Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»गढ़वा SP की पदाधिकारियों संग पहली बैठक, कहा – पुलिसिंग को और प्रभावी बनाने के लिए जिम्मेदारी से करें काम
    झारखंड

    गढ़वा SP की पदाधिकारियों संग पहली बैठक, कहा – पुलिसिंग को और प्रभावी बनाने के लिए जिम्मेदारी से करें काम

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyApril 20, 2026Updated:April 20, 2026No Comments2 Mins Read4
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    SP आशुतोष शेखर 
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Garhwa : गढ़वा में सोमवार यानि की आज नवपदस्थापित SP आशुतोष शेखर  (भा.पु.से.) की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित SP कार्यालय के सभागार कक्ष में अपराध समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले की कानून-व्यवस्था को मजबूत करने और लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन पर जोर दिया गया।

    अपराधियों पर नकेल कसने के निर्देश

    बैठक की शुरुआत में SP ने साफ कहा कि जिले में अपराधियों पर सख्त कार्रवाई जरूरी है। उन्होंने सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिया कि कानून व्यवस्था को हर हाल में दुरुस्त रखा जाए और अपराध पर प्रभावी नियंत्रण सुनिश्चित किया जाए।

    लंबित मामलों के निपटारे पर जोर

    SP ने पॉक्सो से जुड़े लंबित मामलों को प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध तरीके से निपटाने के निर्देश दिए। साथ ही एससी/एसटी मामलों की जांच में विशेष ध्यान देने को कहा गया।

    नक्सल गतिविधियों पर कड़ी निगरानी

    जमानत पर बाहर आए नक्सलियों की गतिविधियों पर विशेष नजर रखने का निर्देश दिया गया। इसके साथ ही नियमित अंतराल पर सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाने को भी कहा गया।

    जांच और अनुसंधान में तेजी लाने के आदेश

    बैठक में पिछले महीने दर्ज मामलों की समीक्षा की गई और अनुसंधान में तेजी लाने पर जोर दिया गया। कोर्ट से जुड़े मामलों के समयबद्ध निष्पादन के भी निर्देश दिए गए।

    थाना स्तर पर नियमित समीक्षा बैठक

    SP ने कहा कि सभी थाना स्तर पर लंबित मामलों की समीक्षा के लिए प्रतिदिन अनुसंधानकर्ताओं के साथ बैठक की जाए ताकि जांच में कोई ढिलाई न रहे। बैठक में चोरी, लूट, डकैती, आर्म्स एक्ट, एनडीपीएस, साइबर क्राइम, आईटी एक्ट, पासपोर्ट व चरित्र सत्यापन, वारंट और कुर्की निष्पादन जैसे मामलों को तेजी से निपटाने का निर्देश दिया गया। SP ने सभी थाना प्रभारियों को E-साक्ष्य पोर्टल पर कांडों की एंट्री सुनिश्चित करने का निर्देश दिया ताकि जांच प्रक्रिया अधिक पारदर्शी और तेज हो सके।

    बैठक के अंत में SP ने स्पष्ट किया कि लापरवाही किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी और पुलिसिंग को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए सभी को जिम्मेदारी से काम करना होगा।

    Also Read : चतरा में अनियंत्रित वाहन का आतंक, बाउंड्री तोड़ घर में घुसा हाईवा

    Breaking news Crime Control Crime Review Meeting Criminal Monitoring cyber crime District News Jharkhand Investigation Update Jharkhand police law and order NDPS Act POCSO Cases police administration police meeting SC/ST Cases SP Ashutosh Shekhar vehicle checking
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleनदी के नीचे दफन है कौन सा ‘विस्फोटक राज’ स्वर्णरेखा में फिर मिला 227 किलो का बम!
    Next Article RIMS गैंगरेप केस पर BJP का प्रदर्शन, SSP ऑफिस का घेराव; पुलिस से हुई नोकझोंक

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    ‘विधि पोर्टल 2.0’ लॉन्च, अब सरकारी मुकदमों की ऑनलाइन होगी बेहतर निगरानी

    July 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: जेपीएससी परीक्षा मामले में चार और गिरफ्तार, पहले गिरफ्तार पांच आरोपियों की पांच दिन की रिमांड मंजूर

    July 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सड़कों पर उतरा युवाओं का गुस्सा, क्या बड़े जनआंदोलन की आहट है?

    July 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: अवैध शराब के धंधे पर चलेगा सरकार का डंडा, 583 उत्पाद सिपाहियों की जल्द होगी बहाली

    July 24, 2026
    ट्रेंडिंग

    इंफोसिस में बड़ा बदलाव, आशीष कुमार दाश होंगे अगले CEO

    July 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगी नई ताकत, 720 नई एंबुलेंस खरीदेगी सरकार

    July 24, 2026
    Latest Posts

    ‘विधि पोर्टल 2.0’ लॉन्च, अब सरकारी मुकदमों की ऑनलाइन होगी बेहतर निगरानी

    July 24, 2026

    छत्तीसगढ़: पति से अलग कर दो आदिवासी नेताओं ने महिलाओं के साथ किया दुष्कर्म

    July 24, 2026

    झारखंड: जेपीएससी परीक्षा मामले में चार और गिरफ्तार, पहले गिरफ्तार पांच आरोपियों की पांच दिन की रिमांड मंजूर

    July 24, 2026

    सड़कों पर उतरा युवाओं का गुस्सा, क्या बड़े जनआंदोलन की आहट है?

    July 24, 2026

    झारखंड: अवैध शराब के धंधे पर चलेगा सरकार का डंडा, 583 उत्पाद सिपाहियों की जल्द होगी बहाली

    July 24, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.