Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»आपसी रंजिश और वर्चस्व की लड़ाई में हुई थी बुधू मुंडा की ह’त्या, चार को पुलिस ने दबोचा
    जोहार ब्रेकिंग

    आपसी रंजिश और वर्चस्व की लड़ाई में हुई थी बुधू मुंडा की ह’त्या, चार को पुलिस ने दबोचा

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkMay 2, 2026Updated:May 2, 2026No Comments2 Mins Read4
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    बुधू
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Khunti : खूंटी के सायको थाना क्षेत्र के बाड़ेडीह बलंगा गांव में लापता युवक बुद्धदेव मुंडू उर्फ बुधू मुंडा की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों के नाम चोण्डे मुंडा (19 वर्ष), लोदरो मुंडा (19 वर्ष), कोन्ता मुंडा (19 वर्ष) और नारदे मुंडा (27 वर्ष) बताये गये। सभी आरोपी एक ही गांव के रहने वाले हैं। आपसी रंजिश और वर्चस्व की लड़ाई में बुधू मुंडा की हत्या कर लाश फेंक दिया गया था। इस बात का खुलासा खूंटी के एसपी ऋषभ गर्ग ने किया है। 

    एसपी ऋषभ गर्ग ने मीडिया को बताया कि बाड़ेडीह बलंगा निवासी बुद्धदेव मुंडा उर्फ बुधु मुंडा बीते दो दिनों से लापता था। 26 अप्रैल उसका शव बलंगा नदी के किनारे एक पत्थर की गुफा से बरामद किया गया। शव मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने हत्या की धाराओं में केस दर्ज किया। खूंटी एसडीपीओ के नेतृत्व में एक विशेष छापामारी टीम का गठन किया गया, जिसमें इंस्पेक्टर फ्रांसिस जेवियर और भात रंजन पांडेय समेत अन्य जवानों को शामिल किया गया।

    आपसी रंजिश में की गई हत्या

    जांच के दौरान तकनीकी साक्ष्य और गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि 24 अप्रैल की रात करीब 9 बजे आपसी रंजिश और वर्चस्व की लड़ाई में उन्होंने बुधु मुंडा की लाठी-डंडे से पीटकर हत्या कर दी थी। बाद में शव को छुपाने के लिए बलंगा नदी के पास पत्थर की गुफा में रख दिया गया था। पुलिस ने घटनास्थल से खून लगे मिट्टी और पत्थर को भी बरामद किया है, जिसे जांच के लिए भेजा गया है। एसपी ने बताया कि इस घटना में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

    Also Read : जमीन के झगड़े में रिश्तेदार ने युवक को मा’री थी गोली, दो चढ़े पुलिस के हत्थे

    Budhu Munda Murdered Amidst Personal Rivalry and Power Struggle; Police Apprehend Four Suspects आपसी रंजिश और वर्चस्व की लड़ाई में हुई थी बुधू मुंडा की हत्या चार को पुलिस ने दबोचा
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleरांची जमीन घोटाला मामले में भानु प्रताप प्रसाद की बेल पिटीशन खारिज
    Next Article स्कॉर्पियो को बचाने के चक्कर में पेड़ से टकरायी तेज रफ्तार पिकअप, ड्राइवर-खलासी घायल

    Related Posts

    क्राइम

    जेपीएससी परीक्षा मामले में बड़ी कार्रवाई. एफआईआर दर्ज, पांच गिरफ्तार

    July 22, 2026
    आदिवासी

    नौ जनजातीय और क्षेत्रीय भाषाओं ने रखी अपनी बात, 11 सूत्री मांग-पत्र सौंपा

    July 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    हेमंत सोरेन की पहल से झारखंड में शुरू होगा पूर्वी भारत का पहला सरकारी एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग संस्थान

    July 22, 2026
    क्राइम

    हजारीबाग कोषागार अवैध वेतन निकासी मामला: सौरभ कुमार सिंह की जमानत याचिका खारिज

    July 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड ने राज्य का पहला फिल्म इंस्टीट्यूट स्थापित करने के लिए SRFTI के साथ MoU पर हस्ताक्षर किए

    July 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    दो दिवसीय ‘जलवायु अखड़ा’ शुरू, कल्पना सोरेन ने किया उद्घाटन

    July 22, 2026
    Latest Posts

    जेपीएससी परीक्षा मामले में बड़ी कार्रवाई. एफआईआर दर्ज, पांच गिरफ्तार

    July 22, 2026

    नौ जनजातीय और क्षेत्रीय भाषाओं ने रखी अपनी बात, 11 सूत्री मांग-पत्र सौंपा

    July 22, 2026

    हेमंत सोरेन की पहल से झारखंड में शुरू होगा पूर्वी भारत का पहला सरकारी एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग संस्थान

    July 22, 2026

    हजारीबाग कोषागार अवैध वेतन निकासी मामला: सौरभ कुमार सिंह की जमानत याचिका खारिज

    July 22, 2026

    झारखंड ने राज्य का पहला फिल्म इंस्टीट्यूट स्थापित करने के लिए SRFTI के साथ MoU पर हस्ताक्षर किए

    July 22, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.