Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»क्राइम»जामताड़ा में साइबर ठगों पर पुलिस का शिकंजा, कस्टमर केयर बनकर ठगी करने वाले तीन गिरफ्तार
    क्राइम

    जामताड़ा में साइबर ठगों पर पुलिस का शिकंजा, कस्टमर केयर बनकर ठगी करने वाले तीन गिरफ्तार

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyMay 9, 2026Updated:May 9, 2026No Comments2 Mins Read6
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    जामताड़ा
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Jamtara (Rajiv Jha) : जामताड़ा में साइबर अपराध पर लगाम लगाने के लिए पुलिस लगातार अभियान चला रही है। इसी कड़ी में  साइबर थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन शातिर साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया। ये अपराधी कस्टमर केयर अधिकारी बनकर लोगों को झांसा देकर ठगी करते थे। शनिवार को जिला पुलिस मुख्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में एसपी शंभू कुमार सिंह ने मामले की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कर्माटांड़ थाना क्षेत्र के सहसपुर गांव में साइबर ठगी की गुप्त सूचना मिली थी। इसके बाद पुलिस निरीक्षक वैभव सिंह के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन कर छापेमारी की गई।

    तीन साइबर अपराधी गिरफ्तार

    पुलिस की कार्रवाई में सहसपुर गांव से गुलाम अंसारी, शब्बीर अंसारी और कलाम अंसारी को गिरफ्तार किया गया। तीनों आरोपी कर्माटांड़ थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं और लंबे समय से साइबर ठगी के धंधे में सक्रिय थे। गिरफ्तार अपराधियों के पास से पुलिस ने 8 एंड्रॉयड मोबाइल फोन, 10 फर्जी सिम कार्ड और करीब 19 हजार रुपये नकद बरामद किए हैं। पुलिस इन सामानों की जांच कर रही है, ताकि पूरे नेटवर्क का पता लगाया जा सके।

    कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

    एसपी ने बताया कि आरोपी कुकू एफएम ऐप और पेटीएम कस्टमर केयर के नाम पर लोगों को फोन करते थे। इसके बाद वे लोगों को झांसा देकर बैंक खातों और डिजिटल माध्यमों से पैसे ठग लेते थे। ठगी के लिए दूसरे लोगों के खातों का भी इस्तेमाल किया जाता था। जांच में सामने आया है कि ये साइबर अपराधी देश के कई राज्यों के लोगों को अपना निशाना बनाते थे। पुलिस अब इनके नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुट गई है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी शब्बीर अंसारी का आपराधिक इतिहास पहले से रहा है। वह पहले भी विभिन्न थानों में वांछित रह चुका है। प्रेस वार्ता में नाला अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी मनोज कुमार महतो, साइबर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर राजेश कुमार मंडल समेत कई पुलिस अधिकारी मौजूद थे। पुलिस ने कहा कि साइबर अपराधियों के खिलाफ आगे भी लगातार अभियान जारी रहेगा।

    Also Read : रांची में नकली शराब का बड़ा खेल बेनकाब, 1000 पेटी शराब बरामद

    Crime news Customer Care Fraud cyber crime Cyber Criminals Arrested cyber fraud cyber police digital fraud fake SIM cards Jamtara Jamtara Police Jharkhand news Kuku FM Scam Online Banking Fraud online scam Paytm Fraud
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleरांची में नकली शराब का बड़ा खेल बेनकाब, 1000 पेटी शराब बरामद
    Next Article लूट, हत्या और ठगी मामले में फरार अपराधियों पर पुलिस का शिकंजा

    Related Posts

    क्राइम

    JPSC प्रकरण: एल. ख्यागते को मेडिकल जांच के बाद भेजा गया जेल

    August 10, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC प्रकरण : जेल भेजने से पूर्व JPSC के पूर्व चेयरमैन एल. ख्यागते की सदर अस्पताल में मेडिकल जांच

    August 10, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC प्रोटेस्ट: पुलिस ने किया लाठीचार्ज, खाली कराया जा रहा विधानसभा परिसर

    August 10, 2026
    क्राइम

    झारखंड शराब प्रकरण: ACB की पूछताछ में नए राज खुले, समन के बावजूद नहीं पहुंचे चार लोग, 3 अफसर फिर तलब

    August 10, 2026
    झारखंड

    झारखंड : राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ का धरना, 25 सूत्री मांगों को लेकर सरकार पर बरसे कर्मचारी

    August 10, 2026
    झारखंड

    JPSC-JSSC आंदोलन में असामाजिक तत्वों की एंट्री का आरोप, रविंद्र पासवान बोले- चिन्हित कर कार्रवाई करे पुलिस

    August 10, 2026
    Latest Posts

    JPSC प्रकरण: एल. ख्यागते को मेडिकल जांच के बाद भेजा गया जेल

    August 10, 2026

    JPSC प्रकरण : जेल भेजने से पूर्व JPSC के पूर्व चेयरमैन एल. ख्यागते की सदर अस्पताल में मेडिकल जांच

    August 10, 2026

    JPSC प्रोटेस्ट: पुलिस ने किया लाठीचार्ज, खाली कराया जा रहा विधानसभा परिसर

    August 10, 2026

    झारखंड शराब प्रकरण: ACB की पूछताछ में नए राज खुले, समन के बावजूद नहीं पहुंचे चार लोग, 3 अफसर फिर तलब

    August 10, 2026

    JPSC प्रोटेस्ट: विद्यार्थियों पर बल प्रयोग गलत, राहुल गांधी बोले- बातचीत से निकलेगा समाधान

    August 10, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.