Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    23 Apr, 2026 ♦ 11:36 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»हजारीबाग में शिक्षा विभाग का नया ऑडिटोरियम, 200+ शिक्षकों की होगी क्षमता
    झारखंड

    हजारीबाग में शिक्षा विभाग का नया ऑडिटोरियम, 200+ शिक्षकों की होगी क्षमता

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyApril 23, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    ऑडिटोरियम
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Hazaribagh : हजारीबाग जिले में अब शिक्षा विभाग का अपना ऑडिटोरियम बनने जा रहा है। इसमें एक साथ 200 से अधिक शिक्षक बैठ सकेंगे और प्रशिक्षण समेत विभिन्न कार्यक्रम आसानी से हो पाएंगे। अभी तक ऑडिटोरियम की सुविधा नहीं होने की वजह से शिक्षा विभाग को कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था।

    चार जिलों के शिक्षकों को मिलेगा फायदा

    इस ऑडिटोरियम के बनने से सिर्फ हजारीबाग ही नहीं, बल्कि चतरा, कोडरमा और रामगढ़ जिले के शिक्षकों को भी बड़ा फायदा मिलेगा। समय-समय पर होने वाले प्रशिक्षण और बैठकों के लिए अब एक स्थायी जगह मिल जाएगी।

    22 अप्रैल से शुरू हुआ निर्माण कार्य

    लंबे समय से जिस ऑडिटोरियम का इंतजार किया जा रहा था, उसका निर्माण कार्य आखिरकार 22 अप्रैल से शुरू हो गया है। यह काम शहर के झील रोड स्थित जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) परिसर की खाली जमीन पर किया जा रहा है। इस पूरे प्रोजेक्ट पर करीब 4.94 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद (JEPC) ने इसके लिए निविदा प्रक्रिया पूरी कर निर्माण शुरू कराया है।

    एक साल में पूरा होगा काम

    जानकारी के मुताबिक, यह ऑडिटोरियम एक साल के अंदर बनकर तैयार हो जाएगा। इसमें एक बड़ा हॉल यानी ऑडिटोरियम, स्टाफ क्वार्टर और दो प्रशिक्षण कक्ष भी बनाए जाएंगे। इसका मकसद डिजिटल शिक्षा को बढ़ावा देना और ज्यादा से ज्यादा शिक्षकों को एक जगह लाकर ट्रेनिंग देना है।

    अब नहीं जाना पड़ेगा रांची

    अभी तक ऑडिटोरियम की सुविधा नहीं होने के कारण शिक्षकों को प्रशिक्षण के लिए रांची जाना पड़ता था। लेकिन अब हजारीबाग में ही यह सुविधा मिल जाएगी, जिससे समय और संसाधन दोनों की बचत होगी। स्थानीय स्तर पर ही बड़े कार्यक्रम और ट्रेनिंग हो सकेंगे।

    नई शिक्षा नीति के लिए अहम कदम

    जिला शिक्षा पदाधिकारी प्रवीण रंजन ने बताया कि एक साल में निर्माण कार्य पूरा होने के बाद यह ऑडिटोरियम शिक्षकों के लिए काफी उपयोगी साबित होगा। नई शिक्षा नीति के तहत शिक्षकों के लिए समय-समय पर प्रशिक्षण अनिवार्य किया गया है, ऐसे में यह केंद्र बेहद अहम भूमिका निभाएगा।

    Also Read : कोल सेक्टर में नई नियुक्ति: चितरंजन कुमार बने ECL के टेक्निकल डायरेक्टर

    Auditorium Project Chatra news Education Infrastructure Education news Government Project Hazaribagh news JEPC Jharkhand Government Jharkhand news koderma news New Education Policy Ramgarh News School Education Jharkhand Teacher Training Center teachers training
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleचितरंजन कुमार बने ECL के टेक्निकल डायरेक्टर, 11 वरिष्ठ अधिकारियों को पीछे छोड़ हासिल किया पद
    Next Article धनबाद में फिर फटी जमीन: टंडाबारी में नई दरारें, लोग घर छोड़ने को मजबूर

    Related Posts

    झारखंड

    रांची ट्रैफिक सुधार की बड़ी योजना, अतिक्रमण हटाकर जाम पर लगेगा ब्रेक

    April 23, 2026
    क्राइम

    ‘प्रपोजल’ के बहाने घर बुलाया, हाथ-पैर बांधकर प्रेमिका ने प्रेमी को जिंदा जलाया

    April 23, 2026
    झारखंड

    झारखंड में 2532 पारा मेडिकल पदों की बहाली रद्द, अधर में लटका युवाओं का भविष्य , स्वास्थ्य व्यवस्था पर असर

    April 23, 2026
    Latest Posts

    रांची ट्रैफिक सुधार की बड़ी योजना, अतिक्रमण हटाकर जाम पर लगेगा ब्रेक

    April 23, 2026

    ‘प्रपोजल’ के बहाने घर बुलाया, हाथ-पैर बांधकर प्रेमिका ने प्रेमी को जिंदा जलाया

    April 23, 2026

    झारखंड में 2532 पारा मेडिकल पदों की बहाली रद्द, अधर में लटका युवाओं का भविष्य , स्वास्थ्य व्यवस्था पर असर

    April 23, 2026

     बंगाल चुनावः पहले चरण में बंपर वोटिंग, मालदा और मुर्शिदाबाद के मतदाताओं में दिखा उत्साह

    April 23, 2026

    भीषण गर्मी से राहत की उम्मीद: 24 से 26 अप्रैल तक झारखंड में बारिश के आसार

    April 23, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.