Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»चाईबासा कोषागार घोटाला: 45 लाख की अवैध निकासी, सिपाही गिरफ्तार
    झारखंड

    चाईबासा कोषागार घोटाला: 45 लाख की अवैध निकासी, सिपाही गिरफ्तार

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyApril 27, 2026No Comments2 Mins Read1
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    चाईबासा
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Chaibasa : चाईबासा स्थित कोषागार से पुलिस विभाग के खाते से लाखों रुपये की गड़बड़ी सामने आने के बाद प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया है। इस मामले में मुफस्सिल थाना में प्राथमिकी दर्ज कर एक सिपाही को गिरफ्तार किया गया है, जबकि तीन अन्य लोगों को आरोपी बनाया गया है। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि आरोपियों ने फर्जी बिल, नकली दस्तावेज और जाली हस्ताक्षर के जरिए किस्तों में करीब 45 लाख रुपये की अवैध निकासी की। मुख्य आरोपी सिपाही देव नारायण मुर्मू पर आरोप है कि उसने इस रकम का कुछ हिस्सा अपने परिजनों के बैंक खातों में ट्रांसफर किया। जांच के दौरान कोषागार से जुड़े दो अन्य कर्मियों की भूमिका भी संदिग्ध पाई गई है, जिससे मिलीभगत की आशंका और मजबूत हो गई है।

    ऑडिट में खुला पूरा मामला

    बताया जा रहा है कि नियमित ऑडिट के दौरान खातों के मिलान में गड़बड़ी सामने आई, जिसके बाद इस पूरे घोटाले का खुलासा हुआ। मामले की सूचना तुरंत उपायुक्त और एसपी को दी गई, जिसके बाद विशेष टीम गठित कर जांच शुरू की गई। करीब तीन दिनों तक चली जांच में पुलिस ने मामले की कई परतें उजागर की हैं।

    एक गिरफ्तार, बाकी की तलाश जारी

    एसपी ने बताया कि एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। साथ ही अवैध तरीके से निकाली गई राशि की बरामदगी के लिए भी प्रयास तेज कर दिए गए हैं। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि इस घोटाले में और कौन-कौन लोग शामिल हैं और पैसा किन-किन खातों में भेजा गया। पूरे नेटवर्क को खंगालने की कोशिश की जा रही है। गौरतलब है कि झारखंड में इससे पहले भी इस तरह के कई वित्तीय घोटाले सामने आ चुके हैं। चाईबासा की इस घटना के बाद एक बार फिर विभागीय कार्यप्रणाली और वित्तीय निगरानी पर सवाल उठने लगे हैं।

    Also Read : पलामू में हर बुधवार होगा जन समाधान दिवस, डीसी सुनेंगे लोगों की समस्याएं

    audit irregularities Chaibasa News corruption case India fake bills scam Financial Irregularities India government fund fraud illegal withdrawal case jharkhand crime news police constable arrest Rs 45 lakh fraud treasury scam Jharkhand West Singhbhum
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Article‘भूत बंगला’ बॉक्स ऑफिस डे 10 : 200 करोड़ पहुंची अक्षय कुमार की फिल्म की कमाई
    Next Article फीस बढ़ाने पर डीएसपीएमयू में हंगामा, क्लासरूम से सड़क तक विरोध का ऐलान

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    छत्तीसगढ़: ग्रामसभा को ठेंगा दिखाकर खनन कराने की तैयारी में साय सरकार

    September 27, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सुप्रीम कोर्ट में भी भ्रष्ट जजों की कमी नहीं : दुष्यंत दवे

    September 27, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : अलकतरा घोटाले के आरोपी BJP विधायक सत्येंद्र तिवारी का घटिया बयान, CM की मां पर बोले- ‘मर गई है, रो रहे हैं, विलाप कर रहे हैं’

    September 27, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड में बढ़ी प्रति व्यक्ति आय, लेकिन कर्ज का बोझ भी 39 हजार रुपये प्रति व्यक्ति

    September 27, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    कोयला चोरी और अवैध खनन को बढ़ावा देने के लिए झारखंड सरकार MMDR का कर रही विरोध : अन्नपूर्णा देवी

    September 26, 2026
    क्राइम

    JSSC-CGL पेपर लीक मामला: सीआईडी ने परीक्षा में अनुचित लाभ लेने वाले 3 और अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

    September 26, 2026
    Latest Posts

    छत्तीसगढ़: ग्रामसभा को ठेंगा दिखाकर खनन कराने की तैयारी में साय सरकार

    September 27, 2026

    सुप्रीम कोर्ट में भी भ्रष्ट जजों की कमी नहीं : दुष्यंत दवे

    September 27, 2026

    भगत सिंह जयंती : फांसी से पहले क्या पढ़ रहे थे भगत सिंह?

    September 27, 2026

    झारखंड : रांची पुलिस का बॉर्डर सील कर सघन चेकिंग अभियान, अपराधियों पर शिकंजा

    September 27, 2026

    झारखंड : अलकतरा घोटाले के आरोपी BJP विधायक सत्येंद्र तिवारी का घटिया बयान, CM की मां पर बोले- ‘मर गई है, रो रहे हैं, विलाप कर रहे हैं’

    September 27, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.