Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • पब्लिक रिपोर्ट
    • अन्य
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»अपराध नियंत्रण के लिए आईजी शैलेंद्र कुमार सिन्हा ने तय किया रोडमैप, दिए सख्त निर्देश
    जोहार ब्रेकिंग

    अपराध नियंत्रण के लिए आईजी शैलेंद्र कुमार सिन्हा ने तय किया रोडमैप, दिए सख्त निर्देश

    Rudra ThakurBy Rudra ThakurApril 25, 2026No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    आईजी
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Hazaribagh : हजारीबाग में शनिवार को उत्तरी छोटानागपुर प्रक्षेत्र बोकारो के आईजी शैलेंद्र कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। यह बैठक हजारीबाग एसपी कार्यालय में संपन्न हुई, जिसमें सात जिलों के पुलिस अधीक्षक शामिल हुए। बैठक में अपराध नियंत्रण, कानून-व्यवस्था, महिला अपराध, नशा कारोबार, साइबर अपराध और सोशल मीडिया मॉनिटरिंग जैसे कई महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।

    सात जिलों के एसपी रहे मौजूद

    बैठक में हजारीबाग, धनबाद, बोकारो, गिरिडीह, रामगढ़, चतरा और कोडरमा जिले के एसपी शामिल हुए। इसके अलावा पुलिस उप महानिरीक्षक अंजनी कुमार झा, हजारीबाग एसपी अमन कुमार, धनबाद के वरीय पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार, बोकारो एसपी नाथू सिंह मीणा, गिरिडीह एसपी डॉ. विमल कुमार, रामगढ़ एसपी मुकेश लुनायत, चतरा एसपी अनिमेष नैथानी, कोडरमा एसपी कुमार शिवाशीष समेत कई वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।

    छह महीने की आपराधिक घटनाओं की समीक्षा

    आईजी ने पिछले छह महीनों में हुई प्रमुख आपराधिक घटनाओं की समीक्षा की। उन्होंने सभी लंबित मामलों का जल्द निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। विशेष रूप से महिला अपराध से जुड़े मामलों को प्राथमिकता देने और उन्हें 60 दिनों के भीतर निपटाने पर जोर दिया गया। उन्होंने कहा कि महिला सुरक्षा से जुड़े मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और हर केस की गंभीरता से जांच होनी चाहिए।

    नक्सल क्षेत्रों में लंबित मामलों पर फोकस

    बैठक में नक्सल प्रभावित क्षेत्रों के लंबित मामलों की भी समीक्षा की गई। आईजी ने निर्देश दिया कि जमानती और गैर-जमानती वारंट, इश्तेहार और कुर्की-जब्ती की कार्रवाई में तेजी लाई जाए। फरार अपराधियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के लिए लगातार अभियान चलाने को कहा गया। साथ ही सभी जिलों में प्रतिदिन एंटी क्राइम चेकिंग अभियान चलाने का निर्देश दिया गया, ताकि अपराधियों पर लगातार दबाव बना रहे।

    स्कूल-कॉलेज के पास ड्रग्स के खिलाफ विशेष अभियान

    आईजी ने स्कूल और कॉलेजों के आसपास संचालित दुकानों में ड्रग्स और नशीले पदार्थों की बिक्री पर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नशा कारोबार से जुड़े गिरोहों की पहचान कर उनके खिलाफ विशेष छापेमारी अभियान चलाया जाए। ऐसे गिरोहों पर सीसीए (क्रिमिनल कंट्रोल एक्ट) के तहत कार्रवाई करने का भी आदेश दिया गया। पुलिस अधिकारियों से कहा गया कि युवाओं को नशे से बचाने के लिए इस अभियान को गंभीरता से चलाया जाए।

    सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों पर नजर

    बैठक में सोशल मीडिया पर फैलने वाली अफवाहों को गंभीर विषय मानते हुए निगरानी बढ़ाने पर जोर दिया गया। आईजी ने कहा कि अफवाह फैलाकर सामाजिक तनाव पैदा करने वालों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए। इसके साथ ही संगठित अपराध, अवैध खनन और सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने वाले तत्वों पर सीसीए और एनएसए के तहत कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।

    साइबर अपराध रोकने पर भी जोर

    साइबर अपराध की बढ़ती घटनाओं को देखते हुए भी अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए गए। आईजी ने कहा कि ऑनलाइन ठगी, फर्जी कॉल, बैंक फ्रॉड और सोशल मीडिया अपराधों पर विशेष नजर रखी जाए। बैठक के अंत में आईजी शैलेंद्र कुमार सिन्हा ने स्पष्ट कहा कि कानून-व्यवस्था से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी और आम लोगों की सुरक्षा पुलिस की पहली प्राथमिकता है।

    इसे भी पढ़ें : 40 हजार की सुपारी देकर कराई गई महिला की ह’त्या, बोरे में बंद मिला था श’व; 5 गिरफ्तार

    IG Shailendra Kumar Sinha Outlines Roadmap for Crime Control; Issues Strict Directives अपराध नियंत्रण के लिए आईजी शैलेंद्र कुमार सिन्हा ने तय किया रोडमैप दिए सख्त निर्देश
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleचोरी का ई-रिक्शा बेचने निकले दो युवक गिरफ्तार, टोटो और चार बैटरियां बरामद
    Next Article खराब परीक्षा परिणाम पर शिक्षा विभाग सख्त, 64 स्कूलों पर की कार्रवाई

    Related Posts

    क्राइम

    मयूरहंड से नाबालिग को भगाने के मामले में आरोपी गिरफ्तार, कोर्ट ने भेजा जेल

    June 15, 2026
    झारखंड

    रोहितश्य रॉय ने झारखंड के एडवोकेट जनरल का कार्यभार संभाला

    June 15, 2026
    झारखंड

    रांची-जमशेदपुर NH पर बेकाबू हुआ ट्रक, एक के बाद एक तीन लोग हुए शिकार

    June 15, 2026
    Latest Posts

    मयूरहंड से नाबालिग को भगाने के मामले में आरोपी गिरफ्तार, कोर्ट ने भेजा जेल

    June 15, 2026

    रोहितश्य रॉय ने झारखंड के एडवोकेट जनरल का कार्यभार संभाला

    June 15, 2026

    रांची-जमशेदपुर NH पर बेकाबू हुआ ट्रक, एक के बाद एक तीन लोग हुए शिकार

    June 15, 2026

    गलत जानकारी देकर उठाया मंईयां सम्मान योजना का लाभ, जमशेदपुर के 4068 अयोग्य लाभुकों से होगी वसूली

    June 15, 2026

    सिंदरी में दिनदहाड़े चाकूबाजी, बुजुर्ग को बचाने गए युवक पर जानलेवा हमला

    June 15, 2026

    Website-new-logo
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.