Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»ऑफिस से गायब मिले अधिकारी, गढ़वा डीसी ने मांगा जवाब
    झारखंड

    ऑफिस से गायब मिले अधिकारी, गढ़वा डीसी ने मांगा जवाब

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyApril 24, 2026No Comments2 Mins Read1
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    अनन्य मित्तल
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Garhwa : झारखंड के गढ़वा जिले में डीसी अनन्य मित्तल ने श्री बंशीधरनगर में अचानक प्रशासनिक अमले की क्लास लगा दी। इस दौरान उन्होंने नगर पंचायत, प्रखंड, अंचल और अनुमंडल कार्यालय का औचक निरीक्षण किया और कई खामियां सामने आने पर अधिकारियों को कड़ी चेतावनी दी।
    निरीक्षण की शुरुआत नगर पंचायत कार्यालय से हुई, जहां डीसी उस वक्त नाराज हो गए जब पता चला कि कार्यपालक पदाधिकारी बिना किसी पूर्व सूचना के ऑफिस से गायब हैं, जबकि उनके दौरे की जानकारी पहले से थी। इस पर डीसी ने इसे गंभीर अनुशासनहीनता मानते हुए संबंधित अधिकारी से स्पष्टीकरण मांगने का निर्देश दिया।

    अंचल कार्यालय में लंबित मामलों पर फटकार

    अंचल कार्यालय के निरीक्षण के दौरान डीसी ने दाखिल-खारिज (म्यूटेशन) से जुड़े लंबित मामलों पर नाराजगी जताई। उन्होंने साफ कहा कि जमीन से जुड़े मामलों में लोगों को बेवजह दफ्तरों के चक्कर न लगवाए जाएं और सभी मामलों का समय पर निष्पादन किया जाए। साथ ही राइट टू सर्विस एक्ट का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए।

    खराब व्यवस्था पर भी सख्ती

    अनुमंडल कार्यालय के निरीक्षण में डीसी को शौचालय की स्थिति बेहद खराब मिली। इस पर उन्होंने तुरंत नगर पंचायत को निर्देश दिया कि सार्वजनिक शौचालय का निर्माण कराया जाए। साथ ही जन्म प्रमाण पत्र जारी करने की प्रक्रिया को पारदर्शी और जांच आधारित बनाने पर भी जोर दिया गया।

     अधिकारियों को साफ संदेश

    निरीक्षण के दौरान डीसी ने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को स्पष्ट संदेश दिया कि प्रशासन का मुख्य काम जनता को समय पर और बेहतर सेवा देना है। उन्होंने ऑफिसों में साफ-सफाई बनाए रखने और फाइलों का समय पर निपटारा करने के निर्देश दिए।मौके पर मौजूद रहे अधिकारी।  इस औचक निरीक्षण के दौरान कई वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे, जिनमें अनुमंडल पदाधिकारी प्रभाकर मिर्धा, बीडीओ रोशन कुमार और अंचल अधिकारी विकास कुमार सिंह शामिल थे।

    Also Read : सीएम सम्राट आज सदन में पेश करेंगे विश्वास मत

    administrative action Bureaucracy News DC Ananya Mittal District Administration Garhwa News Government Officer Action Jharkhand administration. Jharkhand news public service delivery Surprise Inspection
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबंगाल चुनाव : पहले चरण में 92% रिकॉर्ड मतदान, अमित शाह बोले- ये भ्रष्टाचार के अंत की शुरुआत
    Next Article लोकतंत्र का महापर्व: तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में रिकॉर्ड मतदान ने रचे नए कीर्तिमान

    Related Posts

    क्राइम

    झारखंडः आरोपी अभय तिवारी जेपीएससी पीटी में भी हुआ था पास, पूरी कहानी

    July 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जिसकी नियुक्ति पर CBI जांच, उसे JPSC में कुर्सी क्यों?’ जमाल अहमद पर बरसे बाबूलाल मरांडी

    July 24, 2026
    क्राइम

    हजारीबाग: राहुल दुबे गैंग से पुलिस की मुठभेड़, एक के पैर में गोली, दूसरा गिरफ्तार

    July 24, 2026
    क्राइम

    राज्य के 600 से अधिक थानों में सीसीटीवी कैमरा लगाने के लिए पुलिस मुख्यालय ने तैयार किया एक्शन प्लान

    July 24, 2026
    क्राइम

    दक्षिणी छोटानागपुर पुलिस स्पोर्ट्स मीट 2026 का समापन. रांची बनी ओवरऑल चैंपियन

    July 23, 2026
    क्राइम

    Breaking :कोडरमा में एनआईए की बड़ी कार्रवाई. 1662 डेटोनेटर, 16 लाख रुपये नकद बरामद, दो गिरफ्तार

    July 23, 2026
    Latest Posts

    झारखंडः आरोपी अभय तिवारी जेपीएससी पीटी में भी हुआ था पास, पूरी कहानी

    July 24, 2026

    जिसकी नियुक्ति पर CBI जांच, उसे JPSC में कुर्सी क्यों?’ जमाल अहमद पर बरसे बाबूलाल मरांडी

    July 24, 2026

    अपने ही विभाग से खीरा उत्पादन की सब्सिडी लेनेवाले अधिकारी बने शिक्षा सचिव

    July 24, 2026

    इनकम टैक्स की 169 साल पुरानी कहानी, जिसने बदल दी भारत की आर्थिक व्यवस्था

    July 24, 2026

    हजारीबाग: राहुल दुबे गैंग से पुलिस की मुठभेड़, एक के पैर में गोली, दूसरा गिरफ्तार

    July 24, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.