Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»चाईबासा के जंगल में IED ब्लास्ट, जंगली हाथी जख्मी
    जोहार ब्रेकिंग

    चाईबासा के जंगल में IED ब्लास्ट, जंगली हाथी जख्मी

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkMay 4, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    आईईडी
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Chaibasa : चाईबासा जिले के मनोहरपुर प्रखंड के घने सारंडा जंगल में नक्सलियों द्वारा लगाए गए आईईडी की चपेट में आकर एक जंगली हाथी बुरी तरह घायल हो गया है। उसकी हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है और बचने की संभावना भी काफी कम मानी जा रही है। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई है और हाथी की निगरानी के साथ उसका इलाज करने की कोशिश कर रही है।

    जानकारी के मुताबिक, रविवार शाम जराइकेला थाना क्षेत्र के कोलबोंगा गांव के पास अंकुआ कंपार्टमेंट नंबर-48 के जंगल में कुछ ग्रामीण मछली पकड़ने गए थे। इसी दौरान उन्होंने एक हाथी को गंभीर रूप से घायल अवस्था में पड़ा देखा। स्थिति को देखते हुए ग्रामीणों ने तुरंत वन विभाग को सूचना दी, जिसके बाद टीम मौके पर पहुंची। वन विभाग के सूत्रों के अनुसार, दो दिन पहले चिरिया ओपी क्षेत्र के पोंगा जंक्शन के पास जंगल में आईईडी विस्फोट हुआ था। आशंका जताई जा रही है कि उसी धमाके में यह हाथी घायल हुआ और दर्द से तड़पते हुए जंगल के भीतर इस स्थान तक पहुंच गया।

    मनोहरपुर प्रखंड के पशुपालन पदाधिकारी डॉ. संजय घोलटकर ने बताया कि हाथी कई दिन पहले ही विस्फोट की चपेट में आया था। गंभीर चोटों के कारण वह अब चलने-फिरने की स्थिति में नहीं है और एक ही जगह पड़ा हुआ है। वन विभाग की टीम प्राथमिक उपचार कर रही है और विशेषज्ञों की मदद से रेस्क्यू की कोशिश जारी है।

    इस घटना के बाद पूरे इलाके में चिंता का माहौल है। सारंडा जैसे नक्सल प्रभावित और संवेदनशील क्षेत्र में आईईडी जैसे खतरनाक विस्फोटकों की मौजूदगी अब सिर्फ सुरक्षा बलों और आम लोगों के लिए ही नहीं, बल्कि वन्यजीवों के लिए भी बड़ा खतरा बनती जा रही है। फिलहाल वन विभाग लगातार हाथी की हालत पर नजर बनाए हुए है और उसे बचाने की हर संभव कोशिश की जा रही है, लेकिन उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए चुनौती बनी हुई है।

    Also Read : चांडिल में फिर हाथियों का हमला, अधेड़ को पटककर ले ली जान

    IED Blast in Chaibasa Forest; Wild Elephant Injured आईईडी चाईबासा के जंगल में IED ब्लास्ट जंगली हाथी जख्मी
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleधनबाद में भीषण हादसा, ऑटो-ट्रेलर टक्कर में 1 की मौत, 6 घायल
    Next Article अमन साव एनकाउंटर केस में हाईकोर्ट सख्त, सरकार से मांगी CID केस डायरी

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    वन्यजीव तस्करों पर शिकंजा कसने की तैयारी, इन जगहों पर रहेगी कड़ी निगरानी

    June 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    मिड-डे मील के हिसाब पर मांगी घूस, एसीबी के जाल में फंसा BPO

    June 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    UPSC की तैयारी के लिए कोल इंडिया दे रहा 1 लाख, कौन उठा सकते हैं इसका फायदा?

    June 24, 2026
    Latest Posts

    वन्यजीव तस्करों पर शिकंजा कसने की तैयारी, इन जगहों पर रहेगी कड़ी निगरानी

    June 24, 2026

    मिड-डे मील के हिसाब पर मांगी घूस, एसीबी के जाल में फंसा BPO

    June 24, 2026

    UPSC की तैयारी के लिए कोल इंडिया दे रहा 1 लाख, कौन उठा सकते हैं इसका फायदा?

    June 24, 2026

    डेमोग्राफी में बदलाव के बहाने कुछ खास समुदाय निशाने परः अलीफा

    June 24, 2026

    क्या Ease My Deal’ एप आपके पैसे उड़ा रहा है? उड़ाने वालों ने पुलिस के सामने क्या-क्या राज खोले

    June 24, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.