Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    23 Apr, 2026 ♦ 1:51 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»भीषण गर्मी से राहत की उम्मीद: 24 से 26 अप्रैल तक झारखंड में बारिश के आसार
    झारखंड

    भीषण गर्मी से राहत की उम्मीद: 24 से 26 अप्रैल तक झारखंड में बारिश के आसार

    Promita DeyBy Promita DeyApril 23, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    झारखंड
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : झारखंड में लगातार बढ़ती गर्मी से परेशान लोगों के लिए राहत भरी खबर है। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार राज्य में अगले कुछ दिनों में मौसम बदल सकता है। 24, 25 और 26 अप्रैल के बीच कई जिलों में बारिश और आंधी की संभावना जताई गई है, जिससे तापमान में गिरावट आ सकती है।

    चार जिलों में लू का येलो अलर्ट

    भारत मौसम विभाग (आईएमडी) ने गुरुवार के लिए दुमका, जामताड़ा, धनबाद और बोकारो में लू (हीटवेव) का येलो अलर्ट जारी किया है। इन इलाकों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर बना रहने की संभावना है। लोगों को खासकर दोपहर के समय घर से बाहर निकलने से बचने और पर्याप्त पानी पीने की सलाह दी गई है।

    24 से 26 अप्रैल के बीच बदलेगा मौसम

    मौसम विभाग के अनुसार 24 से 26 अप्रैल के बीच झारखंड के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इस दौरान 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और कहीं-कहीं आंधी-तूफान आने की भी संभावना है। इससे तपती गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है।

    अलग-अलग हिस्सों में अलग दिन बारिश

    पूर्वानुमान के मुताबिक 24 अप्रैल को राज्य के उत्तर-पूर्वी जिलों में बारिश हो सकती है। वहीं 25 अप्रैल को उत्तर-पूर्वी, दक्षिणी और मध्य झारखंड के कुछ हिस्सों में बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग ने रविवार तक पूरे राज्य में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई है।

    आईएमडी रांची के उपनिदेशक अभिषेक आनंद के अनुसार अगले तीन दिनों तक तापमान में ज्यादा बदलाव नहीं होगा। हालांकि इसके बाद 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आ सकती है, जिससे लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिलेगी।

    पिछले 24 घंटों में पलामू के डाल्टनगंज में सबसे अधिक 43.4 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। इसके अलावा जमशेदपुर और चाईबासा में 42.4 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड हुआ, जो सामान्य से काफी ज्यादा है।

    लोगों से सतर्क रहने की अपील

    मौसम विभाग ने लू और संभावित आंधी-बारिश को देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया है। लोगों से अपील की गई है कि वे मौसम अपडेट पर नजर रखें और सावधानी बरतें। खासकर बच्चों, बुजुर्गों और बीमार लोगों को गर्मी और बदलते मौसम से बचाव करने की जरूरत है।

    Also Read : हजारीबाग में शिक्षा विभाग का नया ऑडिटोरियम, 200+ शिक्षकों की होगी क्षमता

     

    Barish Current News jharkhand Jharkhand news Jharkhand weather Johar Live Latest news Today's News
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleकोडरमा स्टेशन पार्किंग में आधी रात को लगी भीषण आग, डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद पाया काबू
    Next Article  बंगाल चुनावः पहले चरण में बंपर वोटिंग, मालदा और मुर्शिदाबाद के मतदाताओं में दिखा उत्साह

    Related Posts

    झारखंड

    देवघर में एनआईए-एटीएस की संयुक्त छापेमारी, दो संदिग्ध हिरासत में लेकर पूछताछ जारी

    April 23, 2026
    क्राइम

    IRS अधिकारी की बेटी की निर्मम हत्या: अलवर में रेप के बाद एम्बुलेंस से दिल्ली पहुँचा कातिल, पढ़ें वारदात की खौफनाक इनसाइड स्टोरी

    April 23, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    रांची में ट्रैफिक सुधार को लेकर बड़ा निरीक्षण, कई जगहों पर बदलाव की तैयारी

    April 23, 2026
    Latest Posts

    देवघर में एनआईए-एटीएस की संयुक्त छापेमारी, दो संदिग्ध हिरासत में लेकर पूछताछ जारी

    April 23, 2026

    IRS अधिकारी की बेटी की निर्मम हत्या: अलवर में रेप के बाद एम्बुलेंस से दिल्ली पहुँचा कातिल, पढ़ें वारदात की खौफनाक इनसाइड स्टोरी

    April 23, 2026

    रांची में ट्रैफिक सुधार को लेकर बड़ा निरीक्षण, कई जगहों पर बदलाव की तैयारी

    April 23, 2026

    हजारीबाग पुलिस का बड़ा एक्शन, 57 अपराधी गिरफ्तार, 69 मनचलों को PR बॉन्ड पर छोड़ा

    April 23, 2026

    JAC 10वीं रिजल्ट 2026 आज हो सकता है जारी: वेबसाइट पर ऐसे करें चेक

    April 23, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.