Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • पब्लिक रिपोर्ट
    • अन्य
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»ट्रेंडिंग»‘3 इडियट्स’ का सीक्वल कन्फर्म, आमिर खान बोले- 10 साल आगे बढ़ेगी कहानी
    ट्रेंडिंग

    ‘3 इडियट्स’ का सीक्वल कन्फर्म, आमिर खान बोले- 10 साल आगे बढ़ेगी कहानी

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyApril 28, 2026Updated:April 28, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    ‘3 इडियट्स’
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Desk : बॉलीवुड की सुपरहिट फिल्म 3 Idiots आज भी दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाए हुए है। साल 2009 में रिलीज हुई इस फिल्म में आमिर खान, आर. माधवन, शरमन जोशी और करीना कपूर खान नजर आए थे। अब इस फिल्म के सीक्वल को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। आमिर खान ने एक इंटरव्यू में साफ कहा है कि ‘3 इडियट्स 2’ पर काम चल रहा है। उन्होंने बताया कि फिल्म के निर्देशक राजकुमार हिरानी इस प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं और कहानी पर गंभीरता से काम हो रहा है।

    10 साल आगे बढ़ेगी कहानी

    आमिर खान ने बताया कि उन्होंने सीक्वल की कहानी सुन ली है और यह काफी शानदार है। उनके मुताबिक, “कहानी बहुत अच्छी है और इसमें भी पहले जैसी ही अलग तरह की कॉमेडी और इमोशन है। यह फिल्म रैंचो, फरहान और राजू की कहानी को 10 साल आगे बढ़ाकर दिखाएगी।” हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि स्क्रिप्ट अभी पूरी तरह फाइनल नहीं हुई है और उस पर काम जारी है।

    रैंचो के किरदार में लौटने को लेकर उत्साहित आमिर

    आमिर खान ने यह भी कहा कि वह अपने आइकॉनिक किरदार ‘रैंचो’ को दोबारा निभाने के लिए बेहद उत्साहित हैं। उन्होंने कहा कि यह कहानी बहुत खास है और राजकुमार हिरानी व अभिजात जोशी ने इसे मिलकर तैयार किया है। इस बीच आमिर खान अपने कई अन्य प्रोजेक्ट्स को लेकर भी चर्चा में हैं। हालांकि दादासाहेब फाल्के की बायोपिक फिलहाल टल गई है, लेकिन वे नए प्रोजेक्ट्स पर भी काम कर रहे हैं। वहीं वह अपने बेटे जुनैद खान की आने वाली फिल्म के प्रमोशन में भी व्यस्त हैं। ‘3 इडियट्स 2’ की खबर सामने आने के बाद फैंस में जबरदस्त उत्साह है और लोग एक बार फिर इस सुपरहिट फ्रेंचाइजी को बड़े पर्दे पर देखने के लिए उत्साहित हैं।

    Also Read : सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट, ऑलटाइम हाई से ₹26 हजार नीचे आया भाव

    #Entertainment news 3 Idiots 3 Idiots 2 Aamir Khan Bollywood News Bollywood Sequel film announcement Film Industry News Film Sequel Hindi cinema Hindi film news Indian Movies Kareena Kapoor Khan movie update R. Madhavan Rajkumar Hirani Sharman Joshi Trending News Upcoming Movies
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleसोने की कीमतों में बड़ी गिरावट, ऑलटाइम हाई से ₹26 हजार नीचे आया भाव
    Next Article सड़क किनारे बैठे बच्चों और बुजुर्ग को डीजे वाहन ने कुचला, 10 साल के मासूम की मौ’त

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड की कला और हस्तशिल्प को मिली नई पहचान, 11 उत्पादों को मिला जीआई टैग

    June 14, 2026
    गढ़वा

    प्रेमिका से शादी की जिद में मोबाइल टावर पर चढ़ा युवक, गढ़वा में घंटों चला हाई वोल्टेज ड्रामा

    June 14, 2026
    झारखंड

    कमर्शियल पायलट बनने का सपना अब झारखंड में ही होगा पूरा, 15 छात्रों ने शुरू की ट्रेनिंग

    June 14, 2026
    Latest Posts

    झारखंड की कला और हस्तशिल्प को मिली नई पहचान, 11 उत्पादों को मिला जीआई टैग

    June 14, 2026

    साइबर अपराधी को छुड़ाने के लिए पुलिस टीम पर किया था हमला, दो आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

    June 14, 2026

    प्रेमिका से शादी की जिद में मोबाइल टावर पर चढ़ा युवक, गढ़वा में घंटों चला हाई वोल्टेज ड्रामा

    June 14, 2026

    चतरा में जंगली हाथी का तांडव, घर-दुकान तोड़े, फसलों को रौंद किया तहस-नहस

    June 14, 2026

    कमर्शियल पायलट बनने का सपना अब झारखंड में ही होगा पूरा, 15 छात्रों ने शुरू की ट्रेनिंग

    June 14, 2026

    Website-new-logo
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.