Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»प्रदेश भाजपा ने जारी की पदाधिकारियों की ड्यूटी सूची, सप्ताह के हर दिन तय हुई जिम्मेदारी
    झारखंड

    प्रदेश भाजपा ने जारी की पदाधिकारियों की ड्यूटी सूची, सप्ताह के हर दिन तय हुई जिम्मेदारी

    Joharlive NetworkBy Joharlive NetworkApril 20, 2026No Comments2 Mins Read1
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    भाजपा
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) झारखंड प्रदेश कार्यालय में बैठने वाले पदाधिकारियों की नई सूची जारी कर दी गई है। यह व्यवस्था 20 अप्रैल से लागू कर दी गई है। यह सूची प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू के निर्देश पर प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश प्रसाद द्वारा जारी की गई है। नई व्यवस्था के तहत सप्ताह के हर दिन अलग-अलग पदाधिकारियों को प्रदेश कार्यालय में बैठने की जिम्मेदारी दी गई है, ताकि संगठन का काम सुचारू रूप से चलता रहे।

    सोमवार को राकेश प्रसाद, महामंत्री गणेश मिश्रा और मंत्री दिलीप वर्मा, शैलेन्द्र सिंह एवं कृष्णा महतो को जिम्मेदारी सौंपी गई है।  मंगलवार को उपाध्यक्ष नीलकंठ सिंह मुण्डा के साथ यही टीम कार्य संभालेगी। बुधवार को उपाध्यक्ष आभा महतो और मुनेश्वर साहू के साथ महामंत्री अमर कुमार बाउरी तथा मंत्री अमित सिंह और मनीर उरांव जिम्मेदारी निभाएंगे। गुरुवार को उपाध्यक्ष बालमुकुंद सहाय के साथ अमर कुमार बाउरी, सरोज सिंह, सुनीता सिंह और अमरदीप यादव को जिम्मेदारी दी गई है। शुक्रवार को उपाध्यक्ष भानू प्रताप शाही, महामंत्री मनोज सिंह और मंत्री सरोज सिंह, सुनीता सिंह व अमरदीप यादव कार्यालय में मौजूद रहेंगे। शनिवार को उपाध्यक्ष डॉ. प्रदीप वर्मा के साथ मनोज सिंह, अमित सिंह, मनीर उरांव और शालिनी बैसखियार को जिम्मेदारी दी गई है। रविवार को भी कार्यालय में गतिविधियां जारी रहेंगी। इस दिन उपाध्यक्ष सुनील सोरेन और गीता कोड़ा के साथ गणेश मिश्रा, अमित सिंह और शालिनी बैसखियार मौजूद रहेंगे।

    संगठन को मजबूत करने की पहल

    भाजपा का कहना है कि इस नई व्यवस्था से प्रदेश कार्यालय का कामकाज अधिक व्यवस्थित और प्रभावी होगा। साथ ही कार्यकर्ताओं और आम लोगों की समस्याओं के समाधान में भी तेजी आएगी। यह कदम संगठन को और मजबूत बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

    Also Read : RIMS गैंगरेप केस पर BJP का प्रदर्शन, SSP ऑफिस का घेराव; पुलिस से हुई नोकझोंक

    Bjp Current News jharkhand Jharkhand news Johar Live Latest news ranchi Today's News
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleRIMS गैंगरेप केस पर BJP का प्रदर्शन, SSP ऑफिस का घेराव; पुलिस से हुई नोकझोंक
    Next Article हजारीबाग विवाह समारोह में पहुंची कल्पना सोरेन, दी नवविवाहित को शुभकामनाएं

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    ‘विधि पोर्टल 2.0’ लॉन्च, अब सरकारी मुकदमों की ऑनलाइन होगी बेहतर निगरानी

    July 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: जेपीएससी परीक्षा मामले में चार और गिरफ्तार, पहले गिरफ्तार पांच आरोपियों की पांच दिन की रिमांड मंजूर

    July 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: अवैध शराब के धंधे पर चलेगा सरकार का डंडा, 583 उत्पाद सिपाहियों की जल्द होगी बहाली

    July 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगी नई ताकत, 720 नई एंबुलेंस खरीदेगी सरकार

    July 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    याचिका आई ही नहीं, फिर इनकार कैसा? NEET छात्रों के मामले में CJI सूर्यकांत ने मीडिया को लगाई फटकार

    July 24, 2026
    क्राइम

    झारखंडः आरोपी अभय तिवारी जेपीएससी पीटी में भी हुआ था पास, पूरी कहानी

    July 24, 2026
    Latest Posts

    ‘विधि पोर्टल 2.0’ लॉन्च, अब सरकारी मुकदमों की ऑनलाइन होगी बेहतर निगरानी

    July 24, 2026

    छत्तीसगढ़: पति से अलग कर दो आदिवासी नेताओं ने महिलाओं के साथ किया दुष्कर्म

    July 24, 2026

    झारखंड: जेपीएससी परीक्षा मामले में चार और गिरफ्तार, पहले गिरफ्तार पांच आरोपियों की पांच दिन की रिमांड मंजूर

    July 24, 2026

    सड़कों पर उतरा युवाओं का गुस्सा, क्या बड़े जनआंदोलन की आहट है?

    July 24, 2026

    झारखंड: अवैध शराब के धंधे पर चलेगा सरकार का डंडा, 583 उत्पाद सिपाहियों की जल्द होगी बहाली

    July 24, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.