VID-20260515-WA0010.mp4

    दो हजार और तीन हजार की लिमिट से लोग परेशान

    कुछ पेट्रोल पंप संचालकों ने बताया कि वे एक वाहन को 2000 रुपये से ज्यादा पेट्रोल और 3000 रुपये से ज्यादा डीजल नहीं दे रहे हैं। संचालकों का कहना है कि यदि किसी को अधिक तेल चाहिए तो वाहन को दोबारा लाइन में लगाकर लेना होगा। इस दौरान पेट्रोल पंपों पर एम्बुलेंस तक गैलन में पेट्रोल भरते नजर आईं, जिससे लोगों की चिंता और बढ़ गई।

    बिरसा चौक में शाम तक नहीं कम हुई भीड़

    बिरसा चौक स्थित इंदिरा प्रस्थ पेट्रोल पंप पर शाम तक लंबी कतारें बनी रहीं। वहीं नागेश्वर पेट्रोल पंप पर शाम ढलते ही तेल खत्म हो गया और पंप बंद कर दिया गया। रांची के आसपास के इलाकों में भी यही स्थिति देखने को मिली।

    कोकर के डायमंड पेट्रोल पंप पर तेल तो था, लेकिन भीड़ ज्यादा

    कोकर स्थित डायमंड पेट्रोल पंप पर तेल उपलब्ध था, लेकिन वहां भी भारी भीड़ देखने को मिली। लोग अपने वाहनों में फुल टैंक करवाने के लिए लाइन में लगे रहे। लोगों के बीच डर बना हुआ था कि कहीं बाद में तेल न मिले या कीमत बढ़ न जाए। वहीं पंप संचालकों का कहना था कि तेल पर्याप्त है, लेकिन मांग अचानक बढ़ जाने के कारण भीड़ बढ़ गई है।

    रातू में छोटे पंपों को हो रही ज्यादा परेशानी

    रातू प्रखंड क्षेत्र में पेट्रोलियम पदार्थों की कोई सीधी कमी नहीं बताई जा रही है। लेकिन पंप संचालकों का कहना है कि पहले जैसी आपूर्ति अब नहीं हो रही है। स्थिति यह है कि कई पेट्रोल पंप एक-दो दिन के लिए ड्राई हो जा रहे हैं, फिर सप्लाई मिलने पर दोबारा संचालन शुरू होता है। बड़े और पुराने पंपों में स्टॉक सामान्य है, लेकिन छोटे और नए पंपों को ज्यादा परेशानी झेलनी पड़ रही है। विमान फ्यूल के संचालक संजय सिंह ने बताया कि फिलहाल कोई बड़ा संकट नहीं है, लेकिन लोग डर के कारण पेट्रोल और डीजल जमा करने लगे हैं। अचानक मांग बढ़ने से स्टॉक जल्दी खत्म हो जा रहा है।

    सिल्ली में एक सप्ताह से परेशानी, तीन पंपों पर तेल नहीं

    सिल्ली क्षेत्र में पेट्रोल-डीजल की स्थिति और गंभीर बताई जा रही है। वहां प्रवेश करते ही चार पेट्रोल पंप हैं, लेकिन इनमें से तीन पंपों पर पेट्रोल और डीजल नहीं मिल रहा है। एक पेट्रोल पंप ने रस्सी लगाकर बंद कर दिया है। स्थानीय लोगों के अनुसार यह स्थिति पिछले एक सप्ताह से बनी हुई है। स्थानीय निवासी प्रकाश ने बताया कि जब भी अचानक तेल आता है तो वहां मेले जैसी भीड़ लग जाती है। तेल खत्म होते ही पंप फिर से बंद हो जाता है।

    चुटू में लिमिट में मिल रहा तेल, बोतल-गैलन पर रोक

    रांची से करीब 15 किलोमीटर दूर चुटू में एचपी और आईओसी के दो पेट्रोल पंप हैं। यहां पेट्रोल और डीजल तो मिल रहा है, लेकिन मात्रा सीमित कर दी गई है। यहां एक व्यक्ति को पांच लीटर से अधिक पेट्रोल या डीजल नहीं दिया जा रहा है। साथ ही बोतल या गैलन में तेल देने पर भी रोक लगा दी गई है। स्थानीय लोगों के अनुसार एक-दो दिन पहले यहां भी पेट्रोल खत्म हो गया था, जिसके बाद ग्राहकों को एक्सट्रा प्रीमियर पेट्रोल दिया जा रहा था।

    लोगों में बढ़ी चिंता, फुल टैंक कराने की होड़

    तेल की उपलब्धता को लेकर शहर में अफवाहों का माहौल भी बना रहा। लोगों को डर है कि आगे चलकर पेट्रोल-डीजल की कमी हो सकती है या कीमतें बढ़ सकती हैं। इसी वजह से लोग फुल टैंक कराने के लिए पंपों पर उमड़ रहे हैं। हालांकि कई संचालकों का कहना है कि तेल की कमी नहीं है, लेकिन अचानक बढ़ी मांग के कारण व्यवस्था बिगड़ गई है।

    स्थिति पर प्रशासन की नजर

    पेट्रोल पंपों पर लगातार बढ़ रही भीड़ और सीमित बिक्री को देखते हुए लोगों ने प्रशासन से जल्द स्थिति सामान्य कराने की मांग की है। शहरवासियों का कहना है कि यदि जल्द आपूर्ति सामान्य नहीं हुई तो आम लोगों को रोजमर्रा की आवाजाही में और परेशानी होगी।

    Also Read : रांची में मॉनिटर लिजार्ड के अंगों की तस्करी का भंडाफोड़, भाजपा नेता राजीव रंजन मिश्रा समेत तीन गिरफ्तार

    Chaos over Petrol and Diesel in Ranchi: Long Queues Form at Pumps... Watch Video पंपों पर लगी लंबी कतारें... देखें वीडियो रांची में पेट्रोल-डीजल के लिए हाहाकार
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleरांची में मॉनिटर लिजार्ड के अंगों की तस्करी का भंडाफोड़, भाजपा नेता राजीव रंजन मिश्रा समेत तीन गिरफ्तार
    Next Article झारखंड में 17-18 मई को तेज आंधी के साथ होगी बारिश, अलर्ट जारी

    Related Posts

    JPSC / JSSC

    जोहार लाइव इन्वेस्टिगेशन : FRO-ACF परीक्षा में 500 से अधिक ओएमआर शीट में हुई छेड़छाड़, सीआईडी ने कोर्ट में पेश किए नए तथ्य

    September 10, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    रिम्स होगा हाईटेक : कैंसर मरीजों के लिए बढ़ेंगे टेक्नीशियन, रोबोटिक सर्जरी की तैयारी और खरीदे जाएंगे नए उपकरण

    September 9, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    स्वास्थ्य व्यवस्था में एआई की एंट्री : झारखंड में एआई देगा शुरुआती सलाह, अंतिम फैसला डॉक्टर का

    September 9, 2026
    खेल-सिनेमा

    आज की रात फेम तमन्ना भाटिया लेकर आ रही हैं छठ गीत, जानिये डिटेल्स

    September 9, 2026
    क्राइम

    किसी धार्मिक संस्था को कोर्ट की तरह फैसला सुनाने का अधिकार नहीं : छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट

    September 9, 2026
    क्राइम

    जानें PMO से जुड़े 9 ऐसे ठगों की कहानी, जिन्होंने फर्जी अफसर बन सरकारी रुतबे को बना लिया ठगी का धंधा

    September 9, 2026
    Latest Posts

    जोहार लाइव इन्वेस्टिगेशन : FRO-ACF परीक्षा में 500 से अधिक ओएमआर शीट में हुई छेड़छाड़, सीआईडी ने कोर्ट में पेश किए नए तथ्य

    September 10, 2026

    रिम्स होगा हाईटेक : कैंसर मरीजों के लिए बढ़ेंगे टेक्नीशियन, रोबोटिक सर्जरी की तैयारी और खरीदे जाएंगे नए उपकरण

    September 9, 2026

    स्वास्थ्य व्यवस्था में एआई की एंट्री : झारखंड में एआई देगा शुरुआती सलाह, अंतिम फैसला डॉक्टर का

    September 9, 2026

    आज की रात फेम तमन्ना भाटिया लेकर आ रही हैं छठ गीत, जानिये डिटेल्स

    September 9, 2026

    किसी धार्मिक संस्था को कोर्ट की तरह फैसला सुनाने का अधिकार नहीं : छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट

    September 9, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.