Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»Uncategorized»चितरंजन कुमार बने ECL के टेक्निकल डायरेक्टर, 11 वरिष्ठ अधिकारियों को पीछे छोड़ हासिल किया पद
    Uncategorized

    चितरंजन कुमार बने ECL के टेक्निकल डायरेक्टर, 11 वरिष्ठ अधिकारियों को पीछे छोड़ हासिल किया पद

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyApril 23, 2026Updated:April 23, 2026No Comments2 Mins Read7
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    ईसीएल
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Dhanbad : कोल इंडिया की अनुषंगी कंपनी ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (ईसीएल) को नया तकनीकी निदेशक मिल गया है। लोक उद्यम चयन बोर्ड (पीईएसबी) की हुई बैठक में सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (सीसीएल) के मगध-संघमित्रा क्षेत्र के जीएम चितरंजन कुमार के नाम की अनुशंसा की गई है। अब यह फाइल प्रधानमंत्री की अध्यक्षता वाली मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति (एसीसी) के पास जाएगी। वहां से हरी झंडी मिलते ही चितरंजन कुमार ईसीएल के निदेशक (तकनीकी) का पद संभाल लेंगे।

    उत्पादन और सुरक्षा की होगी अहम जिम्मेदारी

    इस अहम पद पर रहते हुए चितरंजन कुमार के जिम्मे कंपनी के उत्पादन को बढ़ाना, सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करना, नई तकनीक लागू करना और विस्तार परियोजनाओं को आगे बढ़ाना रहेगा। माना जा रहा है कि उनके अनुभव से ईसीएल को बड़ा फायदा मिलेगा।

    बीआईटी सिंदरी से कोल इंडिया तक का सफर

    चितरंजन कुमार ने चयन के बाद बताया कि वे बीआईटी सिंदरी, धनबाद के पूर्व छात्र रहे हैं। उन्होंने 1991 में पढ़ाई पूरी की और 1992 में कोल इंडिया से करियर की शुरुआत की। उनकी पहली पोस्टिंग राजमहल एरिया में हुई थी। इसके बाद उन्होंने लंबे समय तक कोल सेक्टर में काम किया और बीसीसीएल में भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। वे बरोरा, ब्लॉक-टू और सिजुआ एरिया में जीएम के पद पर भी रह चुके हैं।

    सीनियर अधिकारियों को पीछे छोड़ हासिल किया पद

    सूत्रों के मुताबिक, दिल्ली में हुए इंटरव्यू में उन्होंने अपने से 11 वरिष्ठ अधिकारियों को पीछे छोड़कर यह महत्वपूर्ण पद हासिल किया है। इससे उनकी तकनीकी क्षमता और अनुभव पर भरोसा जताया गया है।

    कोल सेक्टर की चुनौतियों का अनुभव

    चितरंजन कुमार वर्तमान में सीसीएल के मगध-संघमित्रा क्षेत्र में क्षेत्रीय महाप्रबंधक हैं। उन्हें ओपनकास्ट खनन, उत्पादन बढ़ाने और समय पर परियोजनाएं पूरी करने का लंबा अनुभव है। ईसीएल का रानीगंज कोलफील्ड देश के सबसे पुराने कोलफील्ड्स में से एक है, जहां अंडरग्राउंड माइंस और आग-धंसान जैसी चुनौतियां रहती हैं। ऐसे में उनका अनुभव कंपनी के लिए काफी अहम माना जा रहा है।

    पीईएसबी इंटरव्यू में रहे कई दिग्गज शामिल

    इंटरव्यू प्रक्रिया में कोल इंडिया और उसकी अनुषंगी कंपनियों के कई वरिष्ठ अधिकारी शामिल थे, जिनमें कार्यकारी निदेशक कृपा शंकर सिंह और आनंद, बीसीसीएल के जीएम धनराज आखरे और राज कुमार, ईसीएल के बंकोला जीएम संजय कुमार साहू, एनसीएल के सुमन सौरभ, एसईसीएल के बाबुली किशोर जेना, एनटीपीसी के विक्रम चंद्र दुबे और एनएलसी के अभय बी भगत शामिल थे।

    Also Read : CCL में प्रशासनिक बदलाव, 21 अफसरों का तबादला

    ACC BIT Sindri CCL Central Coalfields Limited Chitaranjan Kumar Coal india Coal India Subsidiary Coal Sector India Director Technical Eastern Coalfields Limited ECL Executive Appointment Jharkhand news Magadh Sanghamitra Mining News PESB Promotion News PSU News Rani Ganj Coalfield
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleCCL में प्रशासनिक बदलाव, 21 अफसरों का तबादला
    Next Article हजारीबाग में शिक्षा विभाग का नया ऑडिटोरियम, 200+ शिक्षकों की होगी क्षमता

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगी नई ताकत, 720 नई एंबुलेंस खरीदेगी सरकार

    July 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    फादर्स डेः झारखंड के इन पांच पिताओं में है कुछ खास, दो नाम चौंकाएंगे

    June 21, 2026
    झारखंड

    जामताड़ा में तीन साइबर ठग चढ़े पुलिस के हत्थे, 9 मोबाइल और 22 सिम कार्ड बरामद

    June 19, 2026
    झारखंड

    गिरिडीह: योग दिवस से पहले डीसी-एसपी ने किया योगाभ्यास, तैयारियां जोरों पर

    June 19, 2026
    झारखंड

    पलामू : सब्जी मंडी में आग ने मचाया कोहराम, चंद मिनटों में राख हुईं दुकानें

    June 19, 2026
    क्राइम

    घर के पास हत्या कर श’व को जंगल में फेंका, एक्सीडेंट दिखाने की थी कोशिश, तीन गिरफ्तार

    June 17, 2026
    Latest Posts

    सड़कों पर उतरा युवाओं का गुस्सा, क्या बड़े जनआंदोलन की आहट है?

    July 24, 2026

    झारखंड: अवैध शराब के धंधे पर चलेगा सरकार का डंडा, 583 उत्पाद सिपाहियों की जल्द होगी बहाली

    July 24, 2026

    इंफोसिस में बड़ा बदलाव, आशीष कुमार दाश होंगे अगले CEO

    July 24, 2026

    महाराष्ट्र: धर्म बदला तो क्या खत्म हो जाएगा आदिवासी आरक्षण?

    July 24, 2026

    झारखंड: स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगी नई ताकत, 720 नई एंबुलेंस खरीदेगी सरकार

    July 24, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.