Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»बच्चों को स्कूल बस में चढ़ा रहा था खलासी, तेज रफ्तार हाइवा ने रौंद डाला
    जोहार ब्रेकिंग

    बच्चों को स्कूल बस में चढ़ा रहा था खलासी, तेज रफ्तार हाइवा ने रौंद डाला

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkApril 25, 2026No Comments2 Mins Read1
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    बस
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Palamu : पलामू जिले के रेहला थाना क्षेत्र के कधवन इलाके में शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। स्कूल बस के पास तेज रफ्तार से पहुंचे एक हाइवा ने टक्कर मार दी, जिससे बच्चों को बस में चढ़ा रहे खलासी की मौत हो गई। इस हादसे में दो स्कूली बच्चे भी चपेट में आते-आते बचे। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

    बच्चों को बस में चढ़ाने के दौरान हुआ हादसा

    जानकारी के अनुसार, कधवन इलाके में सुबह स्कूल बस खड़ी थी और बच्चे उसमें चढ़ रहे थे। इसी दौरान बस के खलासी नूर मोहम्मद बच्चों को सुरक्षित बस में बैठाने का काम कर रहे थे। तभी तेज रफ्तार से एक हाइवा वहां पहुंचा और अनियंत्रित होकर स्कूल बस को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि खलासी नूर मोहम्मद हाइवा की चपेट में आ गए और बुरी तरह घायल हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत उन्हें इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (MMCH) पहुंचाया।

    अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित किया

    अस्पताल पहुंचने के बाद डॉक्टरों ने जांच के दौरान नूर मोहम्मद को मृत घोषित कर दिया। उनकी मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। स्थानीय लोगों ने भी घटना पर दुख जताया। राहत की बात यह रही कि हादसे के समय बस में चढ़ रहे स्कूली बच्चे सुरक्षित बच गए। यदि कुछ सेकंड की भी देरी होती, तो बड़ा हादसा हो सकता था।

    पुलिस ने हाइवा किया जब्त

    घटना की सूचना मिलते ही रेहला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। थाना प्रभारी गुलशन बिरुआ ने बताया कि दुर्घटना में शामिल हाइवा को जब्त कर लिया गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा था। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। घटना के बाद स्थानीय लोगों में काफी नाराजगी देखी गई। लोगों का कहना है कि इस इलाके में भारी वाहनों की तेज रफ्तार लगातार हादसों का कारण बन रही है। उन्होंने प्रशासन से स्कूल समय में भारी वाहनों की आवाजाही पर सख्ती से रोक लगाने की मांग की है।

    Also Read : पाकुड़ में फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी पर फा’यरिंग, बाल-बाल बची जान

    School Bus Attendant Loading Children Run Over by Speeding Hyva Truck तेज रफ्तार हाइवा ने रौंद डाला बच्चों को स्कूल बस में चढ़ा रहा था खलासी
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleधनबाद में पुरानी रंजिश में युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग, बाल-बाल बची जान
    Next Article खूंटी में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 980 ग्राम अफीम के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    ‘विधि पोर्टल 2.0’ लॉन्च, अब सरकारी मुकदमों की ऑनलाइन होगी बेहतर निगरानी

    July 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: जेपीएससी परीक्षा मामले में चार और गिरफ्तार, पहले गिरफ्तार पांच आरोपियों की पांच दिन की रिमांड मंजूर

    July 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सड़कों पर उतरा युवाओं का गुस्सा, क्या बड़े जनआंदोलन की आहट है?

    July 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: अवैध शराब के धंधे पर चलेगा सरकार का डंडा, 583 उत्पाद सिपाहियों की जल्द होगी बहाली

    July 24, 2026
    ट्रेंडिंग

    इंफोसिस में बड़ा बदलाव, आशीष कुमार दाश होंगे अगले CEO

    July 24, 2026
    आदिवासी

    महाराष्ट्र: धर्म बदला तो क्या खत्म हो जाएगा आदिवासी आरक्षण?

    July 24, 2026
    Latest Posts

    ‘विधि पोर्टल 2.0’ लॉन्च, अब सरकारी मुकदमों की ऑनलाइन होगी बेहतर निगरानी

    July 24, 2026

    छत्तीसगढ़: पति से अलग कर दो आदिवासी नेताओं ने महिलाओं के साथ किया दुष्कर्म

    July 24, 2026

    झारखंड: जेपीएससी परीक्षा मामले में चार और गिरफ्तार, पहले गिरफ्तार पांच आरोपियों की पांच दिन की रिमांड मंजूर

    July 24, 2026

    सड़कों पर उतरा युवाओं का गुस्सा, क्या बड़े जनआंदोलन की आहट है?

    July 24, 2026

    झारखंड: अवैध शराब के धंधे पर चलेगा सरकार का डंडा, 583 उत्पाद सिपाहियों की जल्द होगी बहाली

    July 24, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.