Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    20 Apr, 2026 ♦ 5:41 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»RIMS गैंगरेप केस पर BJP का प्रदर्शन, SSP ऑफिस का घेराव; पुलिस से हुई नोकझोंक
    झारखंड

    RIMS गैंगरेप केस पर BJP का प्रदर्शन, SSP ऑफिस का घेराव; पुलिस से हुई नोकझोंक

    Promita DeyBy Promita DeyApril 20, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    BJP
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : रिम्स की डेंटल छात्रा से दुष्कर्म मामले को लेकर सोमवार को भाजपा ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। भारतीय जनता पार्टी के महानगर इकाई के कार्यकर्ताओं ने एसएसपी कार्यालय का घेराव किया। कार्यकर्ताओं ने जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम से जुलूस निकालकर एसएसपी कार्यालय तक मार्च किया और जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने एसएसपी कार्यालय का मुख्य गेट बंद कर दिया। इससे नाराज महिला कार्यकर्ताओं ने गेट तोड़ने की कोशिश की, जिससे कुछ देर के लिए माहौल तनावपूर्ण हो गया। पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच तीखी नोकझोंक भी हुई।

    महिलाओं ने सरकार के खिलाफ जताया आक्रोश

    प्रदर्शन में शामिल महिलाओं ने राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। उन्होंने आरोपियों को फांसी की सजा देने की मांग की।भाजपा नेता आरती कुजूर ने कहा कि राज्य में महिलाओं पर अत्याचार बढ़ रहे हैं और सरकार इस पर गंभीर नहीं है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि पुलिस ने एफआईआर दर्ज करने में देरी की।

    सरकार पर गंभीर आरोप

    महानगर भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष पायल सोनी ने कहा कि राज्य में महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं। उन्होंने सरकार को महिला विरोधी बताते हुए कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाए।

    नवीन जायसवाल ने उठाए सवाल

    प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे भाजपा विधायक नवीन जायसवाल ने कहा कि राज्य में कानून व्यवस्था पूरी तरह कमजोर हो चुकी है। उन्होंने आरोप लगाया कि इस गंभीर मामले में पुलिस की भूमिका संतोषजनक नहीं रही और एक आरोपी अब भी फरार है।

    कड़ी कार्रवाई की मांग

    भाजपा नेताओं ने मांग की कि इस मामले में दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों। उन्होंने कहा कि पार्टी महिलाओं की सुरक्षा को लेकर लगातार आवाज उठाती रहेगी और जरूरत पड़ने पर आंदोलन और तेज किया जाएगा।

    लगातार विरोध जारी

    भाजपा ने बताया कि इससे पहले मशाल जुलूस भी निकाला गया था और अब एसएसपी कार्यालय का घेराव किया गया है। पार्टी का कहना है कि जब तक पीड़िता को न्याय नहीं मिलता, तब तक उनका विरोध जारी रहेगा।

    Also Read : महिला आरक्षण : BJP ने JMM व कांग्रेस को घेरा, 25 अप्रैल को होगा आक्रोश मार्च

    BJP protest jharkhand Jharkhand news ranchi RIMS mamla SSP Office
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleगढ़वा SP की पदाधिकारियों संग पहली बैठक, कहा – पुलिसिंग को और प्रभावी बनाने के लिए जिम्मेदारी से करें काम
    Next Article प्रदेश भाजपा ने जारी की पदाधिकारियों की ड्यूटी सूची, सप्ताह के हर दिन तय हुई जिम्मेदारी

    Related Posts

    खेल

    झारखंड राज्य ग्रेडिंग खो-खो प्रतियोगिता का फेज-2 सफलतापूर्वक संपन्न

    April 20, 2026
    कोर्ट की खबरें

    TCS विवाद में फंसीं निदा खान, कोर्ट से नहीं मिली राहत; अब 27 अप्रैल को होगी अगली सुनवाई

    April 20, 2026
    झारखंड

     माओवादी कमांडरों को अंतिम चेतावनी: सरेंडर नहीं किया तो होगा बड़ा ऑपरेशन

    April 20, 2026
    Latest Posts

    CRPF में 9,000 से ज्यादा पदों पर भर्ती, 10वीं पास युवाओं के लिए बड़ा मौका

    April 20, 2026

    झारखंड राज्य ग्रेडिंग खो-खो प्रतियोगिता का फेज-2 सफलतापूर्वक संपन्न

    April 20, 2026

    TCS विवाद में फंसीं निदा खान, कोर्ट से नहीं मिली राहत; अब 27 अप्रैल को होगी अगली सुनवाई

    April 20, 2026

    औरंगाबाद में नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम, पहाड़ से हथियार और विस्फोटक बरामद; बड़ा हमला टला

    April 20, 2026

     माओवादी कमांडरों को अंतिम चेतावनी: सरेंडर नहीं किया तो होगा बड़ा ऑपरेशन

    April 20, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.