Palamu : पलामू जिले के पांकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) में इलाज के नाम पर मरीजों से पैसे वसूलने का मामला सामने आया था। अब इस पूरे मामले में प्रशासन ने सख्त एक्शन लिया है। डॉक्टर से लेकर एएनएम और अन्य कर्मियों पर कार्रवाई की गई है। पांकी CHC में एक महिला के प्रसव के दौरान उससे पैसे मांगने का आरोप लगा था। शिकायत में कहा गया कि इलाज और डिलीवरी कराने के नाम पर ₹10,000 तक की मांग की गई। जांच में सामने आया कि यह कोई एक-दो दिन की बात नहीं थी, बल्कि अस्पताल में इस तरह की अवैध वसूली की शिकायतें पहले भी मिलती रही हैं।
जांच में क्या निकला
किस-किस पर हुई कार्रवाई
प्रशासन का सख्त रुख
प्रशासन ने साफ कहा है कि सरकारी अस्पतालों में इस तरह की लापरवाही और अवैध वसूली बिल्कुल बर्दाश्त नहीं की जाएगी। खास बात यह है कि यह कार्रवाई मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद तेजी से की गई। इस घटना के बाद इलाके के लोगों में नाराजगी है। ग्रामीणों का कहना है कि गरीब मरीज इलाज के लिए सरकारी अस्पताल आते हैं, लेकिन अगर वहां भी पैसे मांगे जाएंगे तो आम आदमी कहां जाएगा।
Also Read : बेरमो विधायक अनूप सिंह को बड़ी जिम्मेदारी, बने कांग्रेस के धनबाद लोकसभा प्रभारी


