Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    25 Apr, 2026 ♦ 5:15 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»खूंटी»खूंटी में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 980 ग्राम अफीम के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार
    खूंटी

    खूंटी में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 980 ग्राम अफीम के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyApril 25, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    खूंटी
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Khunti : खूंटी जिले में पुलिस को 25 अप्रैल की सुबह एक अहम सूचना मिली कि मुरहू थाना क्षेत्र में नील फैक्ट्री के पास कुछ लोग अवैध अफीम की खरीद-बिक्री करने वाले हैं। सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आई और तुरंत छापेमारी टीम का गठन किया गया। पुलिस टीम जैसे ही बताए गए स्थान पर पहुंची, वहां दो मोटरसाइकिल खड़ी थीं और कुछ लोग आपस में बातचीत कर रहे थे। पुलिस को देखते ही सभी भागने लगे। इस दौरान पुलिस ने पीछा कर तीन लोगों को पकड़ लिया, जबकि एक आरोपी मौके से फरार हो गया।

    पूछताछ में खुला राज

    गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ में सामने आया कि वे अफीम की खरीद-बिक्री करने के लिए वहां पहुंचे थे। इसके बाद मुरहू थाना में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने जिन तीन लोगों को गिरफ्तार किया है, उनमें शामिल हैं-

    • जावेद उरांव (करीब 20 वर्ष, ग्राम बामने, थाना बंदगांव, पश्चिम सिंहभूम)
    • जवाहर पूर्ति (करीब 27 वर्ष, ग्राम कमरोड़ा, थाना गुदड़ी, पश्चिम सिंहभूम)
    • रंजीत केरकेट्टा (करीब 23 वर्ष, ग्राम गाड़ीगरा, थाना कराईकेला, सरायकेला-खरसावां)

    बरामद सामान की जानकारी

    छापेमारी के दौरान पुलिस ने मौके से 980 ग्राम अवैध अफीम, दो मोटरसाइकिल, तीन मोबाइल फोन और एक काला बैग व थैला बरामद किया है। जब्त किए गए इन सामानों की कुल अनुमानित कीमत करीब 5 लाख रुपये बताई जा रही है। इस कार्रवाई में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में कई पुलिस अधिकारी और जवान शामिल थे। टीम की त्वरित कार्रवाई से यह बड़ी सफलता मिली है। पुलिस फरार आरोपी की तलाश में जुटी है और पूरे नेटवर्क का पता लगाने की कोशिश की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि जिले में अवैध नशे के कारोबार के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

    Also Read : धनबाद में पुरानी रंजिश में युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग, बाल-बाल बची जान

    arrested accused Breaking news Crime news drug trafficking illegal opium Jharkhand news Khunti Murhu Police Narcotics Case NDPS Act opium seizure police action Police raid Saraikela-Kharsawan West Singhbhum
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबच्चों को स्कूल बस में चढ़ा रहा था खलासी, तेज रफ्तार हाइवा ने रौंद डाला
    Next Article पटना में पाटलिपुत्र टाउनशिप के लिए जमीन चिन्हित, सरकार ने जारी की जमीनों की लिस्ट

    Related Posts

    झारखंड

    महिला आक्रोश मार्च में भाजपा का शक्ति प्रदर्शन, विपक्ष पर जमकर हमला

    April 25, 2026
    झारखंड

    “बरेली के झुमके से ज्यादा गिर गई भाजपा”: जन आक्रोश रैली पर कांग्रेस का जोरदार पलटवार

    April 25, 2026
    झारखंड

    झारखंड लोकभवन में पदों का बड़ा पुनर्गठन, 153 से बढ़कर होंगे 193 पद

    April 25, 2026
    Latest Posts

    महिला आक्रोश मार्च में भाजपा का शक्ति प्रदर्शन, विपक्ष पर जमकर हमला

    April 25, 2026

    “बरेली के झुमके से ज्यादा गिर गई भाजपा”: जन आक्रोश रैली पर कांग्रेस का जोरदार पलटवार

    April 25, 2026

    झारखंड लोकभवन में पदों का बड़ा पुनर्गठन, 153 से बढ़कर होंगे 193 पद

    April 25, 2026

    डायन प्रथा पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, पीड़ितों के पुनर्वास पर जोर

    April 25, 2026

    33 साल बाद ‘खलनायक 2’ का ऐलान, टीजर में दिखा खौफनाक अंदाज

    April 25, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.