Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»40 हजार की सुपारी देकर कराई गई महिला की ह’त्या, बोरे में बंद मिला था श’व; 5 गिरफ्तार
    झारखंड

    40 हजार की सुपारी देकर कराई गई महिला की ह’त्या, बोरे में बंद मिला था श’व; 5 गिरफ्तार

    Team JoharBy Team JoharApril 25, 2026Updated:April 25, 2026No Comments2 Mins Read4
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Bokaro: बोकारो जिले के चंद्रपुरा थाना क्षेत्र में जमुनिया नदी से एक महिला का शव बोरे में बंद अवस्था में बरामद होने के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। यह हत्या आपसी विवाद के चलते 40,000 रुपये की सुपारी देकर कराई गई थी। पुलिस ने इस हत्याकांड में शामिल पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में हरला थाना क्षेत्र के गुड्डू वर्णवाल उर्फ मुकेश कुमार, शौकत राजा उर्फ गुड्डू अंसारी, जागेश्वर महतो, अनिल कुमार और जरीडीह थाना क्षेत्र के विवेक कुमार शामिल हैं।

    घटना की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि 23 अप्रैल को चंद्रपुरा थाना क्षेत्र के तरंगा पंचायत स्थित चिरूबाद गांव के पास जमुनिया नदी में एक प्लास्टिक के बोरे में बंद अज्ञात महिला का शव तैरता हुआ मिला था। इस संबंध में चंद्रपुरा थाना (कांड संख्या 45/26) में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। बोकारो एसपी के निर्देश पर बेरमो एसडीपीओ के नेतृत्व में एक विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया गया। जांच के दौरान पता चला कि चास थाना क्षेत्र से एक महिला, बेबी देवी, 20 अप्रैल से लापता थी।

    शव की पहचान मृतिका के परिजनों ने बेबी देवी के रूप में की। तकनीकी साक्ष्यों और परिजनों के संदेह के आधार पर पुलिस ने सबसे पहले गुड्डू वर्णवाल उर्फ मुकेश और अनिल को सेक्टर 9 से हिरासत में लिया। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने अपना जुर्म स्वीकार करते हुए बताया कि उन्होंने 40,000 रुपये की सुपारी लेकर बेबी देवी की हत्या की थी।

    आपसी विवाद के कारण इस वारदात को अंजाम दिया गया। आरोपियों ने शव की पहचान मिटाने के उद्देश्य से उसे बोरे में भरकर जमुनिया नदी में फेंक दिया था। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त स्विफ्ट कार (JH09BG6008) और 8 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। कार की जांच में पिछली सीट के नीचे खून के निशान और महिला के बाल पाए गए, जो इस घटना के प्रमुख साक्ष्य हैं। पुलिस अब आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।

    Also Read : झारखंड को मिलेगा पहला डॉल्फिन अभयारण्य, साहिबगंज में 10 किमी क्षेत्र संरक्षित

    Baby Devi Murder Bokaro crime news bokaro news Chandrapura Murder Case contract killing crime investigation Jamuniya River Case Jharkhand police चंद्रपुरा हत्या मामला जमुनिया नदी शव मामला झारखंड पुलिस बेबी देवी हत्याकांड बोकारो क्राइम सुपारी किलिंग
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleयूपी के एंटी रोमियो स्क्वाड की तर्ज पर बिहार में ‘पुलिस दीदी’, 66 करोड़ का सुरक्षा कवच
    Next Article हक का राशन नहीं मिला तो भड़के ग्रामीण, डीलर पर कार्रवाई की मांग

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : शिबू सोरेन की पुण्यतिथि पर भारत रत्न की मांग, बोले रवींद्र नाथ महतो- उनका योगदान अतुलनीय

    August 4, 2026
    झारखंड

    एक मुद्दा, दो मंच: रांची में छात्र अलग बैठे, पार्टी अलग – फिर भी लड़ाई एक ही

    August 4, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    छात्र आंदोलन के बीच CM हेमंत सोरेन का बयान, कहा- “सरकार की आंख भी है, नाक भी है, हाथ भी है”

    August 4, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC प्रोटेस्ट: कितना राजनीतिक, कितना गैर-राजनीतिक?

    August 4, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: छात्रों के विरोध-प्रदर्शन पर कल्पना सोरेन बोलीं, सरकार समाधान निकालने में जुटी

    August 4, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    JSSC-CGL में हिमंता की एंट्री, सरकार पर साधा निशाना कहा, छात्रों की मांगे जायज

    August 4, 2026
    Latest Posts

    संसद में आदिवासी: क्या राज्य सरकारें आदिवासी स्वायत्त परिषदों की स्वायत्तता कम कर रही हैं?

    August 4, 2026

    संसद में आदिवासी: असम में ट्राइबल टूरिज्म पर केंद्र का इनकार, कहा- कोई योजना नहीं हमारे पास

    August 4, 2026

    झारखंड : शिबू सोरेन की पुण्यतिथि पर भारत रत्न की मांग, बोले रवींद्र नाथ महतो- उनका योगदान अतुलनीय

    August 4, 2026

    एक मुद्दा, दो मंच: रांची में छात्र अलग बैठे, पार्टी अलग – फिर भी लड़ाई एक ही

    August 4, 2026

    छात्र आंदोलन के बीच CM हेमंत सोरेन का बयान, कहा- “सरकार की आंख भी है, नाक भी है, हाथ भी है”

    August 4, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.