Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    9 May, 2026 ♦ 4:53 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»क्राइम»लूट, हत्या और ठगी मामले में फरार अपराधियों पर पुलिस का शिकंजा
    क्राइम

    लूट, हत्या और ठगी मामले में फरार अपराधियों पर पुलिस का शिकंजा

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyMay 9, 2026Updated:May 9, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    जामताड़ा
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Jamtara (Rajiv Jha) : जामताड़ा पुलिस ने अपराध नियंत्रण और फरार अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर चलाए गए विशेष अभियान में बड़ी सफलता हासिल की है। हत्या, लूट और ठगी जैसे गंभीर मामलों में लंबे समय से फरार चल रहे अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। शनिवार को जिला पुलिस मुख्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में एसपी शंभू कुमार सिंह ने बताया कि 22 मार्च 2025 को फतेहपुर थाना क्षेत्र स्थित नायरा पेट्रोल पंप में लूट और हत्या की बड़ी वारदात हुई थी। इस मामले में फरार चल रहे मुख्य आरोपी मुस्तकीम अंसारी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

    कई जिलों में दर्ज हैं गंभीर मामले

    पुलिस के अनुसार मुस्तकीम अंसारी का आपराधिक इतिहास काफी लंबा रहा है। उसके खिलाफ लूट, डकैती, अपहरण और हत्या जैसे दर्जनों मामले दर्ज हैं। जामताड़ा, देवघर और गिरिडीह समेत कई जिलों में वह पुलिस के लिए सिरदर्द बना हुआ था। एसपी ने बताया कि नाला एसडीपीओ मनोज कुमार महतो और जामताड़ा एसडीपीओ विकास आनंद लागोरी के नेतृत्व में विशेष टीम बनाई गई थी। टीम ने लगातार छापेमारी और तकनीकी जांच के बाद इस खतरनाक अपराधी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की।

    ठगी मामले में भी आरोपी गिरफ्तार

    पुलिस ने वर्ष 2023 के एक ठगी मामले में भी कार्रवाई करते हुए मोहम्मद असमुद्दीन अंसारी उर्फ समीर को गिरफ्तार किया है। उसके खिलाफ छलपूर्वक रुपये ठगने, मारपीट करने और धमकी देने का मामला दर्ज था। एसपी ने कहा कि जिले में अपराधियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जाएगा। फरार अपराधियों की गिरफ्तारी और अपराध नियंत्रण के लिए पुलिस पूरी तरह सक्रिय है। इस कार्रवाई से अपराधियों में हड़कंप देखा जा रहा है।

    Also Read : जामताड़ा में साइबर ठगों पर पुलिस का शिकंजा, कस्टमर केयर बनकर ठगी करने वाले तीन गिरफ्तार
    Breaking news Crime news criminal arrest cyber crime fraud case Fugitive Arrested Jamtara Jharkhand news Jharkhand police Murder case Mustakeem Ansari Nayara Petrol Pump Loot Police raid robbery case Special Police Campaign
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleजामताड़ा में साइबर ठगों पर पुलिस का शिकंजा, कस्टमर केयर बनकर ठगी करने वाले तीन गिरफ्तार
    Next Article लोहरदगा एसपी आवास के सामने तेज रफ्तार कार टकराई डिवाइडर से, एक की मौत व चार घायल

    Related Posts

    जामताड़ा

    जामताड़ा में बिरसा मुंडा प्रतिमा तोड़े जाने पर हंगामा, सीसीटीवी लगाने और सख्त कार्रवाई की मांग

    May 9, 2026
    झारखंड

    एयरपोर्ट के पास अवैध बस्ती हटाने गई टीम पर हमला, दो होमगार्ड जवान घायल

    May 9, 2026
    झारखंड

    JPSC परीक्षा को लेकर राजधानी में सख्ती, 15 परीक्षा केंद्रों पर धारा 163 लागू

    May 9, 2026
    Latest Posts

    जामताड़ा में बिरसा मुंडा प्रतिमा तोड़े जाने पर हंगामा, सीसीटीवी लगाने और सख्त कार्रवाई की मांग

    May 9, 2026

    एयरपोर्ट के पास अवैध बस्ती हटाने गई टीम पर हमला, दो होमगार्ड जवान घायल

    May 9, 2026

    JPSC परीक्षा को लेकर राजधानी में सख्ती, 15 परीक्षा केंद्रों पर धारा 163 लागू

    May 9, 2026

    डीएसपीएमयू में फीस बढ़ोतरी पर छात्रों का हंगामा, प्रदर्शन जारी

    May 9, 2026

    लोहरदगा एसपी आवास के सामने तेज रफ्तार कार टकराई डिवाइडर से, एक की मौत व चार घायल

    May 9, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.