Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»बिहार»बिहार : भागलपुर में अपराधियों ने स्वर्ण व्यवसाई के कर्मी से 90 लाख रुपये का सोना लूटा
    बिहार

    बिहार : भागलपुर में अपराधियों ने स्वर्ण व्यवसाई के कर्मी से 90 लाख रुपये का सोना लूटा

    Team JoharBy Team JoharFebruary 6, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Desk

    भागलपुर। बिहार में भागलपुर शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र में अपराधियों ने एक स्वर्ण व्यवसाई के कर्मचारी से करीब 90 लाख रुपए मूल्य का सोना लूट लिया।
    पुलिस सूत्रों ने शनिवार को यहां बताया कि भागलपुर शहर के प्रमुख स्वर्ण प्रतिष्ठान विशाल स्वर्णिका ज्वेलर्स के कर्मचारी अभिषेक कुमार कोलकाता से एक किलो करीब आठ सौ पचास ग्राम सोना लेकर हावड़ा-जमालपुर एक्सप्रेस ट्रेन से शनिवार को भागलपुर स्टेशन पर उतरे और अपने एक सहयोगी के साथ स्कूटी से अपने प्रतिष्ठान की ओर जा रहे थे, तभी रास्ते में भैरायटी चौक के समीप पूर्व से घात लगाये चार की संख्या में अपराधियों ने उन्हें जबरन रोका और हथियार के बल पर सोना लूटकर फरार हो गये।
    सूत्रों ने बताया कि लूटे गए सोने की कीमत 90 लाख रुपए की राशि आंकी गई है।स्वर्ण व्यवसाई ने घटना की लिखित सूचना दी है। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरु कर दी है।
    दूसरी ओर शहर के अति व्यस्त इलाके भैरायटी चौक के पास सोने की लूटपाट की घटना से आम व्यवसायियों में आक्रोश देखा जा रहा है। इस बीच भागलपुर जिला भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष संतोष कुमार ने इस घटना में शामिल सभी अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी और बाजार क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता करने की मांग पुलिस के वरीय अधिकारियों से की है।

    Bihar news Crime news Latest news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleपीड़ित महिलाओं के लिए सपोर्ट सिस्टम की तरह काम करेगा वन स्टाॅप सेन्टरः उपायुक्त
    Next Article बैंकों के निजीकरण से किसानों पर दोहरी मार पड़ेगी : कांग्रेस

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    “BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष की औकात बूथ अध्यक्ष जितनी भी नहीं”… बांकीपुर प्रत्याशी बदला तो भाजपा पर बरसा राजद

    July 11, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आरजेडी के 30 साल : क्या कह रहे हैं संस्थापक लालू प्रसाद यादव?

    July 5, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    मोदी मंत्रिमंडल में शामिल होने की खबरों के बीच नीतीश को क्या याद दिला रहे हैं शिवानंद तिवारी?

    July 2, 2026
    Latest Posts

    इस्तीफा मिलने की अकुलाहट के बीच इस्तीफों के इतिहास का किस्सा

    July 12, 2026

    रांची : RSS कार्यालय हमले का आरोपी पाकिस्तानी शाहबाज पर कसा एनआईए का शिकंजा, क्या है मामला?

    July 11, 2026

    “BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष की औकात बूथ अध्यक्ष जितनी भी नहीं”… बांकीपुर प्रत्याशी बदला तो भाजपा पर बरसा राजद

    July 11, 2026

    चतरा पुलिस ने प्रिंस खान के दो गुर्गे को दबोचा, पैसों के ट्रांसफर का मिला पुख्ता सबूत

    July 11, 2026

    श्रावणी मेला की तैयारी में नहीं चलेगी ढिलाई, डीसी बोले- तय समय पर पूरा करें हर काम

    July 11, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.